logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर पूर्व छात्रों ने दी छात्रवृत्तियों की सौगात वारासिवनी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट में आयोजित समारोह में वर्ष 1981 बैच के पूर्व छात्र थान सिंह नाहर ने अपने पिता स्वर्गीय लक्ष्मीचंद नाहर की स्मृति में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 44 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति का वितरण किया। समारोह की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल थीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनोद नेमा ने स्वर्गीय अधिवक्ता एम.पी. राव की स्मृति में लगभग 12.80 लाख रुपए की एफडी विद्यालय को समर्पित करने की घोषणा की, जिसके ब्याज से प्रतिवर्ष लगभग 85 हजार की छात्रवृत्ति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। वहीं पूर्व छात्र कमलेश सिंह ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए क्रमशः 3,500 रुपए एवं 05 हजार रुपए की वार्षिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका पटेल ने विद्यार्थियों को मेहनत से अध्ययन कर ऐसी छात्रवृत्तियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य शरद ज्योतिषी ने पूर्व छात्रों के इस योगदान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

16 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago
6952cc5a-2bfd-4f0e-ae5d-fd61e63760bd

गुरु पूर्णिमा पर पूर्व छात्रों ने दी छात्रवृत्तियों की सौगात वारासिवनी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट में आयोजित समारोह में वर्ष 1981 बैच के पूर्व छात्र थान सिंह नाहर ने अपने पिता स्वर्गीय लक्ष्मीचंद नाहर की स्मृति में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 44 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति का वितरण किया। समारोह की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल थीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनोद नेमा ने स्वर्गीय अधिवक्ता एम.पी. राव की स्मृति में लगभग 12.80

cafca555-c34d-4f4a-b4be-9e89aa26a75d

लाख रुपए की एफडी विद्यालय को समर्पित करने की घोषणा की, जिसके ब्याज से प्रतिवर्ष लगभग 85 हजार की छात्रवृत्ति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। वहीं पूर्व छात्र कमलेश सिंह ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए क्रमशः 3,500 रुपए एवं 05 हजार रुपए की वार्षिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका पटेल ने विद्यार्थियों को मेहनत से अध्ययन कर ऐसी छात्रवृत्तियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य शरद ज्योतिषी ने पूर्व छात्रों के इस योगदान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़पानी-गोरेघाट मार्ग पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
    1
    बड़पानी-गोरेघाट मार्ग पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुख्यमंत्री_मछुआ_समृद्धि_योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ,उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य ​सिवनी। उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक मत्स्योद्योग सिवनी ने बताया कि इच्छुक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें शासकीय भूमि का चयन कर प्रस्ताव एवं ठहराव सहित अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग में प्रस्तुत करें। चयनित निकायों को पार्लर स्थापना के लिए 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 10 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
    1
    मुख्यमंत्री_मछुआ_समृद्धि_योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ,उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य
​सिवनी। उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक मत्स्योद्योग सिवनी ने बताया कि इच्छुक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें शासकीय भूमि का चयन कर प्रस्ताव एवं ठहराव सहित अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग में प्रस्तुत करें। चयनित निकायों को पार्लर स्थापना के लिए 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 10 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    1
    'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों  के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    1
    नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,
9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा।
दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद,
फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • भावुक माहौल में कलेक्टर बोले- बालाघाट हमेशा रहेगा याद विदाई समारोह में अधिकारियों ने दो वर्षों के कार्यकाल को किया याद आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अधिकारियों ने नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना कर छतरपुर में नई जिम्मेदारी के
    1
    भावुक माहौल में कलेक्टर बोले- बालाघाट हमेशा रहेगा याद
विदाई समारोह में अधिकारियों ने दो वर्षों के कार्यकाल को किया याद
आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अधिकारियों ने नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना कर छतरपुर में नई जिम्मेदारी के
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Seoni News: लखनादौन में 40 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी का सुरक्षित ध्वस्तीकरण, संभावित जनहानि का खतरा टला
    1
    Seoni News: लखनादौन में 40 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी का सुरक्षित ध्वस्तीकरण, संभावित जनहानि का खतरा टला
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 01 जून से अब तक जिले में 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार ​सिवनी। जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2026 तक 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 31 जुलाई को 12.5 मिमी बारिश हुई। अब तक सिवनी तहसील में सर्वाधिक 620.4 मिमी और बरघाट में 612.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि केवलारी में 532.0 मिमी, लखनादौन में 531.5 मिमी, कुरई में 479.2 मिमी, धनौरा में 456.5 मिमी, छपारा में 424.3 मिमी और घंसौर में 332.2 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक दर्ज 725.9 मिमी औसत वर्षा की तुलना में इस बार बारिश काफी कम रही है।
    1
    01 जून से अब तक जिले में 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार
​सिवनी। जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2026 तक 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 31 जुलाई को 12.5 मिमी बारिश हुई। अब तक सिवनी तहसील में सर्वाधिक 620.4 मिमी और बरघाट में 612.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि केवलारी में 532.0 मिमी, लखनादौन में 531.5 मिमी, कुरई में 479.2 मिमी, धनौरा में 456.5 मिमी, छपारा में 424.3 मिमी और घंसौर में 332.2 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक दर्ज 725.9 मिमी औसत वर्षा की तुलना में इस बार बारिश काफी कम रही है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Damoh News: डीजल टैंकर पलटते ही बाल्टी, केन और जग लेकर दौड़े लोग, मुफ्त डीजल भरने की मची होड़
    1
    Damoh News: डीजल टैंकर पलटते ही बाल्टी, केन और जग लेकर दौड़े लोग, मुफ्त डीजल भरने की मची होड़
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.