Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
Fast khabar 24
सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नीमगांव में सनसनीखेज विपुल मिश्रा हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में नामजद हत्यारोपी देवेश पैर में गोली लगने से घायल नीमगांव में सनसनीखेज विपुल मिश्रा हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में नामजद हत्यारोपी देवेश पैर में गोली लगने से घायल1
- सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक सेनपुर गांव में लाखन आर्मी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति किया जागरूक1
- विधानसभा पलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी से बहस करते हुए सपा का कार्य करता तीखी नोक झोक1
- नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को पकड़ा, दूसरा फरार दो मोटरसाइकिलों समेत भारी मात्रा में कपड़े बरामद, कस्टम विभाग को सौंपा गया सामान संपूर्णानगर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 39वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों की एक खेप पकड़ी है। जवानों ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के साथ दो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कपड़े बरामद किए हैं। जबकि एक अन्य तस्कर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर से जंगल के रास्ते नेपाल में कपड़ों की तस्करी किए जाने की सूचना मिलते ही 39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सुमेरनगर बीओपी के कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। रात करीब 2:30 बजे पिलर संख्या 764/5 से भारतीय क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर जवानों को दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दीं। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति एसएसबी की पकड़ में आ गया, जिसकी पहचान थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी निवासी मुन्ना हसन पुत्र बाबू जान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मुन्ना हसन के कब्जे से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि फरार व्यक्ति की बजाज प्लैटिना बाइक को भी जवानों ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा मौके से 144 नग लेडीज सूट, 30 नग बच्चों के सूट, 17 नग ऊनी शाल, 13 नग दुपट्टे और 12 नग ऊनी सूट बरामद हुए हैं। कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा ने बताया कि बरामद कपड़ों और दोनों मोटरसाइकिलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।4
- नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक यात्री की मौत नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग की प्रक्रिया में थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी और अन्य संभावित हताहतों का ब्योरा सामने आने का इंतजार है। #Nepal #HelicopterAccident #MountEverest #BreakingNews #Solukhumbu1
- बारिश के बाद मेले के रास्ते पर पानी भरा सुखायागया नगर पालिका ने पंप से पानी निकाला, बालू और कंक्रीट का मिश्रण लखीमपुर में निघासन रोड के मेला मैदान में बारिश के बाद रास्तों पर पानी भर गया। इससे मेला देखने आए ग्रामीणों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर पालिका ने पानी निकालने के लिए पंप लगाया। इसके बाद रास्ते पर बालू का मिश्रण डाला गया। जहां गड्ढे रह गए थे, वहां कंक्रीट और ईंट का मिश्रण डाला गया। नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर और मेला अध्यक्ष समरा सईद ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसलिए रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता लगभग दुरुस्त हो गया है। मेले में आए राजीव ने नगर पालिका के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद उन्हें लगा था कि मेला स्थगित हो जाएगा, लेकिन रास्ता ठीक होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने नगर पालिका को धन्यवाद दिया।1
- आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन में शामिल मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, आशा कार्यकत्रियों का बकाया भुगतान और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की भी उठाई आवाज पलियाकलां। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने लखनऊ में आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन के दौरान मजदूर नेताओं और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पलिया उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में मुकदमा वापस लेने के साथ ही आशा कार्यकत्रियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के ईको गार्डन में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ आशा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य पंजीकृत संगठनों की कुछ आशा कार्यकत्री धरने पर बैठी थीं। ज्ञापन के अनुसार, शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच विधानसभा रोड से पुलिस ने लगभग 30 आशा कार्यकत्रियों को पकड़कर ईको गार्डन पहुंचाया था। संगठन का दावा है कि ईको गार्डन के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। तीसरी मांग में 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता और 23 अक्टूबर को मिशन निदेशक की ओर से दिए गए आश्वासनों को लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि में 4500 रुपये की बढ़ोतरी, तीन नवंबर के बाद एवं दीपावली से पूर्व राज्य वित्त से भुगतान, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक एवं त्योहारों पर अवकाश सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई है। चौथी मांग में प्रदेश के सभी गांवों में आशा संगिनी और एएनएम को टीकाकरण सहित अन्य विभागीय कार्यों के संचालन के लिए पंचायत भवनों में एक कक्ष आवंटित करने की मांग की गई है, ताकि उनके कार्यों के लिए स्थायी एवं तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संगठन ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए मजदूर नेताओं का उत्पीड़न रोकने एवं आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान कराने की मांग की है।2
- लखीमपुर खीरी: युवक की गोली मारकर हत्या का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व कारतूस बरामद लखीमपुर खीरी / नीमगांव थाना नीमगांव पुलिस ने युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का महज 36 घंटे में सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। आज दिनांक 03.11.2026 को थाना नीमगांव पुलिस टीम द्वारा सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास वांछित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान देवेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकिशोर बाजपेई निवासी ग्राम रामखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। जिसे समय करीब 05.03 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर (आलाकत्ल), 01 अदद चेम्बर में फंसा हुआ खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बता दें कि दिनांक 01.11.2026 को थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढखिया मदन स्थित मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (उम्र करीब 26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के भाई अभिषेक कुमार की तहरीर पर थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 0376/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 377/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम, उ0नि0 श्री रामगौरव चौकी प्रभारी सिकन्दराबाद, उ0नि0 श्री कलीम अहमद खान, उ0नि0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 निसार अहमद, हे0का0 सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।4