logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

12 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

More news from Rewa and nearby areas
  • एंकर इंट्रो: रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा। एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।
    1
    एंकर इंट्रो:

रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 


रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा।

 एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो   जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही  नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    12 hrs ago
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण*

 जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया।

शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है।
 
सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं।
 
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।
 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बड़ागांव पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच शुरू! तीन सदस्यीय टीम ने पकड़ीं गंभीर अनियमितताएं रीवा जिले की ग्राम पंचायत बड़ागांव में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने सीसी सड़क, छबूतरा और पेवर ब्लॉक निर्माण का निरीक्षण किया। जांच में कई अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    बड़ागांव पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच शुरू! तीन सदस्यीय टीम ने पकड़ीं गंभीर अनियमितताएं
रीवा जिले की ग्राम पंचायत बड़ागांव में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने सीसी सड़क, छबूतरा और पेवर ब्लॉक निर्माण का निरीक्षण किया। जांच में कई अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • निजी खर्च से बनी सड़क को बस्ती तक पहुंचाने की पहल, विकास तिवारी ने ग्रामीणों से की सार्थक चर्चा
    1
    निजी खर्च से बनी सड़क को बस्ती तक पहुंचाने की पहल, विकास तिवारी ने ग्रामीणों से की सार्थक चर्चा
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    11 hrs ago
  • कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे 💥 *बड़ी खबर*💥 *कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान।* राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे” बारहवीं पास खड़गे जूनियर कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ⁠मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।
    1
    कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान
राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे
💥 *बड़ी खबर*💥
*कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान।*
राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे”
बारहवीं पास खड़गे जूनियर कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ⁠मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे ​ अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ​छात्रों के नारे ​"अबकी बार... 30 हजार!" ​"न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!" ​"भारत माता की जय!" ​"रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। विरोध का अनूठा तरीका और मांगें ​ छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है (14,377 to 30,000) ​"प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।" ​ एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है। ​"हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।" ​"छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे
​ अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
​छात्रों के नारे
​"अबकी बार... 30 हजार!"
​"न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!"
​"भारत माता की जय!"
​"रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
 विरोध का अनूठा तरीका और मांगें
​ छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है  (14,377 to 30,000)
​"प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।"
​ एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है।
​"हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।"

​"छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    12 hrs ago
  • चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    2
    चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंधमारी के चार आरोपी गिरफ्तार, करीब 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
    1
    सगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंधमारी के चार आरोपी गिरफ्तार, करीब 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    11 hrs ago
  • बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता.... घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल.. सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय
    1
    बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता....
घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल..
सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए।
हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.