logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

13 hrs ago
user_Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar
करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार

3f2bfaec-1e1a-434a-b1ae-e17a433a3be6

बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया। शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है। सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 33/11 केवी उपकेंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण*

 जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मारकुंडी, कल्याणपुर, कसेरुवा एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने वाले पैनलों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्युत उपकेंद्र के शटडाउन रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया।

शटडाउन रजिस्टर में दर्ज 3 घंटे की निरंतर विद्युत कटौती पर जिलाधिकारी द्वारा कारण पूछा गया। इस पर अवर अभियंता (जेई) ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन की प्रक्रिया के कारण शटडाउन लिया जाता है, जिससे समय लगता है।
 
सर्वाधिक विद्युत कटौती वाले क्षेत्रों की जानकारी मांगने पर जेई ने बताया कि ग्राम पंचायत कसेरुवा से सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं।
 
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव की जाए। उनसे सौहार्दपूर्ण वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।
 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत/प्रतिस्थापन सुनिश्चित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत (कर्वी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • bharat desh ke jawano is bharat ko bachaye jai hind jai bharat
    1
    bharat desh ke jawano is bharat ko bachaye jai hind jai bharat
    user_Raja Hindustani
    Raja Hindustani
    Actor मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा बस अड्डे पर बड़ा अपडेट | यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | Banda Breaking News | Uttar Pradesh Update Today उत्तर प्रदेश के बांदा बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। साफ-सफाई, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय परिवहन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी पर आधारित है।
    1
    बांदा बस अड्डे पर बड़ा अपडेट | यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | Banda Breaking News | Uttar Pradesh Update Today
उत्तर प्रदेश के बांदा बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। साफ-सफाई, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय परिवहन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी पर आधारित है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल* *रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। *3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। *'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'* इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।" पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"* *लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया* एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। *कौन-कौन रहे मौजूद* जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रीवा एनएसयूआई का जश्न, कॉलेज चौराहे पर पटाखे और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, 'पूरे MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'*

*एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत। सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल*

*रीवा।* मध्य प्रदेश के *दतिया विधानसभा उपचुनाव* में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *रीवा एनएसयूआई* कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

*3 अगस्त 2026* को कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

*'दतिया तो झांकी है, MP में कांग्रेस सरकार बनेगी'*
इस मौके पर *एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय* ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। 

उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार युवाओं, किसानों और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। दतिया की जनता ने अपने जनादेश से इसका जवाब दिया है।"

पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, *"दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अभी बाकी है।"*

*लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया*
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र, संविधान और जनभावनाओं की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

*कौन-कौन रहे मौजूद*
जश्न में प्रमुख रूप से *अखंड प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रॉबिंसन साकेत, अभिराज बौद्ध, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, सानुराग सिंह* सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    2
    चित्रकूट:- पुलिस पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामसैया भरतकूप एवं रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामसैया भरतकूप तथा रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया एवं रामसैया मार्ग में सडक पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, घाटों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री दुर्गविजय सिंह,चौकी प्रभारी सीतापुर श्री यदुवीर सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • bharat desh ke bhakt apna india ki baat hai jo yesha n
    1
    bharat desh ke bhakt apna india ki baat hai jo yesha n
    user_Raja Hindustani
    Raja Hindustani
    Actor मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चायल/कौशांबी...थाना पिपरी अन्तर्गत छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास।थाना पिपरी पुलिस को मिली सफलता। इस दौरान थानाध्यक्ष चरवा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सीओ चायल शिवांक सिंह ने दी जानकारी। PRIME 18 NEWS सुनील साहू
    1
    चायल/कौशांबी...थाना पिपरी अन्तर्गत छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास।थाना पिपरी पुलिस को मिली सफलता। इस दौरान थानाध्यक्ष चरवा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सीओ चायल शिवांक सिंह ने दी जानकारी।
PRIME 18 NEWS सुनील साहू
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.