logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटवारियों की कलम थमी तो राजस्व कार्यों पर भी लगा विराम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू रामपुर बाघेलान। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले रामपुर बाघेलान पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पहले पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुभाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार के नेतृत्व में सभी पटवारी हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

5 hrs ago
user_Piyush kumar
Piyush kumar
Newspaper advertising department रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

पटवारियों की कलम थमी तो राजस्व कार्यों पर भी लगा विराम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू रामपुर बाघेलान। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले रामपुर बाघेलान पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पहले पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुभाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार के नेतृत्व में सभी पटवारी हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

More news from Rewa and nearby areas
  • एंकर इंट्रो: रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा। एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।
    1
    एंकर इंट्रो:

रीवा जिले में अब एम्बुलेंस मालिक ही अपने ड्राइवर से परेशान हैं। मामला ऐसा है जिसमें कर्ज, भरोसा और सामान गायब होने के आरोप सामने आए हैं। एम्बुलेंस मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 


रीवा जिले के एम्बुलेंस मालिक राजा द्विवेदी ने अपने ड्राइवर दिनेश सोदिया, निवासी बेलवा, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिनेश पिछले लगभग एक वर्ष से उनकी एम्बुलेंस चलाता था। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह एम्बुलेंस चलाकर धीरे-धीरे पूरी रकम चुका देगा।

 एम्बुलेंस मालिक का आरोप है कि इसके बाद तो ड्राइवर काम पर लौटा तो   जब मोटर मालिक उधार की राशि वापस मांगे तो ड्राइवर मलिक के खिलाफ भ्रमिक वीडियो और उनकी छवि धूमिल कर रहा है और इतना ही  नहीं उनकी एम्बुलेंस से दो स्टेपनी और दो जैक भी गायब कर दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित एम्बुलेंस मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
कैमरामैन के साथ, पंडित विकास, News Rewa।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    19 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर। रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    1
    लोकेशन रीवा।

दो माह से वेतन नहीं, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर।

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किराया, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई शानदार जीत का असर मैहर में भी देखने को मिला। मैहर के प्रसिद्ध घंटाघर चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा 'लल्ला' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सौरभ शर्मा ने कहा कि "दतिया तो अभी झांकी है, पूरा प्रदेश अभी बाकी है।" उन्होंने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के समर्थन को दिया।" #Datia #DatiaByElection #Congress #CongressVictory #MPCongress #GhanshyamSingh #YouthCongress #DatiaNews #Maihar #MaiharNews #Satna #SatnaNews #UnchehraNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews #Elections2026
    1
    *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई*



*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई शानदार जीत का असर मैहर में भी देखने को मिला।
मैहर के प्रसिद्ध घंटाघर चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा 'लल्ला' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सौरभ शर्मा ने कहा कि "दतिया तो अभी झांकी है, पूरा प्रदेश अभी बाकी है।" उन्होंने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के समर्थन को दिया।"
#Datia #DatiaByElection #Congress #CongressVictory #MPCongress #GhanshyamSingh #YouthCongress #DatiaNews
#Maihar #MaiharNews #Satna #SatnaNews #UnchehraNews #MadhyaPradesh #MPNews
#BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews #Elections2026
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार
💥 *बड़ी खबर*💥
*दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार*
संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है।  भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे ​ अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ​छात्रों के नारे ​"अबकी बार... 30 हजार!" ​"न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!" ​"भारत माता की जय!" ​"रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। विरोध का अनूठा तरीका और मांगें ​ छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है (14,377 to 30,000) ​"प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।" ​ एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है। ​"हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।" ​"छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    1: सड़को पर उतरे छात्र और गूंजते नारे
​ अस्पताल परिसर/सड़क के बाहर बड़ी संख्या में सफेद कोट (एप्रन) पहने मेडिकल छात्र और इंटर्न्स एकत्र हैं। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
​छात्रों के नारे
​"अबकी बार... 30 हजार!"
​"न हम किसी से भीख मांगते... हम अपना अधिकार मांगते!"
​"भारत माता की जय!"
​"रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) परिसर के बाहर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में मेडिकल इंटर्न्स और छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे इन भावी डॉक्टरों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
 विरोध का अनूठा तरीका और मांगें
​ छात्र बड़े-बड़े पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित करते हैं, जिस पर लिखा है  (14,377 to 30,000)
​"प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम स्टाइपेंड पर काम करने को मजबूर हैं। 'एक देश, एक स्टाइपेंड' के नारे के साथ छात्र मांग कर रहे हैं कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 किया जाए।"
​ एक रिपोर्टर/पत्रकार छात्र से माइक पर बात करता है। छात्र अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखता है।
​"हमारी मुख्य मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वर्तमान में हमें लगभग ₹14,000 ही मिलते हैं, जो कि बहुत कम है। अन्य राज्यों में इंटर्न्स को इससे कहीं अधिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मध्यप्रदेश में स्थिति सबसे खराब है। हमारी मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए, क्योंकि जितनी मेहनत और ड्यूटी हम करते हैं, उसके हिसाब से यह न्यायसंगत नहीं है।"

​"छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    20 hrs ago
  • *विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भाई शैलेंद्र कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा भी पहुंचे* *विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भाई शैलेंद्र कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा भी पहुंचे*
    3
    *विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भाई शैलेंद्र कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा भी पहुंचे*
*विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भाई शैलेंद्र कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा भी पहुंचे*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.