केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प छीपाबड़ौद/बारां विद्या भारती से संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अभिभावकों ने विधिवत गुरु पूजन कर गुरु परम्परा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्सव के जयंती प्रमुख शानू प्रकाश चक्रधारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार माना गया है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान कर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुल्तान गुर्जर, नितेश सेन, मयंक नागर एवं हर्षिता अहीर ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बने सिंह, सह सचिव हरिप्रसाद गुप्ता तथा सदस्य बाबूलाल वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय में संस्कारमय शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में गुरु वंदना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से गुरुजनों का सम्मान किया गया। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणामय बना रहा। विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में नमन कर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प छीपाबड़ौद/बारां विद्या भारती से संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम
में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अभिभावकों ने विधिवत गुरु पूजन कर गुरु परम्परा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्सव के जयंती प्रमुख शानू प्रकाश चक्रधारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार माना गया है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान कर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए सुल्तान गुर्जर, नितेश सेन, मयंक नागर एवं हर्षिता अहीर ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बने सिंह, सह सचिव हरिप्रसाद गुप्ता तथा सदस्य बाबूलाल वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यालय में संस्कारमय शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में गुरु वंदना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से गुरुजनों का सम्मान किया गया। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणामय बना रहा। विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में नमन कर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- अघोषित बिजली कटौती पर भड़के बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और सिंधिया को लिखा पत्र कहा- ग्रामीणों को अंधेरे में जीने पर मजबूर किया जा रहा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन गुना। बमोरी विधानसभा सहित गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में मेंटेनेंस और रात में "लोड सेटिंग" के नाम पर हो रही घंटों अघोषित बिजली कटौती को लेकर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही भोपाल विद्युत मंडल के प्रबंध निदेशक ऋषि गर्ग से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से बमोरी विधानसभा में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों पर दिन में मेंटेनेंस तथा रात में लोड सेटिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में पहले से ही कम बारिश और खाद संकट से जूझ रहे किसानों को कृषि पंपों के लिए घोषित 10 घंटे की बिजली भी नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में दिन और रात दोनों समय अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मच्छरों और अन्य कीटों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पत्र में विधायक ने हाल ही में बमोरी क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरा निवासी 13 वर्षीय देव अहिरवार तथा ग्राम डोंगरपुर की 12 वर्षीय संजना सहरिया की सर्पदंश से हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि रात के समय अंधेरा रहने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऋषि अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि गुना जिले और बमोरी विधानसभा में अघोषित एवं अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, कृषि पंपों को प्रतिदिन 10 घंटे तथा घरेलू (आबादी) फीडरों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आंदोलन की चेतावनी विधायक ने कहा कि उन्होंने भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग से भी दूरभाष पर चर्चा की है, जिन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।1
- सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए1
- Jay shree.ram.....a...dawai..chidakaw..Kiya.. he......1
- अखिलेश यादव का बड़ा हमला! बोले- "सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है" | राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कहा कि "जो लोग श्रद्धा से चढ़ाया गया दान नहीं बचा पाए, उनसे युवाओं के भविष्य की क्या उम्मीद की जाए? सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है।" इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हो गई हैं।1
- कूलर चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक किशनगंज तहसील के बोरेन गांव में बुधवार को कूलर चालू करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वकील उर्फ विक्रम पुत्र जवाहर सिंह करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर अवस्था में उसे तुरंत उप जिला अस्पताल केलवाड़ा लेकर पहुंचे, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भंवरगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- शाहबाद थाने में सीएलजी व महिला सखी सदस्यों की बैठक, एसपी ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश शाहबाद में नए थाना भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु की अध्यक्षता में सीएलजी एवं महिला सखी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। एसपी के पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने असामाजिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन में पुलिस पर विश्वास और अपराधियों में भय बना रहना चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने राजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा शाहबाद के सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ने की मांग भी रखी।1
- दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटेगा? मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान दतिया की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब पूछा गया कि यदि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटता है, तो क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस सवाल के जवाब में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति की जीत होती है।" उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर पार्टी के आगामी फैसलों पर बनी हुई1
- असम में बाढ़ का असर जारी मौतों का आंकड़ा 68 तक पहुंचा 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित1