Shuru
Apke Nagar Ki App…
bo
Jayparkash Adme
bo
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- bo1
- https://youtu.be/0dfGBVqjbXA?si=wYHKQYlYbfVbruE4 #Bhopal हिन्दुस्थान समाचार द्वारा आपातकाल और युवा विषय पर राष्ट्रीय विचार विमर्श कार्यक्रम सम्पन्न भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी जोशी ने कहा कि आपातकाल की घटना सिखाती है कि कोई तानाशाह बनने की कोशिश करेगा तो ये समाज, ये देश सहन नहीं करेगा। समाज के रक्त में लोकतंत्र है, जनतंत्र है, उसे दबाने को कोशिश कने वाला मिट्टी में मिल जाएगा। भैयाजी जोशी गुरुवार को आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आपातकाल और युवा‘ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद समिति और सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष अरविंद भालचंद्र मार्डीकर ने की। भैयाजी जोशी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिन्दुस्थान समाचार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां शायद ही कुछ लोग होंगे, जिन्होंने उस आपातकाल का अनुभव किया है और बहुत से लोग हैं, जिन्होंने उस घटना के बारे में सुना है। जिन्होंने अनुभव किया, उनके लिए स्मृति से कई बातों को हटाना असंभव है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्यपूर्ण काला इतिहास 26 जून 1975 को शुरू हुआ और मार्च 1977 को वह कालखंड समाप्त हुआ। क्या हुआ था उस समय, सत्ता में बैठी हुई व्यक्ति निरंकुश सत्ता चलाना चाहती थीं। हम कुछ भी करेंगे, उसके विरोध में कोई स्वर उठा न सके, हमें कोई रोक न सके, इस प्रकार का व्यक्ति केन्द्रित विचार करते हुए इस कानून का सहारा लेते हुए 25 जून की मध्य रात्रि को ये आपातकाल घोषित किया गया।1
- नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 316 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई सख्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को "सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003" (कोटपा) एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों , स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, मंदिर इत्यादि क्षेत्रों में धूम्रपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 4/21 कोटपा एक्ट के तहत कुल 316 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹ 63,200/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं अवैध रूप से धूम्रपान का विक्रय एवं भंडारण करने वालों की भी जांच की गई । उक्त अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 17 प्रकरण राशि 3400 रुपए, थाना देहात पुलिस द्वारा 43 प्रकरण राशि 8600 रुपए, थाना इटारसी पुलिस द्वारा प्रकरण 35 राशि ₹7000 , थाना पथरोटा पुलिस द्वारा प्रकरण 14 राशि 2800 रुपए, थाना केसला पुलिस द्वारा प्रकरण 20 राशि 4000 रुपए, थाना तवा नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 06 राशि ₹ 1200, थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा प्रकरण 26 राशि 5200 , थाना शिवपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 12 राशि ₹2400, थाना डोलरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 10 राशि ₹2000, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 22 राशि ₹4400 , थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना रामपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि 3600, एवं थाना माखन नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि ₹3600 की राशि के चालान बनाए गए । उल्लेखनीय है कि COTPA अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) भारत में तंबाकू नियंत्रण का प्रमुख कानून है। इसके अंतर्गत — सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। शैक्षणिक संस्थानों से 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री अवैध है। उल्लंघन की स्थिति में ₹200 से ₹10,000 तक का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में संपूर्ण कार्यवाही की गई ।1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि4
- बाड़ी | चैनपुर–बरेली लोग निर्माण विभाग की यह सड़क, जहां सड़क नहीं बल्कि घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं। मौके पर न सबग्रेड है, न जीएसबी, न डब्ल्यूएमएम—सीधे पीली मिट्टी और गिट्टी डालकर सड़क तैयार दिखाने का खेल चल रहा है, ताकि काग़ज़ों में करोड़ों का भुगतान निकाला जा सके। इससे भी बड़ा खुलासा यह कि पुरानी, जर्जर और संकरी पुलियों पर ही नया रोड आगे बढ़ाया जा रहा है, जो पहली बारिश में ही जवाब दे सकती हैं। जिम्मेदार इंजीनियरों को निर्माण की “जानकारी नहीं” और अधिकारी “उपलब्ध नहीं”—यानी सड़क बन रही है, लेकिन जवाबदेही पूरी तरह गायब है। ग्रामीण साफ कह रहे हैं कि यह काम बिना संरक्षण के संभव नहीं, सवाल यह है कि PWD के किस अफसर की शह पर यह डामर बचाओ–पैसा कमाओ योजना चल रही है? अब प्रशासन के सामने सीधी चुनौती है—तुरंत जांच, तकनीकी ऑडिट और कार्रवाई, वरना यह सड़क नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का स्मारक बनकर खड़ी रहेगी। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- मध्यान्ह भोजन वितरण में अनियमितता होने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबितमध्यान्ह भोजन वितरण से जुड़े स्व सहायता समूह का अनुबंध समाप्त1
- नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल धड़ल्ले से जारी है। हालिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मारुति वैन को अवैध रूप से एम्बुलेंस बनाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इन गाड़ियों के पास न तो परिवहन विभाग के वैध कागजात हैं और न ही इनमें मरीजों की जान बचाने के लिए बुनियादी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।हैरानी की बात यह है कि इन 'अवैध एम्बुलेंस' में फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी गायब हैं। ये मारुति वैन नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं।ऐसी ही एक एम्बुलेंस कोतवाली थाना पुलिस ने जप्त की हैं।जानकारी के मुताबिक इस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को लाने ले जाने में किया जा रहा था अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर उसे जप्त कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया वही अब एम्बुलेंस के कागजातों की जांच की जा रही है ।1
- https://youtu.be/8NJnjJXxASg?si=KLKOJvBWRRpgQk2E #Gadarwara गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर *चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर* *गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।* *चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।* ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था । *Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः-* मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी । *Ø आरोपीः-* दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा । *Ø पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः-* आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । *Ø बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये । *Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । *Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।1