शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, दतिया की ऐतिहासिक जीत पर ब्यौहारी में कांग्रेस का भव्य विजय उत्सव, गूंजे जीत के जयघोष ब्यौहारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं, आतिशबाजी की और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र, जनता के विश्वास तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों की ऐतिहासिक जीत बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। कार्यक्रम में विनोद ताम्रकार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र परोहा, गीता कोल, हरिशंकर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल, इस्लाम खान, हरि सिंह, गंगाराम बर्मन, विनय द्विवेदी, अनुराज तिवारी, राज, आशीष शुक्ला, अयोध्या गुप्ता, बल्ली, प्रियदर्शी तिवारी, हसन खान, सूर्य प्रकाश पाठक, विक्रम कोल, नीरेंद्र शर्मा, अनिल पटेल, अनिल नामदेव, बसंत साहू, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू साकेत, राकेश पटेल, इंद्र कुमार पाठक, विक्रम सिंह बघेल, रमेश शर्मा सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने एवं जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, दतिया की ऐतिहासिक जीत पर ब्यौहारी में कांग्रेस का भव्य विजय उत्सव, गूंजे जीत के जयघोष ब्यौहारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं, आतिशबाजी की और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र, जनता के विश्वास तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों की ऐतिहासिक जीत बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। कार्यक्रम में विनोद ताम्रकार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र परोहा, गीता कोल, हरिशंकर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल, इस्लाम खान, हरि सिंह, गंगाराम बर्मन, विनय द्विवेदी, अनुराज तिवारी, राज, आशीष शुक्ला, अयोध्या गुप्ता, बल्ली, प्रियदर्शी तिवारी, हसन खान, सूर्य प्रकाश पाठक, विक्रम कोल, नीरेंद्र शर्मा, अनिल पटेल, अनिल नामदेव, बसंत साहू, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू साकेत, राकेश पटेल, इंद्र कुमार पाठक, विक्रम सिंह बघेल, रमेश शर्मा सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने एवं जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।1
- जय श्री राम 🙏1
- दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।1
- 💥 *_बांधवगढ़ में मिले बाघ का मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार,मौत की गुत्थी सुलझाने एक्शन मोड में पार्क टीम_* _उमरिया//बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में मृत मिले बाघ के मामले में पार्क प्रबंधन ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक कार्यप्रणाली के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मंगलवार को बाघ का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया।अब बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि 3 अगस्त को मानपुर बफर परिक्षेत्र की मानपुर बीट में नियमित गश्त के दौरान करीब 4 से 5 वर्ष आयु के एक बाघ का शव मिला था।सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन अलर्ट हो गया और घटनास्थल को तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई,जबकि मंगलवार सुबह डॉग स्क्वाड,मेटल डिटेक्टर और हाथियों की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।जांच के दौरान घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध या अस्वाभाविक सामग्री बरामद नहीं हुई।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर तथा संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अभय सेंगर ने बाघ का विधिवत पोस्टमार्टम किया।परीक्षण में बाघ के सभी दांत और नाखून सुरक्षित पाए गए।शव की स्थिति के कारण लिंग की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी,जबकि उसकी अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष आंकी गई है।पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक विसरा नमूने वैज्ञानिक परीक्षण के लिए सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं,ताकि बाघ की मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई,सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एनटीसीए के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान एनटीसीए के प्रतिनिधि अक्षय दलवी,नायब तहसीलदार,जनप्रतिनिधि तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अब वन विभाग की निगाहें वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं,जिससे इस बाघ की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सके।_1
- जय श्री राम 🙏1
- सतना जिले में लगातार बिगड़ रही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, आए दिन हो रहा धरना प्रदर्शन चकाजाम, और आज पुलिस टीम पर हमला*पुलिस की ढिलाई पड़ी भारी: लापता युवक की लाश मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा* लापता युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का हवाला देकर संदिग्ध से सिर्फ सामान्य पूछताछ की और उसे छोड़ दिया, जबकि वे थर्ड डिग्री के इस्तेमाल की मांग कर रहे थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद भेजा गया।1