logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Pintu Dubey
Pintu Dubey
Nurse रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मानिकपुर एडीओ मोहनलाल सिंह ग्राम विकाश अधिकारी दिनेश कुमार भारती सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    1
    जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश
चित्रकूट, 03 अगस्त 2026।
जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मानिकपुर एडीओ मोहनलाल सिंह ग्राम विकाश अधिकारी दिनेश कुमार भारती सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर। रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    1
    लोकेशन रीवा।

दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर।

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *गुनौर में कांग्रेस का भव्य जीत उत्सव: ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, जश्न में डूबा पूरा गुन्नौर शहर!*।। *गुनौर में कांग्रेस का भव्य जीत उत्सव: ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, जश्न में डूबा पूरा गुन्नौर शहर!*।। गुनौर ।। दतिया की ऐतिहासिक सफलता के साथ-साथ गुनौर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया है। चुनावी नतीजों में मिली शानदार कामयाबी के बाद गुनौर की सड़कों पर कांग्रेस ने भव्य विजय जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पूरे नगर में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और 'जय कांग्रेस' के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियाँ मनाईं। परिणाम सामने आते ही गुनौर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और पार्टी कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक जमा हो गए। लगातार घंटों तक हुई आतिशबाजी से गुनौर का आसमान जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी और नाचते-गाते हुए विजय जुलूस निकाला। लड्डू और मिठाइयाँ बांटकर आम जनता का आभार जताया गया। स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में नया जोश जश्न के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात पसीना बहाया। "गुनौर की जनता ने साबित कर दिया है कि सच्चाई और विकास की ही जीत होती है। यह भव्य जश्न आने वाले सुनहरे भविष्य और जन-सेवा के नए संकल्प का प्रतीक है।" दतिया में बीजेपी को शिकस्त देने के साथ-साथ गुनौर में हुए इस भव्य जश्न ने यह साफ कर दिया है कि पूरे मध्य प्रदेश और में कांग्रेस के पक्ष में नया राजनीतिक माहौल तैयार हो चुका है। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम नगर अध्यक्ष संतोष लोधी सेवालाल पटेल रविंद्र मिश्रा केशरी अहिरवार संजय तिवारी कुलदीप सिंह सनी राजा धर्मराज कश्यप विनोद बिलोहा बलिराम त्रिपाठी राजाजी बुंदेला ओर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    4
    *गुनौर में कांग्रेस का भव्य जीत उत्सव: ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, जश्न में डूबा पूरा गुन्नौर  शहर!*।।

