Shuru
Apke Nagar Ki App…
पानी नहीं आरा हे अभी गर्मी का मौसम हे पानी नहीं आरा हे बीस में लाइन फूटी पड़ी हे कोई लाइन में नहीं देखता हे अभी गर्मी में पानी का फूल जरुरत हे मेरे घर के आगे से वाल छोड़ा हुआ हे पानी नहीं आरा sir हमारी कोई सुनवाई नहीं होती हे
Babulal
पानी नहीं आरा हे अभी गर्मी का मौसम हे पानी नहीं आरा हे बीस में लाइन फूटी पड़ी हे कोई लाइन में नहीं देखता हे अभी गर्मी में पानी का फूल जरुरत हे मेरे घर के आगे से वाल छोड़ा हुआ हे पानी नहीं आरा sir हमारी कोई सुनवाई नहीं होती हे
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाली,मनीष राठौड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शनिवार को पाली जिले के हेमावास गाँव पहुँचे। वे यहाँ अपने संबंधी सोहनलाल गहलोत के पुत्र जयंत गहलोत की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत गहलोत का आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया था। मृतक जयंत गहलोत मदन राठौड़ के बड़े पुत्र श्रीयूत राठौड़ के साले थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही प्रदेशाध्यक्ष ने जयपुर में अपने आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए और सीधे हेमावास पहुँचे। वहाँ उन्होंने अपने समधी एवं पूरे गहलोत परिवार से भेंट कर उन्हें ढाँढस बँधाया। अंतिम संस्कार में पाली शहर सहित पूरे हेमावास गांव के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, उप सरपंच नेमसिंह रावलवास, समाजसेवी सूरजपाल सिंह रावलवास, बाबूलाल बोराणा, यशपाल सिंह कुम्पावत, पूर्व सरपंच मोहनलाल,जीतू भाई गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रतनू और सदर थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।3
- सिंचाई के मुद्दे पर विधानसभा में गरजे भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, बोले—18 साल में जहां सिंचाई हुई हो रिकॉर्ड दिखा दें, राजनीति से ले लूंगा संन्यास भीनमाल (विक्रम राठी) क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने विधानसभा में जोरदार आवाज उठाते हुए सरकार और अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से वे लगातार क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने कहा कि यदि कोई यह साबित कर दे कि पिछले 18 वर्षों में क्षेत्र के गांवों में नियमित रूप से सिंचाई का पानी पहुंचा है, तो वे राजनीति से संन्यास लेने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में योजनाएं दिखाकर और झूठी रिपोर्ट देकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सदन में कहा कि अधिकारियों द्वारा अक्सर यह बताया जाता है कि क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। किसानों को खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और कई स्थानों पर वर्षों से सिंचाई की स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में केवल कागजी रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय एक स्वतंत्र टीम गठित कर वास्तविक स्थिति की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जवाब देना सही नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर यह देखा जाए कि वास्तव में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। डॉ. समरजीत सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर ऐसी स्थिति है कि जहां किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की गई थी, वहां 18 साल से पानी नहीं पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर जहां बांध या नहर का निर्माण किया गया, वहां भी पानी रुकने से न तो संबंधित किसानों को फायदा हुआ और न ही जिन क्षेत्रों के लिए व्यवस्था बनाई गई थी, वहां तक पानी पहुंच पाया। उन्होंने झूठी जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। विधायक ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विधानसभा में दिए गए इस बयान के बाद सिंचाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। किसानों को उम्मीद है कि विधायक द्वारा मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने के बाद सरकार इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाएगी और क्षेत्र के किसानों को जल्द राहत मिलेगी।1
- जैसलमेर–साबरमती एक्सप्रेस का इंजन रास्ते में खराब, 3 घंटे ट्रैक पर फंसे रहे यात्री 20491 जैसलमेर–साबरमती एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को अचानक खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर पहुंचते ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन ट्रैक पर ही रुक गई। भीषण गर्मी के बीच ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों के हाल बेहाल हो गए। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि सूचना देने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में रेलवे द्वारा दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके जरिए ट्रेन को वापस जैसलमेर रेलवे स्टेशन लाया गया। इस तरह 3:30 बजे रवाना हुई ट्रेन के यात्री करीब ढाई घंटे बाद फिर जैसलमेर स्टेशन लौट आए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन को रोका गया था। फिलहाल दूसरे इंजन की व्यवस्था कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया।1
- सादड़ी में प्रजापत समाज की पारंपरिक गैर का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य गैर का शाम 4 बजे श्री श्रीयादे मंदिर परिसर से शुरू होगी। यह आयोजन समाज की आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे माताजी के पावन सानिध्य में प्रतिवर्ष होता है। यह गैर केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि प्रजापत समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ढोल-नगाड़ों की थाप और मां श्रीयादे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज बंधु मां श्रीयादे से सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना करेंगे। गैर के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा। प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति और बच्चों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।1
- सरूपगंज कस्बे में मारू प्रजापत ग्यारह गांव धर्मशाला में 29 अप्रैल को श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय चढ़ावों के कार्यक्रम में आसपास के ग्यारह गांवों से समाज बंधु, माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में चढ़ावा अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।तीन दिवसीय महोत्सव के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने माताजी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए और पूरा माहौल भक्ति से गुंजायमान हो उठा।श्री सरियादे मारू प्रजापत ग्यारह गांव सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सचिव दिनेश कुमार (किशोर), कोषाध्यक्ष माधुराम प्रजापत एवं सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तीनों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में समाज के लोगों का चढ़ावों में अच्छा सहयोग मिला।इसके साथ ही तीनों दिन दोपहर के समय समाज बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें भीलवाड़ा के एक कारोबारी की जान चली गई। मृतक अपने काका की चार बेटियों की शादी में शामिल होने पाली आए थे। इस हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे केंद्रीय विद्यालय के पास हाईवे पर हुआ। भीलवाड़ा निवासी जयंतीलाल (35) पुत्र सोहनलाल अपनी कार से जा रहे थे, तभी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे जयंतीलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। *11 मार्च को होनी थी चार बहनों की शादी* मृतक जयंतीलाल के काका पुखराज की चार बेटियों की शादी आगामी 11 मार्च को प्रस्तावित है। जयंतीलाल इसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए भीलवाड़ा से पाली आए थे और महावीर उद्योग नगर में अपने भाई के पास रुके थे। शनिवार दोपहर को घर में चारों बेटियों को 'पाठ' बिठाने का मांगलिक कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। *अस्पताल में उमड़ी समाज के लोगों की भीड़* हादसे की सूचना मिलने पर जूनेद खान एम्बुलेंस की मदद से शव को पाली के बांगड़ अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और समाज के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1