logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सरसोदिया में जंगली घोड़े से किसान परेशान मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम सरसोदिया ,करजू, मोहना ,निपानिया आदि क्षेत्रों में फसल को बर्बाद कर रहे जंगली घोड़े जिससे किसान परेशान किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली घोड़े को पकड़ा जाए।

2 hrs ago
user_Rajesh jamliya
Rajesh jamliya
Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सरसोदिया में जंगली घोड़े से किसान परेशान मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम सरसोदिया ,करजू, मोहना ,निपानिया आदि क्षेत्रों में फसल को बर्बाद कर रहे जंगली घोड़े जिससे किसान परेशान किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली घोड़े को पकड़ा जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सरसोदिया में जंगली घोड़े से किसान परेशान मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम सरसोदिया ,करजू, मोहना ,निपानिया आदि क्षेत्रों में फसल को बर्बाद कर रहे जंगली घोड़े जिससे किसान परेशान किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली घोड़े को पकड़ा जाए।
    1
    मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सरसोदिया में जंगली घोड़े से किसान परेशान
मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम सरसोदिया ,करजू, मोहना ,निपानिया आदि क्षेत्रों में फसल को बर्बाद कर रहे जंगली घोड़े जिससे किसान परेशान किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली घोड़े को पकड़ा जाए।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील। दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील। लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल की अपील स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
    1
    दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील।
दतिया: लोकतंत्र के महापर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा के मतदाताओं से की अपील।
लोकतंत्र के महापर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल की अपील 
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जन अभियान परिषद अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मोहन बड़ोदिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक में विकासखंड मोहन बड़ोदिया की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक की भूमिका ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य, विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी समितियों एवं संस्थाओं से समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर तथा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिषद की नई कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं नवीन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा सभी संस्थाओं एवं समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। विभिन्न समितियों ने पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण एवं अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। बैठक में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनेश कुमार कलमोदिया, रामराज पुरबिया, कृपाल सिंह राजपूत, रामकृष्ण राजपूत एवं गोपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। परामर्शदाताओं में महेश सिसोदिया,अशोक कुमार बैरागी, जितेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती कामनी शर्मा एवं श्रीमती सोना राजपूत उपस्थित रहीं। इंटर्नशिप विद्यार्थी सिद्धनाथ प्रजापति सहित विकासखंड की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकासखंड की कुल 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में से 20 समितियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त 5 नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं 5 परामर्शदाता भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का समापन परिषद की योजनाओं एवं अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा नवीन कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक विकास, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया यह जानकारी दीपक कुमार कलमोदिया ने दी
    1
    जन अभियान परिषद अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मोहन बड़ोदिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बैठक में विकासखंड मोहन बड़ोदिया की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक की भूमिका ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य, विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी समितियों एवं संस्थाओं से समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर तथा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी ने उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, इंटर्नशिप विद्यार्थियों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिषद की नई कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं नवीन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा सभी संस्थाओं एवं समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। विभिन्न समितियों ने पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास गतिविधियों एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में नवांकुर सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण एवं अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
बैठक में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि दिनेश कुमार कलमोदिया, रामराज पुरबिया, कृपाल सिंह राजपूत, रामकृष्ण राजपूत एवं गोपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। परामर्शदाताओं में महेश सिसोदिया,अशोक कुमार बैरागी, जितेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती कामनी शर्मा एवं श्रीमती सोना राजपूत उपस्थित रहीं। इंटर्नशिप विद्यार्थी सिद्धनाथ प्रजापति सहित विकासखंड की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में विकासखंड की कुल 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में से 20 समितियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त 5 नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं 5 परामर्शदाता भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन परिषद की योजनाओं एवं अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा नवीन कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक विकास, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया यह जानकारी दीपक कुमार कलमोदिया ने दी
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार • तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस • चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार • आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन पुलिस रिमाड पर लिया गया है आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है । आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया , आर 1371 अर्चित शर्मा , आर 2031 प्रवीण आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    तराना पुलिस ने ग्राम बागरा में फरियाद जी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
•	तराना पुलिस द्वारा ग्राम बघेरा में फरियादी के घर से दिन में सोने चांदी की रकम चोरी के आरोपी को किया ट्रेस
•	चार आरोपीयो को किया गिरफ्तार 
•	आरोपी से चोरी गया मश्रुका 8 – 10 ग्राम सोना , चांदी करिबन 2.5 से 3 किलो तथा दो मोटरसायकल जप्त । कुल किमती करिबन 10 लाख रुपये   
