बैराड पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* 11,50,000 हजार रुपये कीमत की 55.99 ग्राम स्मैक जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिये गये जिसके अंतर्गत बैराड पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि सिद्ध बाबा स्थान बरोद रोड बैराड पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिये खडे हैं। बैराड़ पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के मिले, जिनको पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम आशिक रावत एवं टिंकल उर्फ शेरा रावत निवासी बैराड का होना बताया । पुलिस ने आरोपी आशिक रावत के कब्जे से 32.29 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं आरोपी टिंकल उर्फ शेरा रावत के कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 55.99 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये है जप्त की गई वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से स्मैक बेचने का कार्य कर रहे हैं तथा 3500 रुपये मे एक ग्राम के हिसाब से शिवपुरी से खरीदकर लाते हैं और 10 हजार रुपये की एक ग्राम के हिसाब से पुडिया बनाकर लोगों को बेचते हैं, वहीं आरोपियों ने पुलिस को अन्य स्मैक सप्लायरों के नाम बताए हैं जिन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
बैराड पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* 11,50,000 हजार रुपये कीमत की 55.99 ग्राम स्मैक जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिये गये जिसके अंतर्गत बैराड पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि सिद्ध बाबा स्थान बरोद रोड बैराड पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिये खडे हैं। बैराड़ पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के मिले, जिनको पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम आशिक रावत एवं टिंकल उर्फ शेरा रावत निवासी बैराड का
होना बताया । पुलिस ने आरोपी आशिक रावत के कब्जे से 32.29 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं आरोपी टिंकल उर्फ शेरा रावत के कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 55.99 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये है जप्त की गई वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से स्मैक बेचने का कार्य कर रहे हैं तथा 3500 रुपये मे एक ग्राम के हिसाब से शिवपुरी से खरीदकर लाते हैं और 10 हजार रुपये की एक ग्राम के हिसाब से पुडिया बनाकर लोगों को बेचते हैं, वहीं आरोपियों ने पुलिस को अन्य स्मैक सप्लायरों के नाम बताए हैं जिन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
- शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर खनियाधाना पुलिस को झपट्टा लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व अवैध हथियार के विरूध्द कार्यवाही करने मे बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार फरियादिया अचला लोधी निवासी ग्राम बनोटा थाना पिछोर बस स्टेण्ड पर आई थी उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा महिला का सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मार कर लूट लिया गया था खनियाधाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति बारदात करने की नीयत से कट्टा लगाकर घूम रहे है, तभी पुलिस मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँची तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे पकडकर पुलिस ने कपडा व जूतो के आधार पर आरोपियों से बस स्टैण्ड खनियाधाना से हुई झपट्टा मार लूट के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी प्रवेंद्र ने बताया की मैंने व मेरे चचेरे भाई विजेन्द्र परिहार ने खनियाधाना बस स्टेण्ड से अलग अलग दिनांक को दो झपट्टा मार मंगलसूत्र लूटे थे पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल, एक 315 बोर का कट्टा, दो राउण्ड और लूटा गया माल जिनकी कुल कीमत तीन लाख रुपये है को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया वहीं आरोपियों ने भौंती और पिछोर में दो दो घटनाएं करना स्वीकार किया है।3
- यूजीसी पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह जी ने कहा कि जो ये बीजेपी काला कानून लाई है वास्तव में वापस होना चाहिए और सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए यूजीसी विरोध में उनका स्पोर्ट सराहनीय है1
- नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बैराड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 55.99 ग्राम स्मैक कीमती 11,50,000 रुपये की जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।2
- Post by Hrdas Emr tje1
- करैरा में होर्डिंग बने खतरा: आंधी में गिरा बैनर, बड़ा हादसा टला रिपोर्टर: हेमंत भार्गव करैरा नगर में मुख्य चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम, तेज आंधी और हवाओं के बीच ये अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। सोमवार, 7 अप्रैल 2026 को फ़िल्टर रोड स्थित गोलंबर तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विद्युत पोल पर टंगा एक विशाल होर्डिंग अचानक तेज आंधी के चलते गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक स्कूल वाहन बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गिरता हुआ बैनर एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन में आगे कांच लगा होने के कारण अंदर बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि नगर में जगह-जगह बिना उचित सुरक्षा के होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जो तेज हवा और तूफान के समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों या आयोजनों के बाद लगे बैनर-होर्डिंग को समय रहते हटाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में लगे सभी अस्थायी होर्डिंग और बैनरों की जांच कर उन्हें नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- गौहित में आगे आए विनोद शर्मा, एसडीएम बोले— 3 दिन में आगे बढ़ेगी गौशाला भूमि की फाइल कोलारस आज जनसुनवाई के दौरान विनोद शर्मा ने गौ सेवा के संकल्प के साथ एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश और उनके साथ होने वाले हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मांग की कि एक चिन्हित शासकीय सर्वे नंबर को गौशाला के नाम अंकित किया जाए। विनोद शर्मा की इस जनहितैषी मांग पर एसडीएम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वासन दिया कि 3 दिन के भीतर फाइल को आगे बढ़ाकर इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पहल से स्थानीय स्तर पर गौवंश के संरक्षण और सड़क सुरक्षा में बड़े सुधार की उम्मीद जागी है।1
- नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में भारत सिंह कुशवाह सांसद,पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा,संदीप माहेश्वरी,सगीर खान, जंडेल गुर्जर,रामेश्वर रावत,इमरत कुशवाह मंडल अध्यक्ष,विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं सार्थक बताया।1
- थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 में चोरी गई ढाई लाख रुपए की ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर कीमती 8 लाख रुपए को 12 घंटे के अंदर आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।1