Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम 🙏
Damodar kushwaha
जय श्री राम 🙏
More news from Sidhi and nearby areas
- जय श्री राम 🙏1
- दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।1
- *"गुढ़ तहसील में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जे का साम्राज्य! दुआरी सर्किल में अतिक्रमण बेलगाम, राजस्व अमले की कार्यशैली कटघरे में"* अभिषेक पांडे रीवा। गुढ़ तहसील अंतर्गत दुआरी सर्किल क्षेत्र में शासकीय भूमि पर तेजी से फैलता अवैध अतिक्रमण अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शासकीय जमीनों पर लगातार हो रहे कब्जों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में वर्षों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अतिक्रमणकारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतें की गईं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज बुलंद की गई लेकिन इसके बावजूद न तो राजस्व अमले द्वारा व्यापक सीमांकन कराया गया और न ही अवैध कब्जों को हटाने के लिए कोई ठोस अभियान चलाया गया। परिणामस्वरूप सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण, बाड़बंदी और कब्जों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति पर खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और अधिक कठिन हो जाएगा। लोगों ने मांग की है कि पूरे दुआरी सर्किल की सरकारी भूमि का विशेष सर्वे एवं सीमांकन कराया जाए, सभी अवैध कब्जों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध राजस्व एवं कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सरकारी भूमि को तत्काल मुक्त कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों का यह मकड़जाल भविष्य में और विकराल रूप ले सकता है।1
- दतिया चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत जिला अध्यक्ष राम बहादुर शर्मा जनता जनार्दन का किया आभार व्यक्त1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, दतिया की ऐतिहासिक जीत पर ब्यौहारी में कांग्रेस का भव्य विजय उत्सव, गूंजे जीत के जयघोष ब्यौहारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं, आतिशबाजी की और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र, जनता के विश्वास तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों की ऐतिहासिक जीत बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। कार्यक्रम में विनोद ताम्रकार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र परोहा, गीता कोल, हरिशंकर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल, इस्लाम खान, हरि सिंह, गंगाराम बर्मन, विनय द्विवेदी, अनुराज तिवारी, राज, आशीष शुक्ला, अयोध्या गुप्ता, बल्ली, प्रियदर्शी तिवारी, हसन खान, सूर्य प्रकाश पाठक, विक्रम कोल, नीरेंद्र शर्मा, अनिल पटेल, अनिल नामदेव, बसंत साहू, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू साकेत, राकेश पटेल, इंद्र कुमार पाठक, विक्रम सिंह बघेल, रमेश शर्मा सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने एवं जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।1
- *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली। *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।1
- जय श्री राम 🙏1
- Post by Rajesh Prajapati2