Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया। नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया।
Amin mo.Khudabx
नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया। नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया।1
- बायतु में भीषण आगजनी, मालाराम गोदारा की ढाणी में घरेलू सामान जलकर राख बायतु। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरसाली नाडी के राजस्व ग्राम बनोनी गोदारों की ढाणी में आज शनिवार रात्रि को एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लग गई, जिससे एक गरीब परिवार का सब कुछ तबाह हो गया। कीमती सामान हुआ स्वाहा जानकारी के अनुसार, मालाराम पुत्र हीराराम गोदारा के रहवासी मकान (ढाणी) में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में घर के भीतर रखा कीमती सामान, ओढ़ने-पहने के कपड़े, घरेलू उपयोग का अनाज और नगदी सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता आसमान में उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मुस्तैदी की वजह से आग को अन्य ढाणियों तक फैलने से रोक लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता चेतनराम सेंवर, सरपंच प्रतिनिधि हुकमाराम गोदारा, जसवंत गोरा, प्रकाश गोदारा, मोहन गोदारा, मूलाराम गोदारा, आसुराम सेंवर सहित ग्रामीण1
- प्रभात आरती1
- पानी नहीं आरा हे बीस में लाइन फूटी पड़ी हे कोई लाइन में नहीं देखता हे अभी गर्मी में पानी का फूल जरुरत हे मेरे घर के आगे से वाल छोड़ा हुआ हे पानी नहीं आरा sir हमारी कोई सुनवाई नहीं होती हे3
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- सिंचाई के मुद्दे पर विधानसभा में गरजे भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, बोले—18 साल में जहां सिंचाई हुई हो रिकॉर्ड दिखा दें, राजनीति से ले लूंगा संन्यास भीनमाल (विक्रम राठी) क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने विधानसभा में जोरदार आवाज उठाते हुए सरकार और अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से वे लगातार क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने कहा कि यदि कोई यह साबित कर दे कि पिछले 18 वर्षों में क्षेत्र के गांवों में नियमित रूप से सिंचाई का पानी पहुंचा है, तो वे राजनीति से संन्यास लेने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में योजनाएं दिखाकर और झूठी रिपोर्ट देकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सदन में कहा कि अधिकारियों द्वारा अक्सर यह बताया जाता है कि क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। किसानों को खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और कई स्थानों पर वर्षों से सिंचाई की स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में केवल कागजी रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय एक स्वतंत्र टीम गठित कर वास्तविक स्थिति की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जवाब देना सही नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर यह देखा जाए कि वास्तव में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। डॉ. समरजीत सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर ऐसी स्थिति है कि जहां किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की गई थी, वहां 18 साल से पानी नहीं पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर जहां बांध या नहर का निर्माण किया गया, वहां भी पानी रुकने से न तो संबंधित किसानों को फायदा हुआ और न ही जिन क्षेत्रों के लिए व्यवस्था बनाई गई थी, वहां तक पानी पहुंच पाया। उन्होंने झूठी जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। विधायक ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विधानसभा में दिए गए इस बयान के बाद सिंचाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। किसानों को उम्मीद है कि विधायक द्वारा मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने के बाद सरकार इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाएगी और क्षेत्र के किसानों को जल्द राहत मिलेगी।1
- गांव में मेलो खतम होया पाछै भी सफाई व्यवस्था बिल्कुल नी कराई गई। चारो तरफ गंदगी फैली पड़ी है। भूखा-प्यासा पशु कचरा में खावण री चीज तलाशता फिरै है अर गंदगी खावण ने मजबूर है। उधर गांव री खेलिया भी सुखी पड़ी है, जिण सूं पशु पाणी बिना प्यासा भटकता फिरे है। जिम्मेदारां री लापरवाही कारण हालात बिगड़ता जावै है।”1
- जालौर शनिवार को नागरिक बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुभारंभ समारोह को संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मोहन पाराशर ललित दवे सहित बैंक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे4