logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना जिले में लगातार बिगड़ रही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, आए दिन हो रहा धरना प्रदर्शन चकाजाम, और आज पुलिस टीम पर हमला*पुलिस की ढिलाई पड़ी भारी: लापता युवक की लाश मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा* लापता युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का हवाला देकर संदिग्ध से सिर्फ सामान्य पूछताछ की और उसे छोड़ दिया, जबकि वे थर्ड डिग्री के इस्तेमाल की मांग कर रहे थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद भेजा गया।

1 hr ago
user_Abhishek Pandey
Abhishek Pandey
Huzur, Rewa•
1 hr ago

सतना जिले में लगातार बिगड़ रही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, आए दिन हो रहा धरना प्रदर्शन चकाजाम, और आज पुलिस टीम पर हमला*पुलिस की ढिलाई पड़ी भारी: लापता युवक की लाश मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा* लापता युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का हवाला देकर संदिग्ध से सिर्फ सामान्य पूछताछ की और उसे छोड़ दिया, जबकि वे थर्ड डिग्री के इस्तेमाल की मांग कर रहे थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद भेजा गया।

More news from Sidhi and nearby areas
  • जय श्री राम 🙏
    1
    जय श्री राम 🙏
    user_Damodar kushwaha
    Damodar kushwaha
    Farmer Rampur Naikin, Sidhi•
    5 hrs ago
  • *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली। *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
    1
    *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* 

प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही  श्रद्धालुओं का तांता लग गया,  स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
*सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* 
प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही  श्रद्धालुओं का तांता लग गया,  स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    1
    दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार
💥 *बड़ी खबर*💥
*दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार*
संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है।  भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पटवारियों की कलम थमी तो राजस्व कार्यों पर भी लगा विराम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू रामपुर बाघेलान। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले रामपुर बाघेलान पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पहले पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुभाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार के नेतृत्व में सभी पटवारी हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    पटवारियों की कलम थमी तो राजस्व कार्यों पर भी लगा विराम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू
रामपुर बाघेलान। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले रामपुर बाघेलान पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पहले पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुभाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार के नेतृत्व में सभी पटवारी हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Newspaper advertising department रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज अभी तक 4.8.2026 *♦️गुढ़ नगर परिषद कार्यालय के सामने पार्षदों का शुरू हुआ धरना, अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं CMO मोहित शुक्ला को हटाने की मांग♦️* *✒️ उमेश पाठक गुढ़ नगर परिषद में कथित अनियमितताओं एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें महेंद्र उपाध्याय सहित नगर परिषद के कई पार्षद शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं CMO मोहित शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद क्षेत्र में किए गए कई विकास कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा विभिन्न मामलों को लेकर लगातार आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। पार्षदों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे अपनी मांगों एवं शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी बातों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने बैठकर अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। वहीं स्थानीय नागरिक भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। नगर परिषद से जुड़े इस विवाद ने क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, दिनेश पांडे शुशील दुबे अश्वनी मिश्रा बबलू उपाध्याय नर्मदा प्रजापति, रावेंद्र उपाध्याय पूर्व पार्षद प्रयाग कोरी राजीव उपाध्याय मिठाई लाल सोनी जयराम कुशवाहा रजनीश साकेत छोटे लाल साकेत सुरेंद्र तिवारी अशोक गुप्ता धीरू गुप्ता गौरव गुप्ता केशव भुजवा पप्पू भुजवा बबलू गुप्ता सर्वेश मिश्रा इंद्रभान पटेल उमेश त्रिपाठी शिव दयाल कोल गोल्डन कचेर गंगा गुप्ता दीपांशु अवधिया टीपू खान सहित नगर के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन सुभाष मिश्रा ने किया। ललन पांडेय, सज्जन सिंह, कमला कांत तिवारी सहित अनेक लोग धरने में शामिल हुए। धरना देने वाले पार्षदों में गीता तिवारी, मुद्रिका तिवारी, ओम त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, नितेश साकेत, पुष्पा प्रजापति, सोनू प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, आनंद यादव, गीता सिंह, बालेश्वर गुप्ता, सतिप्रभा, बिमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि धरना प्रदर्शन और पार्षदों की मांगों पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।यदि चाहें तो मैं इसे और अधिक ब्रेकिंग न्यूज़ शैली में हेडलाइन और उपशीर्षक के साथ भी तैयार कर सकता हूँ।
    1
    आज अभी तक 
4.8.2026
*♦️गुढ़ नगर परिषद कार्यालय के सामने पार्षदों का शुरू हुआ धरना, अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं CMO मोहित शुक्ला को हटाने की मांग♦️*

*✒️ उमेश पाठक 
गुढ़ नगर परिषद में कथित अनियमितताओं एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें महेंद्र उपाध्याय सहित नगर परिषद के कई पार्षद शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं CMO मोहित शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई।

धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद क्षेत्र में किए गए कई विकास कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा विभिन्न मामलों को लेकर लगातार आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। पार्षदों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे अपनी मांगों एवं शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी बातों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने बैठकर अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। वहीं स्थानीय नागरिक भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। नगर परिषद से जुड़े इस विवाद ने क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में हलचल बढ़ा दी है।

कार्यक्रम में महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, दिनेश पांडे शुशील दुबे अश्वनी मिश्रा बबलू उपाध्याय नर्मदा प्रजापति, रावेंद्र उपाध्याय पूर्व पार्षद प्रयाग कोरी राजीव उपाध्याय मिठाई लाल सोनी जयराम कुशवाहा रजनीश साकेत छोटे लाल साकेत सुरेंद्र तिवारी अशोक गुप्ता धीरू गुप्ता गौरव गुप्ता केशव भुजवा पप्पू भुजवा बबलू गुप्ता सर्वेश मिश्रा इंद्रभान पटेल उमेश त्रिपाठी शिव दयाल कोल गोल्डन कचेर गंगा गुप्ता दीपांशु अवधिया टीपू खान सहित नगर के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन सुभाष मिश्रा ने किया। ललन पांडेय, सज्जन सिंह, कमला कांत तिवारी सहित अनेक लोग धरने में शामिल हुए।

धरना देने वाले पार्षदों में गीता तिवारी, मुद्रिका तिवारी, ओम त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, नितेश साकेत, पुष्पा प्रजापति, सोनू प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, आनंद यादव, गीता सिंह, बालेश्वर गुप्ता, सतिप्रभा, बिमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि धरना प्रदर्शन और पार्षदों की मांगों पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।यदि चाहें तो मैं इसे और अधिक ब्रेकिंग न्यूज़ शैली में हेडलाइन और उपशीर्षक के साथ भी तैयार कर सकता हूँ।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • *मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा* मैहर जिले के सिविल अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने से 57 वर्षीय प्रभा सेन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका उचेहरा निवासी थीं और मैहर के उदयपुर क्षेत्र में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय से झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    *मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा*
मैहर जिले के सिविल अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने से 57 वर्षीय प्रभा सेन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका उचेहरा निवासी थीं और मैहर के उदयपुर क्षेत्र में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय से झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.