जिले के कई मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय 🔱 सावन में शिवमय हुआ सतना, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱 सतना। सावन के पावन महीने में पूरा सतना जिला शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मंदिरों में विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से देर तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।
जिले के कई मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय 🔱 सावन में शिवमय हुआ सतना, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱 सतना। सावन के पावन महीने में पूरा सतना जिला शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मंदिरों में विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से देर तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।
- बिरसिंहपुर गैवीनाथ धाम में बढ़ता नशा! आखिर कब जागेगा प्रशासन? युवाओं का भविष्य खतरे में बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में जहां भक्ति और आस्था का माहौल होना चाहिए, वहीं युवाओं में नशे की बढ़ती लत गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस वीडियो में नशे से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है और शाहपुर थाना, सतना कलेक्टर एवं एसपी महोदय से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। आइए मिलकर नशामुक्त बिरसिंहपुर और सुरक्षित समाज बनाने की पहल करें। #बिरसिंहपुर #गैवीनाथधाम #नशामुक्तभारत #Satna #PrakashPathak1
- चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जता चित्रकूट। पहाड़ी उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा पहाड़ी में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली ट्रिप होने, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने और खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।2
- गढ़चपा ग्राम पंचायत के जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश छोटेलाल ब्यूरो चीफ चित्रकूट चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।4
- 🚨 चित्रकूट न्यूज़ लाइव 🚨 गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश चित्रकूट के जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रौली कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छुट्टा पशुओं को खेतों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #ChitrakootNewsLive #चित्रकूट #गौआश्रयस्थल #प्रशासन1
- जिले के कई मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय 🔱 सावन में शिवमय हुआ सतना, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱 सतना। सावन के पावन महीने में पूरा सतना जिला शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मंदिरों में विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से देर तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।1
- बाईपास हादसे में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दिखाई मानवता.... घायलों की मदद के लिए खुद संभाली कमान, गंभीर घायल को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल.. सतना/उचेहरा। उचेहरा बाईपास पर सड़क हादसे के बाद उस समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब मौके से गुजर रहे एसडीएम राहुल सिलाडिया ने दुर्घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी। एसडीएम सिलाडिया ने बिना समय गंवाए गंभीर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों को निजी वाहनों से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हादसे के समय वे अपने निजी कार्य से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा बाईपास पर दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल रुककर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। समय पर लिऐ फैसला, बने मददगार हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि दुर्घटना के समय1