गंभीर मां-बेटी व परिचित पाली रेफर, कार चालक फरार ।।टक्कर से बाइक सवार 3 घायल मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सिरियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को कार की टक्कर से = बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुड़ा - मोकमसिंह और एचपीसीएल के बीच हुआ। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए - घायलों को जोजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली रेफर कर दिया। जोजावर चौकी प्रभारी माधुराम देवासी के अनुसार, घायलों में कादू निवासी 22 वर्षीय मनीष पुत्र हेमाराम चौधरी, गुड़ा केसरसिंह निवासी 30 वर्षीय संतोष पुत्री चुत्रीलाल और उसकी 3 वर्षीय बेटी गुड्डी शामिल हैं। मनीष परिचित संतोष और उसकी बेटी को बाइक से उनके गांव छोड़ने जा रहा था, रास्ते में हादसा हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
गंभीर मां-बेटी व परिचित पाली रेफर, कार चालक फरार ।।टक्कर से बाइक सवार 3 घायल मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सिरियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को कार की टक्कर से = बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुड़ा - मोकमसिंह और एचपीसीएल के बीच हुआ। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए - घायलों को जोजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली रेफर कर दिया। जोजावर चौकी प्रभारी माधुराम देवासी के अनुसार, घायलों में कादू निवासी 22 वर्षीय मनीष पुत्र हेमाराम चौधरी, गुड़ा केसरसिंह निवासी 30 वर्षीय संतोष पुत्री चुत्रीलाल और उसकी 3 वर्षीय बेटी गुड्डी शामिल हैं। मनीष परिचित संतोष और उसकी बेटी को बाइक से उनके गांव छोड़ने जा रहा था, रास्ते में हादसा हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
- मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सिरियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को कार की टक्कर से = बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुड़ा - मोकमसिंह और एचपीसीएल के बीच हुआ। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए - घायलों को जोजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली रेफर कर दिया। जोजावर चौकी प्रभारी माधुराम देवासी के अनुसार, घायलों में कादू निवासी 22 वर्षीय मनीष पुत्र हेमाराम चौधरी, गुड़ा केसरसिंह निवासी 30 वर्षीय संतोष पुत्री चुत्रीलाल और उसकी 3 वर्षीय बेटी गुड्डी शामिल हैं। मनीष परिचित संतोष और उसकी बेटी को बाइक से उनके गांव छोड़ने जा रहा था, रास्ते में हादसा हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।4
- Post by मनोज शर्मा1
- Post by Lucky Gujjar1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल जैतारण क्षेत्र के निंबोल रामावास चौराहे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओगडराम पुत्र मुकेश, निवासी बलूंदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे ओगडराम ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति भुंडाराम पुत्र जवानराम निवासी बलूंदा खराड़ी रोड घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों बाइक सवार रामावास में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वही पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।1
- Post by मनोज शर्मा1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, एयर स्ट्राइक पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न ब्यावर जिले में शुक्रवार को आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन में सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय, ब्यावर में एयर स्ट्राइक की परिकल्पना पर आधारित अभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से भाग लिया। सायरन से हुआ अभ्यास का आगाज़ जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि सायं 7:00 बजे सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। आमजन ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई, जो उनकी जागरूकता और सतर्कता को दर्शाता है। एयर स्ट्राइक परिदृश्य का प्रदर्शन अभ्यास के दौरान सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में ड्रोन जैसा उड़ता हुआ एक ऑब्जेक्ट प्रदर्शित किया गया, जिससे बम गिराए जाने की परिकल्पना के आधार पर आपात स्थिति निर्मित की गई। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया परखी गई मॉक ड्रिल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, एटीएस एवं एसओजी टीमों ने एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी रिस्पांस टाइम का प्रदर्शन किया। संयुक्त कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन अभ्यास के दौरान मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं, एनसीसी, स्काउट सहित विभिन्न एजेंसियों ने समन्वित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। घायलों को तत्काल अस्थायी चिकित्सालय पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा गंभीर घायलों को ईएसआई अस्पताल में रेफर कर वहां तक सुरक्षित पहुंचाने की ड्रिल भी की गई। ब्लैकआउट अभ्यास भी सफल मॉक ड्रिल के अंतर्गत रात्रि 8:00 बजे से 8:20 बजे तक ओ.के. प्लस रेजिडेंसी एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 8:10 बजे प्रभावी ब्लैकआउट देखने को मिला। नागरिकों ने स्वयं की इच्छा से लाइट बंद कर सहयोग दिया, जिससे ब्लैकआउट अभ्यास पूर्णतः सफल रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने की निगरानी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र शर्मा, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे तथा संपूर्ण अभ्यास की मॉनिटरिंग की। आभार एवं अपील जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल में सहयोग करने वाले सभी विभागों, संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।1
- फालना ब्रह्मधाम आसोतरा, खिमेल में एक बालिका छात्रावास का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज और संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। समारोह में कुल 51 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र की गई। संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि संत तुलसाराम महाराज और दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने बालिका छात्रावास के लिए 11-11 लाख रुपये का दान दिया। अन्य भामाशाहों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संत महात्माओं और भामाशाहों का सम्मान किया। संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने छात्रावास निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमीन खरीद से लेकर अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके निर्माण से बालिकाएं 'विद्यावाड़ी' शिक्षा हब से सीधे जुड़ सकेंगी। यह दो मंजिला भवन होगा, जिसमें शीघ्र ही एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इस शिलान्यास समारोह में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर सहित पूरे भारत से राजपुरोहित समाज के बंधु खिमेल पहुंचे। इस पहल को गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा के एक नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों और राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1