logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमवापुर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गृहकलह से तंग आकर एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने स्वयं इमरजेंसी नंबर श्डायल 112श् पर फोन करके पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी पत्नी किरण (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गृहकलह के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि राजेश ने आपा खो दिया और किरण के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर स्थानीय मछरेहटा पुलिस, फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_Akhil Maurya Press
Akhil Maurya Press
Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमवापुर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गृहकलह से तंग आकर एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने स्वयं इमरजेंसी नंबर श्डायल 112श् पर फोन करके पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी पत्नी किरण (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गृहकलह के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि राजेश ने आपा खो दिया और

किरण के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर स्थानीय मछरेहटा पुलिस, फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर: चारा काटने की मशीन में आया करंट, ग्रामीण की दर्दनाक मौत
    1
    सीतापुर: चारा काटने की मशीन में आया करंट, ग्रामीण की दर्दनाक मौत
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया रजि का स्थापना दिवस सहकारिता भवन लखनऊ में धूम धाम से मनाया गया कोतवाली थाना जनपद सीतापुर राशिद खांन चांद ब्यूरो रिपोर्ट *राशिद खान चांद - प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश* *पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति* ### हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस *मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लखनऊ के सहकारिता भवन में हुआ भव्य आयोजन* *लखनऊ/सीतापुर।* लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया पंजीकृत) का प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों से पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सलमान सीतापुरी एवं अनूप निषाद द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी ने समिति की संरचना, गठन एवं आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। *पत्रकारिता जज्बे और जिम्मेदारी का नाम -* मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में सकारात्मक पत्रकारिता करना आसान नहीं है। यह एक पैशन और जज्बे का काम है। सीमित संसाधनों और कम आय के बावजूद पत्रकार समाज को न्याय दिलाने की भावना से लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों को प्रणाम करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। टोल छूट की समस्या को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, यूपी, ओडिशा, बिहार सहित किसी भी राज्य के स्किल्ड या नॉन-स्किल्ड युवाओं को संगठन के माध्यम से सुरक्षित रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। *संगठन का लगातार हो रहा विस्तार -* राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एकजुट कर उनके हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है। प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान चांद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। *पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी -* इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे को पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीमती नीलम वर्मा को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव सर्वेश कुमारी (कानपुर) ने किया। इस मौके पर लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी असद जुनैद, मंडल उपाध्यक्ष दानिश कुरैशी, मंडल सचिव शाहनवाज बाग, मंडल अध्यक्ष जावेद खान, मंडल उपाध्यक्ष आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया रजि 
का स्थापना दिवस सहकारिता भवन लखनऊ में धूम धाम से मनाया गया 
कोतवाली थाना जनपद सीतापुर राशिद खांन चांद ब्यूरो रिपोर्ट 
*राशिद खान चांद - प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश*
*पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति*
### हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस
*मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लखनऊ के सहकारिता भवन में हुआ भव्य आयोजन*
*लखनऊ/सीतापुर।* लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया पंजीकृत) का प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों से पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सलमान सीतापुरी एवं अनूप निषाद द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।
संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी ने समिति की संरचना, गठन एवं आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
*पत्रकारिता जज्बे और जिम्मेदारी का नाम -*
मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में सकारात्मक पत्रकारिता करना आसान नहीं है। यह एक पैशन और जज्बे का काम है। सीमित संसाधनों और कम आय के बावजूद पत्रकार समाज को न्याय दिलाने की भावना से लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों को प्रणाम करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। टोल छूट की समस्या को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, यूपी, ओडिशा, बिहार सहित किसी भी राज्य के स्किल्ड या नॉन-स्किल्ड युवाओं को संगठन के माध्यम से सुरक्षित रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
