logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak

10 hrs ago
user_Prakash Pathak Satna
Prakash Pathak Satna
Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak
    1
    बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में

बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है।
आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें।

#बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna  #PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
    1
    उमेश पाठक ✍️ 

*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न*

*सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई।

*ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_

*पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_

*उपस्थित रहे:*  
सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    4
    गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश  छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट 
चित्रकूट, 03 अगस्त 2026।
जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨 गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन
    1
    🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨

गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश

चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सतना: न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, बंद घर का निर्माण फिर से शुरू, ग्रामीणों में आक्रोश,, सतना,,रामपुर बाघेलान तहसील के *ग्राम करमऊ में न्यायालय के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र विश्वकर्मा, पिता देवशरण विश्वकर्मा, निवासी 505/2 करमऊ* ने बताया कि उनके प्लॉट में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर *दिनांक 01/06/2026 को माननीय तहसीलदार साहब द्वारा कार्य पूर्णतः बंद* करने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद *सुशील विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी सुशीला विश्वकर्मा* द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए घर का निर्माण कार्य पुनः चालू कर दिया गया। शिकायत के बाद *112 पर सूचना* और *पटवारी बृजभूषण, हल्का करमऊ* मौके पर पहुंचे। पटवारी द्वारा कार्य बंद करने की समझाइश देने के बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि *माननीय न्यायालय के आदेश का सरेआम उल्लंघन* किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम मामले की जांच कर रही है।
    1
    सतना: न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, बंद घर का निर्माण फिर से शुरू, ग्रामीणों में आक्रोश,,

सतना,,रामपुर बाघेलान तहसील के *ग्राम करमऊ में न्यायालय के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित नरेंद्र विश्वकर्मा, पिता देवशरण विश्वकर्मा, निवासी 505/2 करमऊ* ने बताया कि उनके प्लॉट में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर *दिनांक 01/06/2026 को माननीय तहसीलदार साहब द्वारा कार्य पूर्णतः बंद* करने के आदेश दिए गए थे।
आरोप है कि इसके बावजूद *सुशील विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी सुशीला विश्वकर्मा* द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए घर का निर्माण कार्य पुनः चालू कर दिया गया।
शिकायत के बाद *112 पर सूचना* और *पटवारी बृजभूषण, हल्का करमऊ* मौके पर पहुंचे। पटवारी द्वारा कार्य बंद करने की समझाइश देने के बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि *माननीय न्यायालय के आदेश का सरेआम उल्लंघन* किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम मामले की जांच कर रही है।
    user_पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कामदगिरि राम मोहल्ला के पास एक घंटे से भीषण जाम, ऑटो-ई-रिक्शा की अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान चित्रकूट। सावन सोमवार के अवसर पर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित राम मोहल्ला के पास लगभग एक घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। ऑटो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और अन्य वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं। मौके पर यातायात को सुचारु कराने के लिए प्रशासन या पुलिस की प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन सोमवार जैसे विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पहले से यातायात की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जाम खुलवाने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग की है।
    1
    कामदगिरि राम मोहल्ला के पास एक घंटे से भीषण जाम, ऑटो-ई-रिक्शा की अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान
चित्रकूट। सावन सोमवार के अवसर पर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित राम मोहल्ला के पास लगभग एक घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। ऑटो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जाम में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और अन्य वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं। मौके पर यातायात को सुचारु कराने के लिए प्रशासन या पुलिस की प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन सोमवार जैसे विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पहले से यातायात की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जाम खुलवाने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग की है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता.... घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल.. सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय
    1
    बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता....
घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल..
सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए।
हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.