*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में
दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या
का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- bharat desh ke bhakt apna india ki baat hai jo yesha n1
- कामदगिरि राम मोहल्ला के पास एक घंटे से भीषण जाम, ऑटो-ई-रिक्शा की अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान चित्रकूट। सावन सोमवार के अवसर पर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित राम मोहल्ला के पास लगभग एक घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। ऑटो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और अन्य वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं। मौके पर यातायात को सुचारु कराने के लिए प्रशासन या पुलिस की प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन सोमवार जैसे विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पहले से यातायात की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जाम खुलवाने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग की है।1
- थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती को देखते ही चौराहा खाली,किया मयफोर्स पैदल गस्त,चलाया वाहन चेकिंग अभियान पैदल गस्त कर कराया लोगो को सुरक्षा का एहसास वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी... थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने लोगो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट लगाने की दी सलाह ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत स्वबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुरामुफ्ती/प्रयागराज... पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और एसीपी धूमनगंज अजवेंद्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती अविनाश सिंह और एसएसआई अर्जुन सिंह ने पुरामुफ्ती चौराहे पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। थानाध्यक्ष को देखते ही पूरामुफ्ती चौराहे पर लगा अतिक्रमण और लगा वाहनो का जाम मिनटो में साफ हो गया, चौराहा खाली हो गया। इस दौरान पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती अविनाश सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है जाम लगता है। गौरतलब हो कि पुलिस कमिश्नर के निदेर्शानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं। समाज में अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।1
- बिहार विधानसभा में अब शेर की तरह गूंजेगी प्रशांत किशोर की आवाज़ आभार बांकीपुर #Bankipur #prashantkishor1
- चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।2
- जिले के कई मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय 🔱 सावन में शिवमय हुआ सतना, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱 सतना। सावन के पावन महीने में पूरा सतना जिला शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मंदिरों में विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से देर तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।1
- बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता.... घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल.. सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय1