Shuru
Apke Nagar Ki App…
01 जून से अब तक जिले में 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सिवनी। जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2026 तक 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 31 जुलाई को 12.5 मिमी बारिश हुई। अब तक सिवनी तहसील में सर्वाधिक 620.4 मिमी और बरघाट में 612.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि केवलारी में 532.0 मिमी, लखनादौन में 531.5 मिमी, कुरई में 479.2 मिमी, धनौरा में 456.5 मिमी, छपारा में 424.3 मिमी और घंसौर में 332.2 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक दर्ज 725.9 मिमी औसत वर्षा की तुलना में इस बार बारिश काफी कम रही है।
Devendra thakur
01 जून से अब तक जिले में 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सिवनी। जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2026 तक 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 31 जुलाई को 12.5 मिमी बारिश हुई। अब तक सिवनी तहसील में सर्वाधिक 620.4 मिमी और बरघाट में 612.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि केवलारी में 532.0 मिमी, लखनादौन में 531.5 मिमी, कुरई में 479.2 मिमी, धनौरा में 456.5 मिमी, छपारा में 424.3 मिमी और घंसौर में 332.2 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक दर्ज 725.9 मिमी औसत वर्षा की तुलना में इस बार बारिश काफी कम रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री_मछुआ_समृद्धि_योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ,उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य सिवनी। उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक मत्स्योद्योग सिवनी ने बताया कि इच्छुक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें शासकीय भूमि का चयन कर प्रस्ताव एवं ठहराव सहित अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग में प्रस्तुत करें। चयनित निकायों को पार्लर स्थापना के लिए 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 10 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।1
- "बरघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नासिक और पुणे से दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।" *बरघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरघाट पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। अनजान लोगों की ऑनलाइन दोस्ती कई बार गंभीर अपराध का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।* #SeoniPolice #BarghatPolice #MPPolice #ChildSafety #CyberSafety #POCSOAct #InstagramSafety #OnlineSafety #SocialMediaAwareness #ParentsAlert #SafeChildren #CyberCrime #ProtectChildren #PoliceAction #StayAlert क्राइम ब्यूरो सिवनी से – मोहित यादव 95846671431
- बड़पानी-गोरेघाट मार्ग पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत1
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गेट खोलकर घुसे पशु चिकित्सालय में छिंदवाड़ा में गौवंश की मौत के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पशुपालन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल का आरोप है कि जिले की गौशालाओं में पिछले दो महीनों में 500 से अधिक गौवंश की मौत हुई है, जबकि सात माह से गौशालाओं को चारा-भूसा मद की राशि नहीं मिली। संगठन ने उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. हरजान सिंह पवार को हटाने, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन और छिंदवाड़ा बंद किया जाएगा।4
- Seoni News: लखनादौन में 40 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी का सुरक्षित ध्वस्तीकरण, संभावित जनहानि का खतरा टला1
- 01 जून से अब तक जिले में 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सिवनी। जिले में भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2026 तक 498.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 31 जुलाई को 12.5 मिमी बारिश हुई। अब तक सिवनी तहसील में सर्वाधिक 620.4 मिमी और बरघाट में 612.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि केवलारी में 532.0 मिमी, लखनादौन में 531.5 मिमी, कुरई में 479.2 मिमी, धनौरा में 456.5 मिमी, छपारा में 424.3 मिमी और घंसौर में 332.2 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक दर्ज 725.9 मिमी औसत वर्षा की तुलना में इस बार बारिश काफी कम रही है।1
- वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट1
- बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।1