लोकेशन रीवा। दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर। रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
लोकेशन रीवा। दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर। रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
- बलराम कृषि महोत्सव' में सीएम डॉ. मोहन यादव की वर्चुअल सहभागिता* _किसान कल्याण वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_ *जनसम्पर्क खबरें - 2. *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की शूटिंग अकादमी का किया भ्रमण* _खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश_ 3. *उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट* _9 अगस्त से रीवा-कोलकाता और रीवा-भोपाल विमान सेवा का होगा शुभारंभ_ 4. *मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण* _21 लाख पौधे लगाने और 51 हजार जल संचयन संरचना बनाने का संकल्प_ 5. *मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर में 2.24 करोड़ की स्वास्थ्य अधोसंरचना का लोकार्पण किया* _गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार का विस्तार सरकार की प्राथमिकता_ 6. *मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में सुनीं नागरिकों की समस्याएं* _निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश_1
- एंकर इंट्रो: रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा। एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।1
- Post by Pintu Dubey3
- दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।1
- शहर कांग्रेस द्वारा दतिया में कांग्रेस जीत का उत्सव ढोल नगाड़ों मिष्ठान खिलाकर मनाया जीत का जश्न सतना। नागौद शहर कांग्रेस द्वारा दतिया में कांग्रेस जीत का उत्सव बस स्टैंड जवाहर चौक गांधी चौक सिंहपुर चौराहे में ढोल नगाड़ों मिष्ठान खिलाकर गांधी चौक में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार शहर अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी संगठन मंत्री नागेश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार प्रदेश सचिव देवांशू सिंह कान्हा पटाखे की गूंज गगन भेदी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद दतिया तो झाकी हैं नागौद मध्य प्रदेश देश बाकी है के नारों के साथ मनाया प्रमुख रूप से पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद जितेंद्र सिंह जित्तू डॉ यज्ञदत्त त्रिपाठी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फिरोज आलम प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा विधानसभा उपाध्यक्ष सतेंद्र सत्तू कुशवाहा डॉ ध्रुव व्यास डॉ राजवेंद सिंह पार्षद बाबूलाल चूहटेल पूर्व पार्षद सोहराब रियाज गोलू सतेंद्र शैलू बागरी मुन्नू खान राजा मंसूरी पोपलिश अशफाक मंसूरी अवधेश सिंह मकसूद मंसूरी जाहिद खान,अतुल नामदेव ,हिमांशु कुशवाहा संत कुशवाहा,विक्रम दहिया, मुबारक खान,सत्यम दाहिया, लकी दाहिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- दलित बनाओ योजना बंद करे सरकार अभी तक लगभग 600 एससी 500एसटी सवर्ण को बना दिया है । ;- जितेंद्र राय भारतीय जन मोर्चा पार्टी दलित बनाओ योजना देश में लागू है:- जितेंद्र राय सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि देश में जब से भारत आजाद हुआ है तब से कांग्रेस के द्वारा दलित बनो योजना लागू कर दिया गया था उन्होंने शोषित वंचित वर्ग को कभी उठाने की कोशिश नहीं किए जिसका कारण 1950 में एससी मै 600 जाति थी जो और ज्यादा शोषण और वंचित हो गई इसी प्रकार एसटी मै 244 थी जिसका शोषण लगातार कांग्रेस शासन द्वारा किया गया है। कांग्रेस की शोषणकारी नीतियों ने देश में जो 1950 में श्रवण थे उनका शोषण करना चालू किया और शोषण कर उनको दलित बनने चले गए लगभग कांग्रेस के शासन और भाजपा शासन में एससी में 600 जातियों को शोषण कर दलित बनाया उनको एसटी एससी केटेगरी में शामिल किया और एसटी में 244 की जनसंख्या थी उसमें भी कांग्रेस और भाजपा के शासन में दलित बनो योजना के तहत जो श्रवण जातियां का शोषण कर 500 जातियों को एसटी में शामिल किया गया जिससे जो सचमुच वंचित और कमजोर थी वह और कमजोर हो गए उनकी स्थिति दलित से महादलित बना दिया गया है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी देश की कांग्रेस और भाजपा की इस नीति का विरोध करती है हम जातियों का शोषण कर उनको दलित बनो योजना के तहत उनको दलित बनने की जो मुहिम चालू है उसको तत्काल बंद होना चाहिए। देश में दलित बनाओ योजना चालू रह गई तो अब कुछ जाति ही श्रवण जातियों में आती है वह कुछ सालों में उसका सरकार इतना शोषण कर लेगी आरक्षण एसटी एससी यूजीसी के जैसे तरह-तरह के कानून को लाद कर उनको भी दलित की श्रेणी में या पिछड़े की श्रेणी में डाल दिया जाएगा। भारतवर्ष सवर्ण विहीन हो जाएगा भाजपा और कांग्रेस दोनों देश में शोषण करने वाली पार्टी के तौर पर मान सकते हैं जिनके शासन में समाज का पतन हो रहा है । सरकार द्वारा सवर्ण जाति शोषण करने के लिए पूरी सरकारी व्यवस्थाएं लगी है । जो दलित या पिछड़ा नही बना देते है तब तक शोषण करने मै लगी है। जागो शोषण से बचो भारतीय जन मोर्चा पार्टी का साथ आये।1
- उमेश पाठक ✍️ *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस में जश्न* *सिरमौर।* मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *श्री घनश्याम सिंह* की ऐतिहासिक जीत पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर मुख्यालय* में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। *ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला* ने कहा - _"दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के हाथों में ही निहित होती है।"_ *पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे* ने कहा - _"बीते वर्षों में प्रदेश के किसान निराशा के साए में रहे, युवा अवसरों की तलाश में भटकते रहे तथा मजदूर महंगाई और असुरक्षा से जूझते रहे। जनता ने चुनाव के पवित्र मंच से अपना स्पष्ट निर्णय सुनाया है। दतिया का यह जनादेश मात्र एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक संदेश है।"_ *उपस्थित रहे:* सिरमौर ब्लाक प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे, जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृतांश तिवारी, प्रदेश स्वर्ण कला प्रकोष्ठ महामंत्री रामप्रकाश सोनी, ब्लॉक संगठन महामंत्री सुशील चंद्र गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष हीरामन मिश्रा, पार्षद अनिल सोनी, ब्लॉक महासचिव अशोक पांडे, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस नेता केशव तिवारी, कार्यालय प्रभारी शारदा सोनी, BLA राजकुमार नामदेव, BLA वीरेंद्र सिंगरौली, मंडलम सचिव राजकुमार नामदेव, पंचनाथ द्विवेदी, रामनरेश सिंह, रामसूरत द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संदीप पांडे, राम सरोज तिवारी, मातगेंद्र सेन, रमेश बारी, जसवंत सिंह, साधु पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।1
- 1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों के नारे "अबकी बार... 30 हजार!" "न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!" "भारत माता की जय!" "रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। विरोध का अनूठा तरीका और मांगें छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है (14,377 to 30,000) "प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।" एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है। "हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।" "छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।1
- अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई 🚨 ब्रेकिंग | सतना अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सतना में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर चल रही एक गाड़ी को रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन से नेम प्लेट हटाने का प्रयास किया, तो वाहन चालक/नेता जी रौब झाड़ने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सूबेदार रमादेवी रॉय ने सख्ती दिखाते हुए उनकी एक न सुनी और अवैध नेम प्लेट जब्त कर वाहन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। *संदेश साफ़:* सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति।1