*मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा* मैहर जिले के सिविल अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने से 57 वर्षीय प्रभा सेन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका उचेहरा निवासी थीं और मैहर के उदयपुर क्षेत्र में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय से झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
*मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा* मैहर जिले के सिविल अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने से 57 वर्षीय प्रभा सेन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका उचेहरा निवासी थीं और मैहर के उदयपुर क्षेत्र में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय से झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
- ग्राम पंचायत पगरा, देवी जी मार्ग भाटिया में माँ कालिका का चबूतरा निर्माण और सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन सच में श्रद्धा और एकता का प्रतीक बन गया। ग्राम पंचायत पगरा, देवी जी मार्ग भाटिया में माँ कालिका का चबूतरा निर्माण और सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन सच में श्रद्धा और एकता का प्रतीक बन गया। *सतना | रामपुर बघेलान विधानसभा* ग्राम पंचायत पगरा के अंतर्गत देवी जी मार्ग भाटिया में माँ कालिका के प्रसिद्ध स्थान पर नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत पादरा के तीनों टोलों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। *आस्था का चमत्कार* स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ कालिका का यह स्थान बहुत जागृत है। जब इस क्षेत्र में कभी भी काल/सूखा पड़ता था, तो लोग यहाँ मन्नत मांगने आते थे। इस बार भी किसानों के खेत सूख रहे थे। गाँव वालों ने मिलकर माँ काली की पूजा, पाठ और हवन किया। भंडारा संपन्न होते ही उसी समय से बारिश शुरू हो गई और अगले दिन तक रुक-रुक कर पानी बरसता रहा। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने इसे माँ कालिका की कृपा माना। *जय माँ कालिका*4
- जय श्री राम 🙏1
- *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली। *सावन के पहले सोमवार पर* *महाकाल की तर्ज पर पूजे जाने वाले महाकालेश्वर गैवीनाथ धाम (बिरसिंहपुर, सतना) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।* प्रातःकालीन आरती के बाद से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआती अव्यवस्थाओं के कारण सुबह भक्तों की संख्या कम रही, लेकिन 9 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक खींचतान से उपजी अव्यवस्थाओं के बावजूद आस्था भारी पड़ी और भक्तों की भक्ति में कोई कमी देखने को नहीं मिली।1
- दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार 💥 *बड़ी खबर*💥 *दुबई: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भगोड़े सट्टेबाज सतीश सनपाल और उसकी पत्नी की UAE में कई संपत्तियां फ्रीज, सतना से भी जुड़े है तार* संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत भारतीय मूल के भगोड़े सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ANAX होल्डिंग सहित चार कंपनियों की संपत्तियां अस्थायी रूप से फ्रीज कर दी हैं। नेटफ्लिक्स की 'Desi Bling' सीरीज में दिख चुके सनपाल के बैंक खातों, निवेश और डिजिटल वॉलेट को इस एहतियाती कानूनी कदम के तहत रोका गया है। जांच एजेंसियां सनपाल के वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की गहन पड़ताल कर रही हैं। यह कार्रवाई UAE द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है। सतीश सनपाल पर क्रिकेट सट्टेबाजी से अरबों का सम्राज्य खड़ा करने का आरोप है, इसके सतना, शहडोल, कटनी जबलपुर सहित देश के कोने कोने में सफेदपोश लोग इसके पार्टनर बताए जाते है। जांच के बाद जल्द ही कई सफेदपोश सट्टेबाज बेनकाब होंगे। इनमें से कई सफेदपोश लोग लगातार इसके संपर्क में रहकर रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे है। भारत में भी सनपाल के खिलाफ सट्टेबाजी (IPL बेटिंग), हवाला नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक सक्रिय 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी है । शहडोल में एक मामूली चाय के टपरे की दुकान से शुरुआत कर दुबई के बुर्ज खलीफा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा करने वाले सतीश सनपाल की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही अब विवादों से घिर चुकी है।1
- पटवारियों की कलम थमी तो राजस्व कार्यों पर भी लगा विराम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू रामपुर बाघेलान। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले रामपुर बाघेलान पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पहले पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुभाष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार के नेतृत्व में सभी पटवारी हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।1
- *मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा* मैहर जिले के सिविल अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने से 57 वर्षीय प्रभा सेन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका उचेहरा निवासी थीं और मैहर के उदयपुर क्षेत्र में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय से झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1