logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई 🚨 ब्रेकिंग | सतना अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सतना में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर चल रही एक गाड़ी को रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन से नेम प्लेट हटाने का प्रयास किया, तो वाहन चालक/नेता जी रौब झाड़ने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सूबेदार रमादेवी रॉय ने सख्ती दिखाते हुए उनकी एक न सुनी और अवैध नेम प्लेट जब्त कर वाहन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। *संदेश साफ़:* सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति।

4 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई 🚨 ब्रेकिंग | सतना अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सतना में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर चल रही एक गाड़ी को रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन से नेम प्लेट हटाने का प्रयास किया, तो वाहन चालक/नेता जी रौब झाड़ने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सूबेदार रमादेवी रॉय ने सख्ती दिखाते हुए उनकी एक न सुनी और अवैध नेम प्लेट जब्त कर वाहन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। *संदेश साफ़:* सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    1
    दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार
💥 *बड़ी खबर*💥
*दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार*
संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है।  भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय श्री राम 🙏
    1
    जय श्री राम 🙏
    user_Damodar kushwaha
    Damodar kushwaha
    Farmer Rampur Naikin, Sidhi•
    1 hr ago
  • निजी खर्च से बनी सड़क को बस्ती तक पहुंचाने की पहल, विकास तिवारी ने ग्रामीणों से की सार्थक चर्चा
    1
    निजी खर्च से बनी सड़क को बस्ती तक पहुंचाने की पहल, विकास तिवारी ने ग्रामीणों से की सार्थक चर्चा
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    19 hrs ago
  • ​🎬 रीवा यातायात व्यवस्था पर ग्राउंड रिपोर्ट: "साहब फोन पर व्यस्त, जनता सड़क पर पस्त! ​"अगर आपको लगता है कि आप वक्त की कीमत समझते हैं... तो एक बार रीवा के अस्पताल चौराहे पर आ जाइए! यहाँ आपका वक्त, आपकी गाड़ियाँ और आपका धैर्य—सब जाम में जम जाएगा!" "अस्पताल चौराहा से लेकर धोबिया टंकी तक... नजारा देखिए! सड़क कम, गाड़ियों का समुद्र ज्यादा नजर आ रहा है। मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो चुका है। मरीज एम्बुलेंस में तड़प रहे हैं, दफ्तर जाने वाले सड़क पर पसीने से भीग रहे हैं, लेकिन साहब... व्यवस्था देखिए!" "अरे वाह! फोन बजता रहा, पर उठा नहीं! जब यातायात प्रभारी फोन ही नहीं उठाएंगी, तो सड़क पर खड़ी इस बेकाबू भीड़ को कौन संभालेगा?" ​आम नागरिक: "आधे घंटे से यहीं खड़े हैं भैया, कोई पुलिस वाला देखने वाला नहीं है!" ​"अस्पताल चौराहा से धोबिया टंकी तक की यह तस्वीरें चिल्ला-चिल्लाकर पूछ रही हैं— क्या रीवा का ट्रैफिक महकमा पूरी तरह सो चुका है? या फिर 'फोन न उठाना' ही समस्या का हल मान लिया गया है? ​सवाल बड़ा है, लेकिन जवाब देने वाला कोई मौजूद नहीं! ​ अभिषेक पांडे
    1
    ​🎬 रीवा यातायात व्यवस्था पर ग्राउंड रिपोर्ट: "साहब फोन पर व्यस्त, जनता सड़क पर पस्त!
​"अगर आपको लगता है कि आप वक्त की कीमत समझते हैं... तो एक बार रीवा के अस्पताल चौराहे पर आ जाइए! यहाँ आपका वक्त, आपकी गाड़ियाँ और आपका धैर्य—सब जाम में जम जाएगा!"
"अस्पताल चौराहा से लेकर धोबिया टंकी तक... नजारा देखिए!
सड़क कम, गाड़ियों का समुद्र ज्यादा नजर आ रहा है। मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो चुका है। मरीज एम्बुलेंस में तड़प रहे हैं, दफ्तर जाने वाले सड़क पर पसीने से भीग रहे हैं, लेकिन साहब... व्यवस्था देखिए!"
"अरे वाह! फोन बजता रहा, पर उठा नहीं!
जब यातायात प्रभारी फोन ही नहीं उठाएंगी, तो सड़क पर खड़ी इस बेकाबू भीड़ को कौन संभालेगा?"
​आम नागरिक: "आधे घंटे से यहीं खड़े हैं भैया, कोई पुलिस वाला देखने वाला नहीं है!"
​"अस्पताल चौराहा से धोबिया टंकी तक की यह तस्वीरें चिल्ला-चिल्लाकर पूछ रही हैं—
क्या रीवा का ट्रैफिक महकमा पूरी तरह सो चुका है?
या फिर 'फोन न उठाना' ही समस्या का हल मान लिया गया है?
​सवाल बड़ा है, लेकिन जवाब देने वाला कोई मौजूद नहीं! 
​ अभिषेक पांडे
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    18 hrs ago
  • *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली। *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
    1
    *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* 

प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही  श्रद्धालुओं का तांता लग गया,  स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
*सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* 
प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही  श्रद्धालुओं का तांता लग गया,  स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर। रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    1
    लोकेशन रीवा।

दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर।

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rajesh Prajapati
    2
    Post by Rajesh Prajapati
    user_Rajesh Prajapati
    Rajesh Prajapati
    मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.