*संगठन का लगातार हो रहा विस्तार -*
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एकजुट कर उनके हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है।
प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान चांद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।
*पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी -*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे को पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीमती नीलम वर्मा को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव सर्वेश कुमारी (कानपुर) ने किया। इस मौके पर लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी असद जुनैद, मंडल उपाध्यक्ष दानिश कुरैशी, मंडल सचिव शाहनवाज बाग, मंडल अध्यक्ष जावेद खान, मंडल उपाध्यक्ष आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीतापुर सिटी के मुंशीगंज चौराहा रोड विष्णु झांकी शांतिपूर्वक कार्यक्रम संपन्न सीतापुर सिटी के मुंशीगंज रोड पर स्थित विष्णु कुमार गॉड ने विष्णु झांकी का आयोजन किया जिसमें हाथ की सफाई एवं सुंदरता दिखाई गई यह विष्णु झांकी लगातार 20 साल से बनती चली आ रही है विश्व झांकी शांतिपूर्वक संपन्न
    1
    सीतापुर सिटी के मुंशीगंज चौराहा रोड विष्णु झांकी शांतिपूर्वक कार्यक्रम संपन्न 
सीतापुर सिटी के मुंशीगंज रोड पर स्थित विष्णु कुमार गॉड ने विष्णु झांकी का आयोजन किया जिसमें हाथ की सफाई एवं सुंदरता दिखाई गई यह विष्णु झांकी लगातार 20 साल से बनती चली आ रही है विश्व झांकी शांतिपूर्वक संपन्न
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गौसगंज में शीतला माता मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 65 लाख से चमकेगा मन्दिर,विधायक रामपाल वर्मा और MLC अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास,विधायक बोले धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख,एमएलसी अशोक अग्रवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा 2017 से पहले सिर्फ मदरसों-मस्जिदों को ही देखा जाता था'........योगी सरकार में पूरे यूपी के मंदिरों की बदल रही है तस्वीर—अब जाति विशेष नहीं, बल्कि हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही सरकार......... उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक स्थलों और मंदिरों के कायाकल्प का अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है इसी कड़ी में हरदोई जिले के विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत आने वाली गौसगंज ग्राम पंचायत को एक बहुत बड़ी धार्मिक सौगात मिली है. यहाँ के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर के विकास और एक भव्य कथा हॉल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है आज इसी महत्वाकांक्षी परियोजना का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया है आस्था और विकास का यह संगम देखने को मिला गौसगंज के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में... जहाँ पर्यटन विभाग से मिले 65 लाख रुपये से अधिक के बजट से अब पूरे परिसर की सूरत बदलने जा रही है... यहाँ बनने वाले भव्य कथा हॉल से अब श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी... जिससे इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को एक नया पंख लगेगा... भूमि पूजन के इस बड़े मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के जनहित के कामों को गति दे रही है और मंदिरों के इस कायाकल्प का सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।सरकार जनहित के सभी कामों को गति देकर जनता को लाभान्वित कर रही है। आज सबका साथ, सबका विकास धरातल पर दिख रहा है। इस मंदिर के कायाकल्प से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।" वहीं कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साल 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला... उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में मंदिरों की सुध लेने वाला कोई नहीं था और पूरा पैसा केवल एक विशेष वर्ग, मदरसों और मस्जिदों के विकास में भेदभावपूर्ण तरीके से लगा दिया जाता था... लेकिन साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के मंदिरों की तस्वीर बदल रही है... और अब तुष्टीकरण नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही सरकार का एकमात्र मूलमंत्र है।गौसगंज क्षेत्र के लोगों में इस भव्य कथा हॉल के निर्माण की खबर के बाद से भारी उत्साह और खुशी का माहौल है... उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।इस दौरान समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहाकि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते है #HardoiNews #Kachona #Gausganj #SheetlaMataMandir #YogiAdityanath #UPTourism #SabkaSaathSabkaVikas #MandirKayakalp #UPDevelopment #BreakingNewsUP #HardoiUpdates #RampalVerma #AshokAgarwal #ReligiousTourism
    1
    गौसगंज में शीतला माता मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 65 लाख से चमकेगा मन्दिर,विधायक रामपाल वर्मा और MLC अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास,विधायक बोले धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख,एमएलसी अशोक अग्रवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा 2017 से पहले सिर्फ मदरसों-मस्जिदों को ही देखा जाता था'........योगी सरकार में पूरे यूपी के मंदिरों की बदल रही है तस्वीर—अब जाति विशेष नहीं, बल्कि हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही सरकार.........
