सुसाइड बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लखनऊ के बेहसा नशे में धुत कलयुगी बेटे का खूनी खेल, पिता पर बांके से किया जानलेवा हमला लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने ही अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए यहाँ नशे के आदी नीरज रावत नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता संतराम पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया आरोपी नीरज रावत नशे का लती है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। लहूलुहान पिता हमले के बाद पिता को गंभीर हालत में लोग बंधु अस्पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू ड्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। फरार आरोपी नीरज की तलाश जारी 1
- बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।2
- देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र2
- *थाना बेहटागोकुल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 228/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी किये गये 08 अदद पाइप व 01 अदद डीसीएम , 07 अदद एन्ड्राइड मोबाइल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- Lko Big Breaking अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!! 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!1
- राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!! 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1