बांगरमऊ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तहसीलदार और क्षेत्रीय नेताओं ने किया भ्रमण श्यामसुन्दर निषाद के साथ नमस्कार, आप देख रहे हैं ग्रामीण भारत न्यूज़। खबर उन्नाव जिले की बांगरमऊ तहसील से है। बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत बाढ़ के क्षेत्र का तहसीलदार ने भ्रमण किया। गंगा जी की जलधारा इस समय खतरे के निशान पर चल रही है। इसी बीच भाजपा पार्टी के नेता विजय निषाद जी, जो डॉक्टर सच्चिदानंद सांसद साक्षी जी महाराज के प्रतिनिधि हैं, साथ में तहसील बांगरमऊ के तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से जो होगा, सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेंगे। टीम ने ग्राम हरीगंज, भिखारी पुरवा, पुरवा, नया पुरवा, मल्लाहन पुरवा, ग्राम पंचायत फरीदपुर, कटरी अहिरन पुरवा और आसपास के क्षेत्र में दौरा किया। ग्रामीण भारत से ब्लॉक रिपोर्टर संवाददाता तुलाराम की रिपोर्ट
बांगरमऊ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तहसीलदार और क्षेत्रीय नेताओं ने किया भ्रमण श्यामसुन्दर निषाद के साथ नमस्कार, आप देख रहे हैं ग्रामीण भारत न्यूज़। खबर उन्नाव जिले की बांगरमऊ तहसील से है। बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत बाढ़ के क्षेत्र का तहसीलदार ने भ्रमण किया। गंगा जी की जलधारा इस समय खतरे के निशान पर चल रही है। इसी बीच भाजपा पार्टी के नेता विजय निषाद जी, जो डॉक्टर सच्चिदानंद सांसद साक्षी जी महाराज के प्रतिनिधि हैं, साथ में तहसील बांगरमऊ के तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से जो होगा, सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेंगे। टीम ने ग्राम हरीगंज, भिखारी पुरवा, पुरवा, नया पुरवा, मल्लाहन पुरवा, ग्राम पंचायत फरीदपुर, कटरी अहिरन पुरवा और आसपास के क्षेत्र में दौरा किया। ग्रामीण भारत से ब्लॉक रिपोर्टर संवाददाता तुलाराम की रिपोर्ट
- ग्रामीण भारत न्यूज़ से सफीपुर तहसील से तहसील संवाददाता मनोज कुमार श्यामसुन्दर निषाद के साथ नमस्कार, आप देख रहे हैं ग्रामीण भारत न्यूज़। माननीय मनोज कुमार जी को सफीपुर से तहसील संवाददाता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम आपसे आशा करते हैं कि आप अपनी पूरी ईमानदारी के साथ इस पद पर कार्य करेंगे। ग्रामीण भारत न्यूज़ परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है।1
- बीमारी से जंग हार गए वायुसेना के सार्जेंट संचित गुप्ता, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर नगर पंचायत रूरा के बजरंग नगर निवासी एवं भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर कार्यरत संचित गुप्ता का बेंगलुरु में उपचार के दौरान बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई **रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास बजरंग नगर पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। देश सेवा में समर्पित रहे संचित गुप्ता को सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर सरसैया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताया गया कि संचित गुप्ता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के बावजूद उन्होंने कर्तव्य के प्रति समर्पण बनाए रखा। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे नगर में शोक का माहौल है।स्थानीय लोगों ने कहा कि संचित गुप्ता ने भारतीय वायुसेना में सेवा देकर देश के प्रति अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनकी देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।4
- नई दिल्ली के चाणक्यपुरी सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई है। इस बिल्डिंग में बच्चों का हॉस्टल चल रहा था। मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की खबर है। ज्यादातर बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय के बताए जा रहे हैं। कितने लोग अंदर थे, यह अभी साफ नहीं है। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई है। इस बिल्डिंग में बच्चों का हॉस्टल चल रहा था। मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की खबर है। ज्यादातर बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय के बताए जा रहे हैं। कितने लोग अंदर थे, यह अभी साफ नहीं है।1
- कन्नौज..सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। कन्नौज..सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। लखनऊ से विधूना जाते समय उमर्दा कस्वा में रूके अखिलेश यादव। अखिलेश यादव बोले सपा सरकार आने पर उमर्दा स्तिथि बेजिटेवल पार्क को किया जाएगा दो गुना। पशुपालको का दूध भी चार रूपए खरीदा जाएगा मंहगा। कार्यकर्ताओं को सपा की नितियो पर जागरूक करने के दिए निर्देश। कन्नौज के उमर्दा कस्वा में रूके अखिलेश यादव।1
