गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल
का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल)
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
- गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।4
- 🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨 गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन1
- चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।2
- पत्थर और कंक्रीट से मंगलौर में कावड़ियो का NHAI ने किया स्वागत # NHAI की लापरवाही शिवभक्तों की झेलनी पड़ रही है परेशानी1
- *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल* *रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। *3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। *'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।" पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"* *लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया* एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। *कौन-कौन रहे मौजूद* जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak1
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- 'जाँच का ड्रामा... मासूम की बलि!' प्रशासन की लापरवाही से बुझा घर का चिराग!2