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीपसिह (भापुसे) तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में सतत् गुण्डों बदमाशों एवं आसामजिक तत्व, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो , चोरी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना तराना पर दिनांक 20.07.206 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण सौलंकी जाति मोगिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम बघैरा द्वारा अपने घर से अज्ञात आरोपी द्वारा घर दो जोड़ टनके ,चांदी का कंदौरा, आँवले ,एक जोड़ चांदी के बिछिया ,चांदी की कड़े सोने के कान के टापसे एक जोड़, चांदी का कंदौरा ,एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक चांदी की चैन ,एवं नगदी 55,000 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर से थाना तराना पर अपराध क्रमांक 464/ 20.07.26 धारा 305(क) ,331(3) बीएनएस का अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया 
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तथा सायबर सेल की मदद ली गयी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एबी रोड कनासिया नाका के पास जंगल में उक्त अपराध में संदेही सावन निवासी सुरजपुरा का अपने अन्य तीन साथियो के साथ कोई अपराध की योजना बना रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया । जंगल में पुलिस के वाहन के देखकर चार व्यक्ति दो मोटरसायकल पर बैठकर भागने लगे जिन्हे ड्रेगन टार्च की लाईट से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जो भागने में मोटसायकल सहित गिर गये गिरते पडते व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपने नाम . सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. काना पिता गणपत उम्र 20 साल निवासी सुरजपुरा 3. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन 4. आकाश पिता प्रभु चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी संतानेश्वर महादेव मंदिर के पास चंद्रावत जी के मकान में किराये से अशोक नगर उज्जैन बताया । ग्राम बघेरा में चोरी की वारदात के संबंध में पुछताछ की गयी जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से खटकेदार चाकु तथा दो मोटरसायकल मौके से बरामद किया गया , आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो से उज्जैन किराये के मकान में छुपाया गया चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया । आरोपीगणो से जप्त मश्रुका – दो जोड टनके , चांदी , दो चांदी के कंदोरे , चांदी के आंवले , चांदी की बिछिया एक जोड , बच्चो के छोटे चांदी के कडे , सोने के कान के टाप्स ,सोने के झुमकी , एक चांदी की चेन  । आरोपीगणो को आज दिनांक को माननीय न्ययालय पेश किया गया जहा से दो आरोपीगण 1. सावन पिता गणपत जाति मोगिय़ा उम्र 22 साल निवासी सुरजपुरा 2. धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन को दो दिन  पुलिस रिमाड पर लिया गया है  आरोपीगण से चोरी गये मश्रुका नगदी की जप्ति हेतु पुछताछ की जा रही है ।  
आरोपी धीरज पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । 
आरोपी आकाश पिता प्रभुलाल चौहान जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी तराना  हाल गुप्ता जी के मकान में देसाई नगर उज्जैन के पुर्व में मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । 
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रामनारायणसिह भदौरिय़ा उनि एच आर अंगोरिया , उनि रविन्द्र कटारे , आर 1594 अरविंद , आर 94 जितेन्द्र , आर 1624 अमरदीपसिह भदौरिया ,  आर 1371 अर्चित शर्मा ,  आर 2031 प्रवीण   आर 1821 आनंद आर 2009 राजु गुर्जर  का सराहनीय योगदान रहा।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator Makdon, Ujjain•
    2 hrs ago
  • आगर: लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदको को समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाए - डॉ मीना कलेक्टर ने अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में की विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए आगर, 29 जुलाई 2026/ सभी विहित प्राधिकारी और जिलाधिकारी ,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाएं आवेदकों को समय सीमा में प्रदान करना सुनिश्चित करें। कोई भी आवेदन निराकरण की समय सीमा से बाहर ना जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में जिले के अधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, श्रीमती देव कुंवर सोलंकी,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, श्री कमल मंडलोई सहित सभी जिलाधिकारी, जनपद सीईओ नगरीय निकायों के सीएमओ, सीडीपीओ, बीएमओ आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आगामी 7 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की पूर्व तैयारी करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए की सभी फील्ड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और क्षेत्र में होने वाली हर एक गतिविधियों की सूचनाएं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत करते रहे। संभावित समस्याओं का पूर्व से आंकलन कर ,उनका समय रहते निराकरण एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निरंतर प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
    2
    आगर: लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदको को समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाए - डॉ मीना
कलेक्टर ने  अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में की विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए
आगर, 29 जुलाई 2026/ सभी विहित प्राधिकारी और जिलाधिकारी ,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाएं आवेदकों को समय सीमा में प्रदान करना सुनिश्चित करें। कोई भी आवेदन निराकरण की समय सीमा से बाहर ना जाए।
यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में जिले के अधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, श्रीमती देव कुंवर सोलंकी,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, श्री कमल मंडलोई सहित सभी जिलाधिकारी, जनपद सीईओ नगरीय निकायों के सीएमओ, सीडीपीओ, बीएमओ आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी 7 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की पूर्व तैयारी करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए की सभी फील्ड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और क्षेत्र में होने वाली हर एक गतिविधियों की सूचनाएं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत करते रहे। संभावित समस्याओं का पूर्व से आंकलन कर ,उनका समय रहते निराकरण एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निरंतर प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे। विकास कार्यों का अवलोकन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया
आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया।
इस अवसर पर एसडीएम  मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार  विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे।
विकास कार्यों का अवलोकन
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष  व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Test reporter lv3
    1
    Post by Test reporter lv3
    user_Test reporter lv3
    Test reporter lv3
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    1
    इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.