*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल* *रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। *3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। *'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।" पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"* *लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया* एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। *कौन-कौन रहे मौजूद* जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल* *रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। *3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। *'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।" पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"* *लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया* एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। *कौन-कौन रहे मौजूद* जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- एंकर इंट्रो: रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा। एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।1
- गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।4
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- निजी खर्च से बनी सड़क को बस्ती तक पहुंचाने की पहल, विकास तिवारी ने ग्रामीणों से की सार्थक चर्चा1
- कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे 💥 *बड़ी खबर*💥 *कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान।* राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे” बारहवीं पास खड़गे जूनियर कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।1
- उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।1
- 1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों के नारे "अबकी बार... 30 हजार!" "न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!" "भारत माता की जय!" "रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। विरोध का अनूठा तरीका और मांगें छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है (14,377 to 30,000) "प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।" एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है। "हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।" "छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।1
- सगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंधमारी के चार आरोपी गिरफ्तार, करीब 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद1
- Post by Rajesh Prajapati2