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक स्थलों और मंदिरों के कायाकल्प का अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है इसी कड़ी में हरदोई जिले के विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत आने वाली गौसगंज ग्राम पंचायत को एक बहुत बड़ी धार्मिक सौगात मिली है. यहाँ के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर के विकास और एक भव्य कथा हॉल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है आज इसी महत्वाकांक्षी परियोजना का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया है
आस्था और विकास का यह संगम देखने को मिला गौसगंज के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में... जहाँ पर्यटन विभाग से मिले 65 लाख रुपये से अधिक के बजट से अब पूरे परिसर की सूरत बदलने जा रही है... यहाँ बनने वाले भव्य कथा हॉल से अब श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी... जिससे इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को एक नया पंख लगेगा... भूमि पूजन के इस बड़े मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने  कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के जनहित के कामों को गति दे रही है और मंदिरों के इस कायाकल्प का सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।सरकार जनहित के सभी कामों को गति देकर जनता को लाभान्वित कर रही है। आज सबका साथ, सबका विकास धरातल पर दिख रहा है। इस मंदिर के कायाकल्प से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।" 
वहीं कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साल 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला... उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में मंदिरों की सुध लेने वाला कोई नहीं था और पूरा पैसा केवल एक विशेष वर्ग, मदरसों और मस्जिदों के विकास में भेदभावपूर्ण तरीके से लगा दिया जाता था... लेकिन साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के मंदिरों की तस्वीर बदल रही है... और अब तुष्टीकरण नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही सरकार का एकमात्र मूलमंत्र है।गौसगंज क्षेत्र के लोगों में इस भव्य कथा हॉल के निर्माण की खबर के बाद से भारी उत्साह और खुशी का माहौल है... उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।इस दौरान समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहाकि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते है
#HardoiNews #Kachona #Gausganj #SheetlaMataMandir #YogiAdityanath #UPTourism #SabkaSaathSabkaVikas #MandirKayakalp #UPDevelopment #BreakingNewsUP #HardoiUpdates #RampalVerma #AshokAgarwal #ReligiousTourism
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की धूम, गुरुजनों को किया सम्मानित
    1
    आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की धूम, गुरुजनों को किया सम्मानित
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमवापुर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गृहकलह से तंग आकर एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने स्वयं इमरजेंसी नंबर श्डायल 112श् पर फोन करके पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी पत्नी किरण (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गृहकलह के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि राजेश ने आपा खो दिया और किरण के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर स्थानीय मछरेहटा पुलिस, फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमवापुर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गृहकलह से तंग आकर एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने स्वयं इमरजेंसी नंबर श्डायल 112श् पर फोन करके पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी पत्नी किरण (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गृहकलह के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि राजेश ने आपा खो दिया और किरण के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर स्थानीय मछरेहटा पुलिस, फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, पति ने ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी राजेश पुत्र विश्राम उम्र लगभग 40 वर्ष, आज अपनी पत्नी किरन उम्र लगभग 35 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी, पुलिस मौके पर मौजूद जांच में जुटी है,
    1
    सीतापुर मछरेहटा क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, पति ने ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की  निर्मम हत्या,

आरोपी राजेश पुत्र विश्राम उम्र लगभग 40 वर्ष, आज अपनी पत्नी किरन उम्र लगभग 35 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी,

पुलिस मौके पर मौजूद जांच में जुटी है,
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट मछरेहटा के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर शक को लेकर विवाद की आशंका; आरोपी पति हिरासत में संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में रविवार शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी को फोन पर किसी व्यक्ति से बात करते देख पति कथित तौर पर भड़क गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद रमुवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का रविवार को अपनी पत्नी किरन देवी (36) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरन देवी किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थीं। पत्नी को फोन पर बात करते देख राजेश कथित तौर पर नाराज हो गया। पुलिस को पत्नी के चरित्र पर शक किए जाने की बात भी सामने आई है। गुस्से में कुल्हाड़ी और ईंट से किया हमला बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। आरोप है कि राजेश ने गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। हमले में किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुल्हाड़ी और ईंट बरामद, पति हिरासत में महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी व ईंट को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि ग्रामीण भी वारदात से स्तब्ध हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के वास्तविक कारण और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट
फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट
मछरेहटा के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर शक को लेकर विवाद की आशंका; आरोपी पति हिरासत में
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता 
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में रविवार शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी को फोन पर किसी व्यक्ति से बात करते देख पति कथित तौर पर भड़क गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद
रमुवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का रविवार को अपनी पत्नी किरन देवी (36) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरन देवी किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थीं। पत्नी को फोन पर बात करते देख राजेश कथित तौर पर नाराज हो गया। पुलिस को पत्नी के चरित्र पर शक किए जाने की बात भी सामने आई है।
गुस्से में कुल्हाड़ी और ईंट से किया हमला
बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। आरोप है कि राजेश ने गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। हमले में किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर जुटी भीड़, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कुल्हाड़ी और ईंट बरामद, पति हिरासत में
महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी व ईंट को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि ग्रामीण भी वारदात से स्तब्ध हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के वास्तविक कारण और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.