*गुनौर में कांग्रेस का भव्य जीत उत्सव: ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, जश्न में डूबा पूरा गुन्नौर  शहर!*।।
गुनौर  ।।
दतिया की ऐतिहासिक सफलता के साथ-साथ गुनौर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया है। चुनावी नतीजों में मिली शानदार कामयाबी के बाद गुनौर की सड़कों पर कांग्रेस ने भव्य विजय जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
पूरे नगर में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और 'जय कांग्रेस' के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियाँ मनाईं।
परिणाम सामने आते ही गुनौर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और पार्टी कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक जमा हो गए।
लगातार घंटों तक हुई आतिशबाजी से गुनौर का आसमान जगमगा उठा।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी और नाचते-गाते हुए विजय जुलूस निकाला।
लड्डू और मिठाइयाँ बांटकर आम जनता का आभार जताया गया।
स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में नया जोश
जश्न के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात पसीना बहाया।
"गुनौर की जनता ने साबित कर दिया है कि सच्चाई और विकास की ही जीत होती है। यह भव्य जश्न आने वाले सुनहरे भविष्य और जन-सेवा के नए संकल्प का प्रतीक है।"
दतिया में बीजेपी को शिकस्त देने के साथ-साथ गुनौर में हुए इस भव्य जश्न ने यह साफ कर दिया है कि  पूरे मध्य प्रदेश और में कांग्रेस के पक्ष में नया राजनीतिक माहौल तैयार हो चुका है।   
ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम  नगर अध्यक्ष संतोष लोधी सेवालाल पटेल रविंद्र मिश्रा केशरी अहिरवार संजय तिवारी कुलदीप सिंह सनी राजा धर्मराज कश्यप विनोद बिलोहा बलिराम त्रिपाठी राजाजी बुंदेला ओर  समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे   ।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता -दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न,, -ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता,, एंकर-मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पन्ना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से यह शानदार जीत मिली है।जिससे पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस जश्न समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम किशोर मिश्रा, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, यूनिस खान, इस्माइल खान, ब्रजेन्द्र दुबे, वासुदेव बुंदेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती रहीमा खातून, श्रीमती नाजर खातून, श्रीमती चांदनी जाटव, श्रीमती विमला सिंगरौल, अंकित शर्मा, दीपक तिवारी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, डॉ कदीर खान, सुरेंद्र सिंह आदिवासी, वेदांत मिश्रा, अनीश पिंकू सिद्दीकी, नसीम खान, नरेंद्र वंशकार, अजय बाजपेई ,जितेंद्र दुबे, बृजेंद्र यादव, प्रदीप पटेल हिमांशु सिंह ठाकुर, अरविंद सोनी, रियासत मोहम्मद, योगेश जड़िया,
    3
    दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता 
-दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न,,
-ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता,,
एंकर-मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पन्ना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से यह शानदार जीत मिली है।जिससे पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस जश्न समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम किशोर मिश्रा, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, यूनिस खान, इस्माइल खान, ब्रजेन्द्र दुबे, वासुदेव बुंदेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती रहीमा खातून, श्रीमती नाजर खातून, श्रीमती चांदनी जाटव, श्रीमती विमला सिंगरौल, अंकित शर्मा, दीपक तिवारी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, डॉ कदीर खान, सुरेंद्र सिंह आदिवासी, वेदांत मिश्रा, अनीश पिंकू सिद्दीकी, नसीम खान, नरेंद्र वंशकार, अजय बाजपेई ,जितेंद्र दुबे, बृजेंद्र यादव, प्रदीप पटेल हिमांशु सिंह ठाकुर, अरविंद सोनी, रियासत मोहम्मद, योगेश जड़िया,
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    22 hrs ago
  • बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुँचकर जिलाधिकारी महोदय बांदा(उप्र) को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याएं हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय बांदा को निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया- दोषपूर्ण समस्याएं- 1. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है। 2. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी ( OPD ) में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। 3. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गलाकार मरीजों को प्राइवेट क्लिनिल में ले जाते हैं। 4. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों ( सर्जरी, ENT, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के HOD ( विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स ) कभी नहीं आते हैं। 5. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा इमरजेंसी लूट का अड्डा बने हुए हैं, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून 🩸💉 भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है। 6. मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए। 7. मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।" इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।
    4
    बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुँचकर जिलाधिकारी महोदय बांदा(उप्र) को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याएं हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय बांदा को निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया-
दोषपूर्ण समस्याएं-
1. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है।
2. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी ( OPD ) में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं।
3. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गलाकार मरीजों को प्राइवेट क्लिनिल में ले जाते हैं।
4. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों ( सर्जरी, ENT, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के HOD ( विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स ) कभी नहीं आते हैं।
5. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा इमरजेंसी लूट का अड्डा बने हुए हैं, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून 🩸💉 भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है।
6. मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए।
7. मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।"
इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल* *रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। *3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। *'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।" पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"* *लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया* एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। *कौन-कौन रहे मौजूद* जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'*

*एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल*

*रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

*3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

*'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'*
इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। 

उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।"

पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"*

*लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया*
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

