Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा, चौरई और बिछुआ जनपदों को मिली 'अटल सुशासन भवनों' की सौगात। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। मंत्री श्री पटेल द्वारा छिंदवाड़ा में जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का, तहसील बिछुआ में जनपद पंचायत भवन बिछुआ तथा चौरई में जनपद पंचायत भवन चौरई का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न किया गया।
Aakash Koche
छिंदवाड़ा, चौरई और बिछुआ जनपदों को मिली 'अटल सुशासन भवनों' की सौगात। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। मंत्री श्री पटेल द्वारा छिंदवाड़ा में जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का, तहसील बिछुआ में जनपद पंचायत भवन बिछुआ तथा चौरई में जनपद पंचायत भवन चौरई का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। मंत्री श्री पटेल द्वारा छिंदवाड़ा में जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का, तहसील बिछुआ में जनपद पंचायत भवन बिछुआ तथा चौरई में जनपद पंचायत भवन चौरई का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न किया गया।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष जय भीम सेना संगठन द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी शिवम् पहाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में एकता का संचार करना है। रैली में जिले भर से हजारों की संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता अपनी बाइकों के साथ शामिल होंगे। रैली की मुख्य विशेषताएँ: नीले झंडों और जय भीम के जयघोष से सजेगा शहर। अनुशासित ढंग से निकाली जाएगी विशाल रैली। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा। 1
- 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहे नगरवासियों का स्वागत कर उन्हे दिल्ली के लिए रवाना किया।1
- छिंदवाड़ा में रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति ने इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप देने की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। समिति ने बताया कि पूरे शहर को भगवा पताकाओं और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। साथ ही हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई सुझावों पर विचार कर निर्णय लिए गए हैं। बैठक में भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा कराने का सुझाव दिया। वहीं कांग्रेस नेता आनंद बक्शी ने शहरवासियों से अपील की कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने घरों को दीप और लाइटिंग से सजाएं।1
- विजयपुर के गांव चक्क दौलत में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।1
- सरकार के द्वारा किसानों को 0% ब्याज ऋण का लाभ दिया जाकर ऋण उपलब्ध कराया जाता है । जिसके ऋण भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च है लेकिन माह के अंतिम में त्योहार के चलते लगातार शासकीय अवकाश होने की स्थिति में ऋण का समय पर भुगतान कर सके एवं 0% ब्याज का ले सके के लिए अवकाश के दिन भी समिति कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसके संबंध में समिति के प्रबंधक संतोष रघुवंशी ने मीडिया को चर्चा में बताया है कि किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज की राशि चुकाने के लिए अवकाश के दिन भी समिति कार्यालय खोलकर ऋण का भुगतान लिया जा रहा है ताकि समय पर भुगतान होने से किसानों को 0% ब्याज ऋण योजना का लाभ मिल सकेगा और जिन किसानों ने समय के पूर्व ऋण का भुगतान कर दिया है उन्हें नगद ऋण एवं रासायनिक खाद के परमिट भी प्रदान किया जा रहे हैं ताकि किसान शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके ।1
- *आंगनबाड़ी एवं मंदिर परिसर में लगा ट्रांसफार्मर शीघ्र हटाओ नहीं तो होगा आंदोलन* *गोपालगंज के je परिहार नहीं दे रहे कोई ध्यान* सिवनी/मोहगांव (सड़क) : विद्युत वितरण केंद्र गोपालगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) में मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। यहां माता मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों सहित ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के बिल्कुल नजदीक ट्रांसफार्मर स्थापित है तथा उसके ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यहां खेलते बच्चों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से नवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ सहित नवरात्रि के दौरान भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग को लिखित शिकायत देकर ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया तो भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- छिंदवाड़ा परासिया के वार्ड नं 2 निवासी संजय गुप्ता जी की कपड़े की दुकान में आग लग जाने से पूरी दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया था , हमारे संवेदनशील सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी को जब इस बात की जानकारी दी गई तो तत्काल सासंद जी द्वारा व्यक्तिगत रूप से 50 हजार की आर्थिक सहायता संजय गुप्ता जी को प्रदान की आज सासंद श्री विवेक बंटी साहू जी की और से उक्त राशि संजय गुप्ता जी को दी गई इसके अलावा शासकीय मुआवजा दिलवाने हेतु भी सांसद जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है ।1