logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,

1 hr ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
1 hr ago

छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरकार इसमें सुधार और आधुनिकीकरण के दावे कर रही है।
    1
    छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली 
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरकार इसमें सुधार और आधुनिकीकरण के दावे कर रही है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • RAJ TALKIES RAIPUR ☎️- 0771-2229223 Book Online Ticket from Book My Show https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
    1
    RAJ TALKIES RAIPUR
☎️- 0771-2229223
Book Online Ticket from Book My Show
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • *नवापारा भाजपा मंडल का तीज मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न* रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में हुआ भव्य आयोजन *विधायक इंद्रकुमार साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल* नवापारा राजिम। स्थानीय रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू, साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू, चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। *महिलाओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं* तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। *तीज हमारी आस्था और परंपरा का पर्व : विधायक* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है। तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। विधायक ने उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नगर एवं ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक भाजपा मंडल में होने चाहिए, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले। *मूल माटी और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तीज : चंद्रकांति वर्मा* प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था रखने वाला प्रदेश है और यहां के पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं। *आयोजकों ने जताया आभार* कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया। इस अवसर पर उनके योगदान के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, फेकनू साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, अन्नपूर्णा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    *नवापारा भाजपा मंडल का तीज मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न*

रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में हुआ भव्य आयोजन
*विधायक इंद्रकुमार साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल*
नवापारा राजिम। स्थानीय रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू, साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू, चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
*महिलाओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं*
तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
*तीज हमारी आस्था और परंपरा का पर्व : विधायक*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है। तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा।
विधायक ने उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नगर एवं ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक भाजपा मंडल में होने चाहिए, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
*मूल माटी और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तीज : चंद्रकांति वर्मा*
प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था रखने वाला प्रदेश है और यहां के पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं।
*आयोजकों ने जताया आभार*
कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया। इस अवसर पर उनके योगदान के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, फेकनू साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, अन्नपूर्णा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    19 hrs ago
  • शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; सहारनपुर जा रही थीं, पुलिस ने रोका सहारनपुर मस्जिद प्रकरण मामले में सहारनपुर जा रहीं सांसद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट. शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; सहारनपुर जा रही थीं, पुलिस ने रोका सहारनपुर मस्जिद प्रकरण मामले में सहारनपुर जा रहीं सांसद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट. ,,,,शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरे शामली: कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उस समय हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जब वह सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर जाने के लिए निकली थीं. सांसद इकरा हसन जब अपने आवास से निकल रही थीं, तभी कैराना पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और जाने नहीं दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही है. क्या वह अधिकारियों से मिलने के लिए भी नहीं जा सकतीं. वहीं, उनकी मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि हमारा परिवार किसी चीच से बिलकुल नहीं डरता. न मरने से और ना कुछ करने से, हम तो लोगों की सेवा के लिए हैं. सहारनपुर के लिए निकल रहीं थीं, पुलिस ने रोका. जनपद शामली के कैराना कैराना से सांसद इकरा हसन सहारनपुर में हुए मस्जिद प्रकरण को लेकर अधिकारियों से मिलने और वार्ता करने के लिए अपने आवास से निकल रही थीं. तभी उन्हें पुलिस ने रोक लिया और जाने नहीं दिया. सांसद ने पुलिस से पूछा कि आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है और जाने क्यों नहीं दिया जा रहा, तो इस बात पर कैराना पुलिस उनसे न जाने की रिक्वेस्ट की. कहा कि आप यहां से नहीं जा सकते. इस दौरान सांसद के आवास पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. कैराना सांसद इकरा हसन की मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी वहीं मौजूद थीं. उन्होंने पुलिस से कहा कि जो काम आपको करना चाहिए वह तो आप लोग करते नहीं. इस पर वहां पर मौजूद कैराना कोतवाली प्रभारी ने कहा कि हम आपको जानते हैं. इकरा हसन ने कहा कि हां जानेंगे क्यों नहीं, अभी तो आपने उनका वारंट किया था. इनको आप कैसे नहीं जानेंगे. सांसद इकरा हसन ने कहा कि मेरा सवाल सरकार और प्रशासन से है कि क्या एक निर्वाचित सांसद को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषय पर अधिकारियों से मिलना भी अपराध हो गया है. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने के लिए चुने जाते हैं. मुझे रोककर उस आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
    1
    शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; सहारनपुर जा रही थीं, पुलिस ने रोका

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण मामले में सहारनपुर जा रहीं सांसद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है.
शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट.
शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; सहारनपुर जा रही थीं, पुलिस ने रोका
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण मामले में सहारनपुर जा रहीं सांसद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है.
शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट.
,,,,शामली में कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरे
शामली: कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उस समय हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जब वह सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर जाने के लिए निकली थीं.
सांसद इकरा हसन जब अपने आवास से निकल रही थीं, तभी कैराना पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और जाने नहीं दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही है. क्या वह अधिकारियों से मिलने के लिए भी नहीं जा सकतीं.
वहीं, उनकी मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि हमारा परिवार किसी चीच से बिलकुल नहीं डरता. न मरने से और ना कुछ करने से, हम तो लोगों की सेवा के लिए हैं.
सहारनपुर के लिए निकल रहीं थीं, पुलिस ने रोका. 
जनपद शामली के कैराना कैराना से सांसद इकरा हसन सहारनपुर में हुए मस्जिद प्रकरण को लेकर अधिकारियों से मिलने और वार्ता करने के लिए अपने आवास से निकल रही थीं. तभी उन्हें पुलिस ने रोक लिया और जाने नहीं दिया.
सांसद ने पुलिस से पूछा कि आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है और जाने क्यों नहीं दिया जा रहा, तो इस बात पर कैराना पुलिस उनसे न जाने की रिक्वेस्ट की. कहा कि आप यहां से नहीं जा सकते.
इस दौरान सांसद के आवास पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. कैराना सांसद इकरा हसन की मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी वहीं मौजूद थीं. उन्होंने पुलिस से कहा कि जो काम आपको करना चाहिए वह तो आप लोग करते नहीं.
इस पर वहां पर मौजूद कैराना कोतवाली प्रभारी ने कहा कि हम आपको जानते हैं. इकरा हसन ने कहा कि हां जानेंगे क्यों नहीं, अभी तो आपने उनका वारंट किया था. इनको आप कैसे नहीं जानेंगे.
सांसद इकरा हसन ने कहा कि मेरा सवाल सरकार और प्रशासन से है कि क्या एक निर्वाचित सांसद को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषय पर अधिकारियों से मिलना भी अपराध हो गया है. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने के लिए चुने जाते हैं. मुझे रोककर उस आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में मिली भारी बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। मैच का सार ईस्ट जोन पहली पारी: 708 रन (ईशान किशन 270, कुमार कुशाग्रा 101, शिखर मोहन 85) साउथ जोन पहली पारी: 336 रन (तिलक वर्मा 99, देवदत्त पडिक्कल 62) पहली पारी की बढ़त: 372 रन ईस्ट जोन दूसरी पारी: 388/7 घोषित (मोहम्मद कौनैन कुरैशी 116*, ईशान किशन 80, अनुकुल रॉय 64) कुल बढ़त: लगभग 760 रन मैच के पांचवें और अंतिम दिन दोनों कप्तानों ने हाथ मिला लिया और मुकाबला ड्रॉ घोषित हो गया। नियम के मुताबिक पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना। मुख्य प्रदर्शन ईशान किशन ने फाइनल में 270 और 80 रन बनाकर मैच में कुल 350 रन पूरे किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। कुमार कुशाग्रा ने शतक जड़ा, जबकि युवा मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने अपनी दूसरी फर्स्ट-क्लास मैच में ही नाबाद शतक (116*) ठोका। मोहम्मद शमी (अपनी 100वीं फर्स्ट-क्लास मैच में) और मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। साउथ जोन की तरफ से तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। इतिहास यह ईस्ट जोन का तीसरा दलीप ट्रॉफी खिताब है। पिछली बार उन्होंने 2012-13 सीजन में यह ट्रॉफी जीती थी। करीब 13 साल का सूखा खत्म हुआ। ईशान किशन ने कप्तानी में यह जीत दर्ज की और टीम की एकजुटता को श्रेय दिया। संक्षेप में: ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी और टीम के सामूहिक प्रदर्शन से ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 पर कब्जा जमाया। स्रोत: BCCI Domestic, प्रमुख क्रिकेट रिपोर्ट्स (10 सितंबर 2026)। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ – हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में मिली भारी बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।