*कौन-कौन रहे मौजूद*
जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सलेहा में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा का पत्रकार स्नेहमिलन: खाद संकट से लेकर अवैध उत्खनन पर कड़ा रुख, विकास पर हुआ महामंथन सलेहा में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा का पत्रकार स्नेहमिलन: खाद संकट से लेकर अवैध उत्खनन पर कड़ा रुख, विकास पर हुआ महामंथन सलेहा (गुनौर)। गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सलेहा में विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पत्रकार स्नेहमिलन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सलेहा, गुनौर और ककरहटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय वातावरण में हुई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि जिला एवं राजधानी स्तर पर मीडिया प्रतिनिधियों से नियमित संवाद होता रहता है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरों के कारण स्थानीय पत्रकारों से विस्तृत चर्चा का अवसर कम मिल पाता है। इसी कमी को दूर करने और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को सीधे जानने के उद्देश्य से इस स्नेहमिलन का आयोजन किया गया है। खाद संकट पर तत्काल कार्रवाई बैठक के दौरान पत्रकारों ने किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके से ही एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा की और निर्देश दिए कि खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू बनाई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अवैध उत्खनन पर सख्त चेतावनी क्षेत्र में अवैध पत्थर-पटिया उत्खनन तथा खनन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवालों पर विधायक ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार अवैध उत्खनन से संबंधित ठोस जानकारी एवं साक्ष्य उपलब्ध कराते हैं तो दोषियों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध तत्काल प्रभावी एवं उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। पत्रकार भवन निर्माण का आश्वासन बैठक में क्षेत्रीय पत्रकारों ने गुनौर मुख्यालय पर पत्रकार भवन एवं कार्यालय निर्माण की मांग रखी। विधायक ने इस मांग को उचित बताते हुए कहा कि इसके निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यक स्वीकृति एवं आवंटन के लिए पहल की जाएगी। मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय विधायक ने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी समय पर पत्रकारों तक पहुंचे, इसके लिए जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो सके और आम जनता तक सही जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज का दर्पण हैं, जो जनता की समस्याओं और प्रशासनिक कमियों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त सुझावों और समाचारों के आधार पर ही शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर गुनौर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति दी जा रही है।यदि चाहें तो मैं इसका अखबार शैली का आकर्षक शीर्षक, सोशल मीडिया पोस्ट या यूट्यूब विवरण भी तैयार कर सकता हूँ।
    4
    सलेहा में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा का पत्रकार स्नेहमिलन: खाद संकट से लेकर अवैध उत्खनन पर कड़ा रुख, विकास पर हुआ महामंथन
सलेहा में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा का पत्रकार स्नेहमिलन: खाद संकट से लेकर अवैध उत्खनन पर कड़ा रुख, विकास पर हुआ महामंथन
सलेहा (गुनौर)। गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सलेहा में विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पत्रकार स्नेहमिलन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सलेहा, गुनौर और ककरहटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय वातावरण में हुई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि जिला एवं राजधानी स्तर पर मीडिया प्रतिनिधियों से नियमित संवाद होता रहता है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरों के कारण स्थानीय पत्रकारों से विस्तृत चर्चा का अवसर कम मिल पाता है। इसी कमी को दूर करने और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को सीधे जानने के उद्देश्य से इस स्नेहमिलन का आयोजन किया गया है।
खाद संकट पर तत्काल कार्रवाई
बैठक के दौरान पत्रकारों ने किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके से ही एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा की और निर्देश दिए कि खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू बनाई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अवैध उत्खनन पर सख्त चेतावनी
क्षेत्र में अवैध पत्थर-पटिया उत्खनन तथा खनन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवालों पर विधायक ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार अवैध उत्खनन से संबंधित ठोस जानकारी एवं साक्ष्य उपलब्ध कराते हैं तो दोषियों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध तत्काल प्रभावी एवं उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
पत्रकार भवन निर्माण का आश्वासन
बैठक में क्षेत्रीय पत्रकारों ने गुनौर मुख्यालय पर पत्रकार भवन एवं कार्यालय निर्माण की मांग रखी। विधायक ने इस मांग को उचित बताते हुए कहा कि इसके निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यक स्वीकृति एवं आवंटन के लिए पहल की जाएगी।
मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय
विधायक ने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी समय पर पत्रकारों तक पहुंचे, इसके लिए जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो सके और आम जनता तक सही जानकारी पहुंचे।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज का दर्पण हैं, जो जनता की समस्याओं और प्रशासनिक कमियों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त सुझावों और समाचारों के आधार पर ही शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर गुनौर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति दी जा रही है।यदि चाहें तो मैं इसका अखबार शैली का आकर्षक शीर्षक, सोशल मीडिया पोस्ट या यूट्यूब विवरण भी तैयार कर सकता हूँ।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, नशा एक मां की मुस्कान छीन लेता है! इसलिए हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है। आइए, संकल्प लें, जागरूक बनें... और मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
    1
    नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, नशा एक मां की मुस्कान छीन लेता है! 
इसलिए हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है।
आइए, संकल्प लें, जागरूक बनें... और मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.