logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर सर्किट हाउस में बुशहर शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का विमोचन रामपुर बुशहर,11 मार्च मीनाक्षी रामपुर के सर्किट हाउस में बुशहर शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का विधिवत विमोचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर तिलक भारद्वाज तथा सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्री सुरेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा संघ की इस महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली दर्शिका का औपचारिक विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, चीफ पैट्रन राजेश कुमार, उपाध्यक्ष हेमराज कायस्थ, महासचिव अशोक मेहता, संगठन सचिव खेमचंद चौहान सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने संगठन की एकता, सक्रियता और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संघ के उद्देश्यों, संगठनात्मक संरचना तथा कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह दर्शिका संगठन के कार्यों को दिशा देने के साथ-साथ शिक्षक समाज के अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने का कार्य करेगी। अतिथियों और सदस्यों ने संघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दर्शिका में निर्धारित उद्देश्य शिक्षक समाज की उन्नति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की भावना को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यप्रणाली दर्शिका भविष्य में संघ के कार्यों को और अधिक संगठित, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

4 hrs ago
user_MINAKSHII BHARDWAJ
MINAKSHII BHARDWAJ
रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
4 hrs ago
a02b4229-318e-477f-8635-66fd23768a4b

रामपुर सर्किट हाउस में बुशहर शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का विमोचन रामपुर बुशहर,11 मार्च मीनाक्षी रामपुर के सर्किट हाउस में बुशहर शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का विधिवत विमोचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर तिलक भारद्वाज तथा सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्री सुरेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा संघ की इस महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली दर्शिका का औपचारिक विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, चीफ पैट्रन राजेश कुमार, उपाध्यक्ष हेमराज कायस्थ, महासचिव अशोक मेहता, संगठन सचिव खेमचंद चौहान सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने संगठन की एकता, सक्रियता और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संघ के उद्देश्यों, संगठनात्मक संरचना तथा कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह दर्शिका संगठन के कार्यों को दिशा देने के साथ-साथ शिक्षक समाज के अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने का कार्य करेगी। अतिथियों और सदस्यों ने संघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दर्शिका में निर्धारित उद्देश्य शिक्षक समाज की उन्नति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की भावना को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यप्रणाली दर्शिका भविष्य में संघ के कार्यों को और अधिक संगठित, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है। बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है। श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    1
    निरमंड उपमंडल के पर्वतारोही प्रशिक्षु बालकृष्ण ठाकुर ने मार्च माह में ही समुद्र तल से लगभग 5187 मीटर ऊंची श्रीखंड महादेव कैलाश की चोटी फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर इस दुर्गम पर्वत पर मई–जून के बाद ही श्रद्धालु और पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कम हिमपात के कारण बालकृष्ण ठाकुर ने 8 मार्च को ही यहां तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
इस वर्ष पूरे उत्तर भारत में पिछले साल की तुलना में कम हिमपात हुआ है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले महीनों में तापमान पर पड़ सकता है और मई–जून में गर्मी पिछले वर्षों से अधिक बढ़ सकती है।
बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कम बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने इस बार मार्च में ही रैकी करने का निर्णय लिया। वे 8 मार्च को सुबह करीब 2 बजे बाराटी नाला से श्रीखंड महादेव के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे कालीघाटी पहुंचे और उसके बाद लगभग 9 बजे भीम डवारी पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद 10 बजे पार्वती बाग के लिए आगे बढ़े और करीब 11 बजे 75 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन किए। पूजा-अर्चना और थोड़े विश्राम के बाद वे वापस लौट आए। इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें कुल 9 घंटे 1 मिनट का समय लगा।
उन्होंने बताया कि इस समय श्रीखंड क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फ है और करीब 4 फीट ही बर्फ बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यात्रा एक माह पहले शुरू करता है तो भीम डवारी में स्नो ब्रिज के बिना यात्रा करना बेहद कठिन हो सकता है।
श्रीखंड महादेव यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जिसे हर वर्ष जुलाई माह में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट कुल्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाता है। हालांकि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक यात्रा से पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
बालकृष्ण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस समय यात्रा का प्रयास न करें, क्योंकि यह केवल रैकी थी जो बिना प्रशिक्षण के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
    user_MINAKSHII BHARDWAJ
    MINAKSHII BHARDWAJ
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट 11 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कल्लू की शिलहीहार पंचायत के विभाजन पर पंचायत दो बनने लोगों ने खुशी मनाई है इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर के साथ कुल्ल्वी नाट्टी डालकर जश्न मनाया इस पंचायत के सीमकन को लेकर विधायक ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है
    1
    रिपोर्ट 11 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कल्लू की शिलहीहार पंचायत के विभाजन पर पंचायत दो बनने लोगों ने खुशी मनाई है इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर के साथ कुल्ल्वी नाट्टी डालकर जश्न मनाया इस पंचायत के सीमकन को लेकर विधायक ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    5 hrs ago
  • हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, CJ गुरमीत सिंह संधावलिया ने दिलवाई शपथ हिमाचल प्रदेश को कविंद्र गुप्ता के रूप में अपना नया राज्यपाल मिल गया है. कविंद्र गुप्ता हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने हैं. उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने उन्हें संविधान और विधि के संरक्षण की शपथ दिलवाई. शिमला स्थित लोकभवन में राष्ट्रीय गीत के सभी 6 छंदों के गायन के बाद कविंद्र गुप्ता ने शपथ ली. इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लद्दाख से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उन्हें करीब से काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहाँ विकास की गति तेज हुई है. उन्होंने बताया कि लद्दाख में रहते हुए उन्होंने 10 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर किया और क्षेत्र के विकास को नज़दीक से देखा. अब उन्हें हिमाचल प्रदेश में सेवाएं देने का अवसर मिला है. इस पहाड़ी प्रदेश को उन्हें पहले भी करीब से देखने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, आतिथ्य और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं. इस विषय पर उन्होंने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों में वह प्रदेश के सभी 12 जिलों का दौरा करेंगे और राज्य के विकास के लिए सरकार को हर संभव योगदान देंगे. कविंदर गुप्ता ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है. ऐसे में युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने पर बल देना होगा. राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना होगा. इसके अलावा पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजेंद्र आर्लेकर और शिव प्रताप शुक्ल द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बतौर चांसलर प्रदेश के विश्वविद्यालयों पर भी उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक नासूर बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल सरकार के प्रयासों से खत्म नहीं होगी, बल्कि समाज को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें केंद्र में बैठे अधिकांश मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिला है. इसका लाभ पहले लद्दाख को मिला, अब हिमाचल प्रदेश को भी मिल सकता है. उन्होंने कहा कि इन सभी विषयों पर मिलकर बैठकर काम किया जा सकता है. उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री भी यही चाहते होंगे.उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. बाइट,,कविंदर गुप्ता राज्यपाल
    3
    हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, CJ गुरमीत सिंह संधावलिया ने दिलवाई शपथ
हिमाचल प्रदेश को कविंद्र गुप्ता के रूप में अपना नया राज्यपाल मिल गया है. कविंद्र गुप्ता हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने हैं. उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने उन्हें संविधान और विधि के संरक्षण की शपथ दिलवाई. शिमला स्थित लोकभवन में राष्ट्रीय गीत के सभी 6 छंदों के गायन के बाद कविंद्र गुप्ता ने शपथ ली. इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लद्दाख से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उन्हें करीब से काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहाँ विकास की गति तेज हुई है. उन्होंने बताया कि लद्दाख में रहते हुए उन्होंने 10 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर किया और क्षेत्र के विकास को नज़दीक से देखा. अब उन्हें हिमाचल प्रदेश में सेवाएं देने का अवसर मिला है. इस पहाड़ी प्रदेश को उन्हें पहले भी करीब से देखने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, आतिथ्य और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं. इस विषय पर उन्होंने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों में वह प्रदेश के सभी 12 जिलों का दौरा करेंगे और राज्य के विकास के लिए सरकार को हर संभव योगदान देंगे. कविंदर गुप्ता ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है. ऐसे में युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने पर बल देना होगा.
राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना होगा. इसके अलावा पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजेंद्र आर्लेकर और शिव प्रताप शुक्ल द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बतौर चांसलर प्रदेश के विश्वविद्यालयों पर भी उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक नासूर बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल सरकार के प्रयासों से खत्म नहीं होगी, बल्कि समाज को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी।
राज्यपाल ने कहा कि उन्हें केंद्र में बैठे अधिकांश मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिला है. इसका लाभ पहले लद्दाख को मिला, अब हिमाचल प्रदेश को भी मिल सकता है. उन्होंने कहा कि इन सभी विषयों पर मिलकर बैठकर काम किया जा सकता है. उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री भी यही चाहते होंगे.उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है.
बाइट,,कविंदर गुप्ता राज्यपाल
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    3
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by भारतीय दिव्यांग यूनियन सदस्य
    1
    Post by भारतीय दिव्यांग यूनियन सदस्य
    user_भारतीय दिव्यांग यूनियन सदस्य
    भारतीय दिव्यांग यूनियन सदस्य
    Rajgarhi, Uttar Kashi•
    18 hrs ago
  • राजकीय आईटीआई बरठीं के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के ट्रेनीज ने अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स कंदरौर जिला बिलासपुर में एक दिवसीय प्लांट विजिट किया। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र ठाकुर जी ने प्लांट के अंदर बनने वाले विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें की इंसुलेटर लाइटनिंग अरेस्टर सी टी पी टी स्विचगियर जिओ स्विच इत्यादि के बारे में विस्तृत तरीके से बताया और ट्रेनीज को इस विजिट के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला इसमें संस्थान के अनुदेशक राजेश कुमार व अरुण शर्मा ट्रेनीज के साथ उपस्थित रहे और इस भ्रमण के लिए अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स की तरफ से अनुमति देने के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा जी ने उनका आभार व्यक्त किया
    1
    राजकीय आईटीआई बरठीं के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के ट्रेनीज ने अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स कंदरौर जिला बिलासपुर में एक दिवसीय प्लांट विजिट किया। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र ठाकुर जी ने प्लांट के अंदर बनने वाले विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन  के उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें की इंसुलेटर लाइटनिंग अरेस्टर सी टी पी टी स्विचगियर जिओ स्विच इत्यादि के बारे में विस्तृत तरीके से बताया और ट्रेनीज को इस विजिट के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला इसमें संस्थान के अनुदेशक राजेश कुमार व अरुण शर्मा ट्रेनीज के साथ उपस्थित रहे और इस भ्रमण के लिए अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्क्स की तरफ से अनुमति देने के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा जी ने उनका  आभार व्यक्त किया
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.