मैच का सार
ईस्ट जोन पहली पारी: 708 रन
(ईशान किशन 270, कुमार कुशाग्रा 101, शिखर मोहन 85)
साउथ जोन पहली पारी: 336 रन
(तिलक वर्मा 99, देवदत्त पडिक्कल 62)
पहली पारी की बढ़त: 372 रन
ईस्ट जोन दूसरी पारी: 388/7 घोषित
(मोहम्मद कौनैन कुरैशी 116*, ईशान किशन 80, अनुकुल रॉय 64)
कुल बढ़त: लगभग 760 रन
मैच के पांचवें और अंतिम दिन दोनों कप्तानों ने हाथ मिला लिया और मुकाबला ड्रॉ घोषित हो गया। नियम के मुताबिक पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना।
मुख्य प्रदर्शन
ईशान किशन ने फाइनल में 270 और 80 रन बनाकर मैच में कुल 350 रन पूरे किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। कुमार कुशाग्रा ने शतक जड़ा, जबकि युवा मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने अपनी दूसरी फर्स्ट-क्लास मैच में ही नाबाद शतक (116*) ठोका।
मोहम्मद शमी (अपनी 100वीं फर्स्ट-क्लास मैच में) और मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। साउथ जोन की तरफ से तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
इतिहास
यह ईस्ट जोन का तीसरा दलीप ट्रॉफी खिताब है। पिछली बार उन्होंने 2012-13 सीजन में यह ट्रॉफी जीती थी। करीब 13 साल का सूखा खत्म हुआ। ईशान किशन ने कप्तानी में यह जीत दर्ज की और टीम की एकजुटता को श्रेय दिया।
संक्षेप में: ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी और टीम के सामूहिक प्रदर्शन से ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 पर कब्जा जमाया।
स्रोत: BCCI Domestic, प्रमुख क्रिकेट रिपोर्ट्स (10 सितंबर 2026)।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ – हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ 
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन* खरोरा पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।” कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
    4
    पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन*
खरोरा
पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।”
कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • ग्राम मडियापार में भव्य पोला महोत्सवकार्यक्रम का हुआ आयोजन ग्राम मडियापार में भव्य पोला महोत्सवकार्यक्रम का हुआ आयोजन लोकेशन -धमधा रिपोर्टर - हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की माटी, परंपरा और खेल संस्कृति का रंग एक बार फिर मडियापार में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 63 वर्षों से पोला महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाता है। बैल दौड़, कबड्डी, साइकिल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजन मुख्य आकर्षण रहती हैं। इस बार महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और आयोजकों में खासा उत्साह है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खराब मौसम के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुच पाएं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थी। बैल दौड़ को विधायक ईश्वर साहु,उषा बारले,व दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आसपास क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
    4
    ग्राम मडियापार में भव्य पोला महोत्सवकार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम मडियापार में भव्य पोला महोत्सवकार्यक्रम का हुआ आयोजन 
लोकेशन -धमधा
रिपोर्टर - हेमंत उमरे 
छत्तीसगढ़ की माटी, परंपरा और खेल संस्कृति का रंग एक बार फिर मडियापार में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 63 वर्षों से पोला महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाता है। बैल दौड़, कबड्डी, साइकिल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजन  मुख्य आकर्षण रहती हैं। इस बार महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और आयोजकों में खासा उत्साह है।  आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खराब मौसम के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुच पाएं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थी। 
बैल दौड़ को विधायक ईश्वर साहु,उषा बारले,व दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आसपास क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,
    1
    छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.