गौसगंज में शीतला माता मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 65 लाख से चमकेगा मन्दिर,विधायक रामपाल वर्मा और MLC अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास,विधायक बोले धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख,एमएलसी अशोक अग्रवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा 2017 से पहले सिर्फ मदरसों-मस्जिदों को ही देखा जाता था'........योगी सरकार में पूरे यूपी के मंदिरों की बदल रही है तस्वीर—अब जाति विशेष नहीं, बल्कि हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही सरकार......... उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक स्थलों और मंदिरों के कायाकल्प का अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है इसी कड़ी में हरदोई जिले के विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत आने वाली गौसगंज ग्राम पंचायत को एक बहुत बड़ी धार्मिक सौगात मिली है. यहाँ के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर के विकास और एक भव्य कथा हॉल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है आज इसी महत्वाकांक्षी परियोजना का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया है आस्था और विकास का यह संगम देखने को मिला गौसगंज के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में... जहाँ पर्यटन विभाग से मिले 65 लाख रुपये से अधिक के बजट से अब पूरे परिसर की सूरत बदलने जा रही है... यहाँ बनने वाले भव्य कथा हॉल से अब श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी... जिससे इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को एक नया पंख लगेगा... भूमि पूजन के इस बड़े मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के जनहित के कामों को गति दे रही है और मंदिरों के इस कायाकल्प का सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।सरकार जनहित के सभी कामों को गति देकर जनता को लाभान्वित कर रही है। आज सबका साथ, सबका विकास धरातल पर दिख रहा है। इस मंदिर के कायाकल्प से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।" वहीं कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साल 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला... उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में मंदिरों की सुध लेने वाला कोई नहीं था और पूरा पैसा केवल एक विशेष वर्ग, मदरसों और मस्जिदों के विकास में भेदभावपूर्ण तरीके से लगा दिया जाता था... लेकिन साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के मंदिरों की तस्वीर बदल रही है... और अब तुष्टीकरण नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही सरकार का एकमात्र मूलमंत्र है।गौसगंज क्षेत्र के लोगों में इस भव्य कथा हॉल के निर्माण की खबर के बाद से भारी उत्साह और खुशी का माहौल है... उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।इस दौरान समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहाकि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते है #HardoiNews #Kachona #Gausganj #SheetlaMataMandir #YogiAdityanath #UPTourism #SabkaSaathSabkaVikas #MandirKayakalp #UPDevelopment #BreakingNewsUP #HardoiUpdates #RampalVerma #AshokAgarwal #ReligiousTourism

- बांगरमऊ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तहसीलदार और क्षेत्रीय नेताओं ने किया भ्रमण श्यामसुन्दर निषाद के साथ नमस्कार, आप देख रहे हैं ग्रामीण भारत न्यूज़। खबर उन्नाव जिले की बांगरमऊ तहसील से है। बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत बाढ़ के क्षेत्र का तहसीलदार ने भ्रमण किया। गंगा जी की जलधारा इस समय खतरे के निशान पर चल रही है। इसी बीच भाजपा पार्टी के नेता विजय निषाद जी, जो डॉक्टर सच्चिदानंद सांसद साक्षी जी महाराज के प्रतिनिधि हैं, साथ में तहसील बांगरमऊ के तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से जो होगा, सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेंगे। टीम ने ग्राम हरीगंज, भिखारी पुरवा, पुरवा, नया पुरवा, मल्लाहन पुरवा, ग्राम पंचायत फरीदपुर, कटरी अहिरन पुरवा और आसपास के क्षेत्र में दौरा किया। ग्रामीण भारत से ब्लॉक रिपोर्टर संवाददाता तुलाराम की रिपोर्ट1
- लखनऊ पुलिस ऑफिस में तैनात दीवान ने पत्नी को रश्मि श्रीवास्तव को उतारा मौत के घाट लखनऊ में स्थित पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज अपने आवास पर । 2011 बैच के दीवान ने आपसी विवाद में पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की हत्या की। 2011 बैच के दीवान हिमांशु श्रीवास्तव को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ डालीगंज के पुलिस ऑफिस जन सूचना प्रकोष्ठ में तैनात हैं दीवान हिमांशु श्रीवास्तव महानगर थाना क्षेत्र स्थित पेपरमील कॉलोनी निशातगंज में हुई हत्या की वारदात शेषमणि श्रीवास्तव, मृतका के पिता1
- थाना गाजीपुर प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट।1
- लखनऊ में अवैध डग्गामार बसों के संचालन पर उठे सवाल....... लखनऊ कमता चौराहे से चिनहट, मटियारी और इंदिरानगर होते हुए फैजाबाद रोड पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन 🚦राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमता चौराहे से लेकर चिनहट, मटियारी और इंदिरानगर होते हुए फैजाबाद मार्ग पर कथित रूप से अवैध डग्गामार बसों और अन्य चार पहिया वाहनों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित नियमों और परमिट की शर्तों का पालन किए बिना कई वाहन सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों के चलते जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इन अवैध वाहन संचालकों से हर माह कथित रूप से ‘सुविधा शुल्क’ पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की जानकारी के बावजूद इन वाहनों का संचालन जारी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह यातायात नियमों के अनुपालन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कमता चौराहे से