Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! बोले- "सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है" | राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कहा कि "जो लोग श्रद्धा से चढ़ाया गया दान नहीं बचा पाए, उनसे युवाओं के भविष्य की क्या उम्मीद की जाए? सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है।" इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हो गई हैं।
ALL IN ONE MEDIA
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! बोले- "सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है" | राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कहा कि "जो लोग श्रद्धा से चढ़ाया गया दान नहीं बचा पाए, उनसे युवाओं के भविष्य की क्या उम्मीद की जाए? सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है।" इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हो गई हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अखिलेश यादव का बड़ा हमला! बोले- "सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है" | राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कहा कि "जो लोग श्रद्धा से चढ़ाया गया दान नहीं बचा पाए, उनसे युवाओं के भविष्य की क्या उम्मीद की जाए? सबसे बड़ा संकट तो सरकार ही है।" इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हो गई हैं।1
- राजगढ़ में न्याय नहीं मिला तो आवेदनों की माला पहनकर कलेक्टर के पास पहुंचे फरियादी न्याय का अनोखा तरीका,सुनवाई नहीं हुई तो आवेदनों की माला पहनकर पहुंचा किसान ,, मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवादों से तंग आकर एक पीड़ित जालम सिंह और उसके पिता ने अनोखा और चौंकाने वाला तरीका अपनाया। अपनी फरियाद अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए इस व्यक्ति ने वर्षों से दिए गए तमाम आवेदनों की एक लंबी माला तैयार की और उसे अपने गले और शरीर में लपेटकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में जा पहुंचा। पंद्रह दिन में ज़मीन नापने का दिया था आश्वासन आवेदक ने बताया कि उसकी जमीन नहीं नापने को लेकर आवेदक तहसील से लेकर कलेक्टर तक को कई बार आवेदन दे चुका है। उनकी फाइल राजगढ़ पहुंचाई, जहां से उन्हें जवाब मिला कि पंद्रह दिन में ज़मीन नाप दी जाएगी, लेकिन आज तक नहीं नापी गई। इस बात से परेशान होकर आवेदक आवेदनों की माला पहन कर जन सुनवाई में पहुंचा। समाधान ना मिलने पर उठाएंगे अगला कदम आवेदक ने बताया कि वह सारंगपुर तहसील के ग्राम कडलावद का रहने वाला है। इसके साथ ही बताया कि सारंगपुर तहसीलदार के टप्पा, बाबू ,पटवारी, राजगढ़ कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर, कलेक्टर सबको आवेदन देकर न्याय मांगा, लेकिन किसी ने नही सुनी अब पिता के साथ आवेदनों की माला पहनकर जन सुनवाई में जा रहे हैं। जहां कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाएंगे फिर भी नहीं समाधान मिला तो फिर अगला कदम उठाएंगे1
- मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सरसोदिया में जंगली घोड़े से किसान परेशान मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम सरसोदिया ,करजू, मोहना ,निपानिया आदि क्षेत्रों में फसल को बर्बाद कर रहे जंगली घोड़े जिससे किसान परेशान किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली घोड़े को पकड़ा जाए।1
- दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील। दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील। लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल की अपील स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।1
- आगर: लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदको को समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाए - डॉ मीना कलेक्टर ने अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में की विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए आगर, 29 जुलाई 2026/ सभी विहित प्राधिकारी और जिलाधिकारी ,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाएं आवेदकों को समय सीमा में प्रदान करना सुनिश्चित करें। कोई भी आवेदन निराकरण की समय सीमा से बाहर ना जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में जिले के अधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, श्रीमती देव कुंवर सोलंकी,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, श्री कमल मंडलोई सहित सभी जिलाधिकारी, जनपद सीईओ नगरीय निकायों के सीएमओ, सीडीपीओ, बीएमओ आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आगामी 7 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की पूर्व तैयारी करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए की सभी फील्ड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और क्षेत्र में होने वाली हर एक गतिविधियों की सूचनाएं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत करते रहे। संभावित समस्याओं का पूर्व से आंकलन कर ,उनका समय रहते निराकरण एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निरंतर प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।2
- एंबियंस पब्लिक स्कूल, सुसनेर में इको क्लब का गठन विद्यालय में इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने "एक पेड़ लगाएं, उसे बचाएं" का संदेश देते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया। 💚 हर खबर, आपके साथ1
- जन अभियान परिषद अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मोहन बड़ोदिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक में विकासखंड मोहन बड़ोदिया की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक की भूमिका ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य, विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी समितियों एवं संस्थाओं से समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर तथा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिषद की नई कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं नवीन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा सभी संस्थाओं एवं समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। विभिन्न समितियों ने पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण एवं अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। बैठक में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनेश कुमार कलमोदिया, रामराज पुरबिया, कृपाल सिंह राजपूत, रामकृष्ण राजपूत एवं गोपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। परामर्शदाताओं में महेश सिसोदिया,अशोक कुमार बैरागी, जितेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती कामनी शर्मा एवं श्रीमती सोना राजपूत उपस्थित रहीं। इंटर्नशिप विद्यार्थी सिद्धनाथ प्रजापति सहित विकासखंड की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकासखंड की कुल 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में से 20 समितियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त 5 नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं 5 परामर्शदाता भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का समापन परिषद की योजनाओं एवं अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा नवीन कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक विकास, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया यह जानकारी दीपक कुमार कलमोदिया ने दी1
- दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटेगा? मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान दतिया की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब पूछा गया कि यदि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटता है, तो क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस सवाल के जवाब में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति की जीत होती है।" उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर पार्टी के आगामी फैसलों पर बनी हुई1