logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

22 hrs ago
user_Chitrakootnewslive
Chitrakootnewslive
News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया

कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    4
    गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश  छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट 
चित्रकूट, 03 अगस्त 2026।
जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨 गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन
    1
    🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨

गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश

चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
    2
    चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश


चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता
चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
    user_Pushpendra Kumar
    Pushpendra Kumar
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak
    1
    बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में

बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है।
आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें।

#बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna  #PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • bharat desh ke jawano is bharat ko bachaye jai hind jai bharat
    1
    bharat desh ke jawano is bharat ko bachaye jai hind jai bharat
    user_Raja Hindustani
    Raja Hindustani
    Actor मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
    1
    उमेश पाठक ✍️ 

*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न*

*सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई।

*ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_

*पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_

*उपस्थित रहे:*  
सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण*

 जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया।

शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है।
 
सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं।
 
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।
 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 'जाँच का ड्रामा... मासूम की बलि!' प्रशासन की लापरवाही से बुझा घर का चिराग!
    2
    'जाँच का ड्रामा... मासूम की बलि!' प्रशासन की लापरवाही से बुझा घर का चिराग!
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.