चिनहट, मटियारी, इंदिरानगर और फैजाबाद रोड तक अभियान चलाकर वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाए। साथ ही अवैध संचालन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि यातायात पुलिस और संबंधित विभाग इन आरोपों को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- लखनऊ अहमामऊ में डग्गामार वाहनों का ‘राज’! हर रोज कार्रवाई के दावों के बीच ट्रैफिक चौकी के चंद कदमों पर सज रही डग्गामार वाहनों की बारात डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी लगातार सड़कों पर उतरकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर मेहनत करती नजर आती हैं लेकिन *अहमामऊ में जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है* *लगातार खबरें सामने आने और कार्रवाई के दावों के बावजूद डग्गामार वाहनों, ई-रिक्शा और अर्टिगा चालकों का जमावड़ा जस का तस बना हुआ है* *स्थानीय ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार चलानी सीजर* की कार्रवाई की जा रही है तो *बड़ा सवाल यह है कि कार्रवाई के बावजूद ट्रैफिक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम डग्गामार वाहनों की ‘बारात’ कैसे सज रही है?* स्थानीय लोगों का आरोप है कि *लंबे समय से तैनात टीएसआई और सहायक टीआई की मौजूदगी के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ सूत्र सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या किसी मजबूत सिस्टम के चलते जिम्मेदार अधिकारी सहायक टीआई टी एस आई पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे है एक दिन कार्रवाई का ढिंढोरा पीटने के बाद हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौटने से* ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर डग्गामार वाहनों* को लेकर चल रहा यह *खेल कब तक जारी रहेगा? क्या उच्च अधिकारी अहमामऊ की जमीनी हकीकत का संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करेंगे, या फिर कार्रवाई सिर्फ कागजों और दावों तक ही सीमित रहेगीl1
- बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार हरदोई बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- लखनऊ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की बड़ी तैयारी शुरू अखिलेश यादव के निर्देश पर यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर अभियान तेज सपा नेता-कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अखिलेश सरकार के कामकाज गिना रहे लखनऊ उत्तर विधानसभा में सपा प्रवक्ता दीपक रंजन का जनसंपर्क अभियान दीपक रंजन कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से कर रहे संवाद 2012 से 2017 तक अखिलेश सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई जा रहीं बूथ स्तर पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ता जनता से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील कर रहे अखिलेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताकर सपा के पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद। 2027 चुनाव को लेकर सपा ने जमीनी स्तर पर शुरू की तैयारियां तेज।1
- लखनऊ। थाना गाजीपुर प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट। . . .1
- राजधानी लखनऊ रंगदारी का बेताज बादशाह, दुबग्गा में खौफ का खेल! मुकदमा दर्ज, अब सलाखों के पीछे का इंतजार! लखनऊ की फिजाओं में कानून के राज के दावे गूंजते हैं और राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट की दास्तान इन दावों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। यहां कानून की किताबों में धाराएं दर्ज हो चुकी हैं, मुकदमों की स्याही भी सूख चुकी है, लेकिन इस मामले के केंद्र में बैठा हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी मिर्ज़ा शाहरुख बेग अभी भी कानून की पकड़ से बाहर है। यह कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि इसका इतिहास पहले से ही खून और जुर्म के काले पन्नों से रंगा है। मिर्ज़ा शाहरुख बेग पहले भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में जेल की हवा खा चुका है, जो इस बात का पुख्ता सबूत है कि यह एक बेहद खूंखार और शातिर अपराधी है। इसके नाम पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और जमानत पर बाहर आने के बाद भी इसकी आपराधिक भूख शांत नहीं हुई है। आरोप है कि इस शख्स ने ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट स्वामियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर आतंक मचा रखा है। हालत यह है कि रंगदारी न मिलने पर यह अपराधी८ अपने गुर्गों के साथ मिलकर किराएदारों को डरा-धमकाकर रातों-रात फ्लैट खाली करवाने और दिनदहाड़े फ्लैटों को ध्वस्त कर कब्जा करने का प्रयास करता है। कभी किसी की गाड़ी की हवा निकालना, तो कभी किसी का आशियाना उजाड़ देना, इसके आतंक से 24 परिवारों की नींद उड़ी हुई है। शिकायतकर्ता जहीर अली बेग को व्हाट्सएप पर फ्लैट तोड़ने की धमकियां तक दी जा चुकी हैं। खौफ का८ आलम यह है कि कई लोग अपनी जान-माल की सलामती के डर से असहनीय स्थितियों में जीने को मजबूर हैं। दुबग्गा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी का पहला कदम बढ़ा दिया है। खाकी ने कानूनी शिकंजा कसने की शुरुआत कर दी है, जो स्वागतयोग्य है। अब जब मुकदमा दर्ज हो चुका है, तो क्षेत्रीय नागरिकों और पीड़ित परिवारों की निगाहें पूरी तरह से दुबग्गा पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को पूरा विश्वास है कि पुलिस अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए इस शातिर अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी। यह समय अपराधियों के हौसलों को कुचलने और आम जनता के मन में कानून के प्रति अटूट विश्वास को और मजबूत करने का है। यदि इस दुर्दांत अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो यह किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकता है। उम्मीद यही है कि खाकी अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले का ऐसा सुखद अंत करेगी, जिससे अपराधियों के दिल में कानून का खौफ साफ नजर आए/1