- गौसगंज में शीतला माता मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 65 लाख से चमकेगा मन्दिर,विधायक रामपाल वर्मा और MLC अशोक अग्रवाल ने किया शिलान्यास,विधायक बोले धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख,एमएलसी अशोक अग्रवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा 2017 से पहले सिर्फ मदरसों-मस्जिदों को ही देखा जाता था'........योगी सरकार में पूरे यूपी के मंदिरों की बदल रही है तस्वीर—अब जाति विशेष नहीं, बल्कि हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही सरकार......... उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक स्थलों और मंदिरों के कायाकल्प का अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है इसी कड़ी में हरदोई जिले के विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत आने वाली गौसगंज ग्राम पंचायत को एक बहुत बड़ी धार्मिक सौगात मिली है. यहाँ के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर के विकास और एक भव्य कथा हॉल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है आज इसी महत्वाकांक्षी परियोजना का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया है आस्था और विकास का यह संगम देखने को मिला गौसगंज के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में... जहाँ पर्यटन विभाग से मिले 65 लाख रुपये से अधिक के बजट से अब पूरे परिसर की सूरत बदलने जा रही है... यहाँ बनने वाले भव्य कथा हॉल से अब श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी... जिससे इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को एक नया पंख लगेगा... भूमि पूजन के इस बड़े मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के जनहित के कामों को गति दे रही है और मंदिरों के इस कायाकल्प का सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।सरकार जनहित के सभी कामों को गति देकर जनता को लाभान्वित कर रही है। आज सबका साथ, सबका विकास धरातल पर दिख रहा है। इस मंदिर के कायाकल्प से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।" वहीं कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साल 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला... उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में मंदिरों की सुध लेने वाला कोई नहीं था और पूरा पैसा केवल एक विशेष वर्ग, मदरसों और मस्जिदों के विकास में भेदभावपूर्ण तरीके से लगा दिया जाता था... लेकिन साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के मंदिरों की तस्वीर बदल रही है... और अब तुष्टीकरण नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही सरकार का एकमात्र मूलमंत्र है।गौसगंज क्षेत्र के लोगों में इस भव्य कथा हॉल के निर्माण की खबर के बाद से भारी उत्साह और खुशी का माहौल है... उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।इस दौरान समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहाकि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते है #HardoiNews #Kachona #Gausganj #SheetlaMataMandir #YogiAdityanath #UPTourism #SabkaSaathSabkaVikas #MandirKayakalp #UPDevelopment #BreakingNewsUP #HardoiUpdates #RampalVerma #AshokAgarwal #ReligiousTourism1
- बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार हरदोई बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- क्या आपके भी कमर में दर्द रहता है? महंगी फिजियोथेरेपी से परेशान हैं? तो चिंता छोड़िए और आइए उत्तर प्रदेश के कन्नौज! 🚙💨 प्रशासन ने 249 करोड़ रुपये खर्च करके यहाँ एक शानदार 'ओपन-एयर मसाज पार्लर' तैयार किया है। जीटी रोड (छिबरामऊ) से लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (सौरिख) तक के 31 किलोमीटर के सफर में आपके स्लिप डिस्क का अलाइनमेंट न बदल जाए... तो कहना! 🎢 देखिए कैसे PWD और ठेकेदारों ने मिलकर 'गड्ढामुक्त' अभियान के नाम पर 249 करोड़ का डकार लिया है। यहाँ पानी भरता नहीं है, बल्कि पूरी की पूरी सड़क अपने साथ ले जाता है। इसे कहते हैं प्रकृति और भ्रष्टाचार का असली 'तालमेल'! 💸1
- बांगरमऊ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तहसीलदार और क्षेत्रीय नेताओं ने किया भ्रमण श्यामसुन्दर निषाद के साथ नमस्कार, आप देख रहे हैं ग्रामीण भारत न्यूज़। खबर उन्नाव जिले की बांगरमऊ तहसील से है। बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत बाढ़ के क्षेत्र का तहसीलदार ने भ्रमण किया। गंगा जी की जलधारा इस समय खतरे के निशान पर चल रही है। इसी बीच भाजपा पार्टी के नेता विजय निषाद जी, जो डॉक्टर सच्चिदानंद सांसद साक्षी जी महाराज के प्रतिनिधि हैं, साथ में तहसील बांगरमऊ के तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से जो होगा, सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेंगे। टीम ने ग्राम हरीगंज, भिखारी पुरवा, पुरवा, नया पुरवा, मल्लाहन पुरवा, ग्राम पंचायत फरीदपुर, कटरी अहिरन पुरवा और आसपास के क्षेत्र में दौरा किया। ग्रामीण भारत से ब्लॉक रिपोर्टर संवाददाता तुलाराम की रिपोर्ट1