logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नवापारा भाजपा मंडल का तीज मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न* रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में हुआ भव्य आयोजन *विधायक इंद्रकुमार साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल* नवापारा राजिम। स्थानीय रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू, साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू, चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। *महिलाओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं* तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। *तीज हमारी आस्था और परंपरा का पर्व : विधायक* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है। तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। विधायक ने उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नगर एवं ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक भाजपा मंडल में होने चाहिए, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले। *मूल माटी और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तीज : चंद्रकांति वर्मा* प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था रखने वाला प्रदेश है और यहां के पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं। *आयोजकों ने जताया आभार* कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया। इस अवसर पर उनके योगदान के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, फेकनू साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, अन्नपूर्णा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

18 hrs ago
user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
Artist Gobra Navapara, Raipur•
18 hrs ago

*नवापारा भाजपा मंडल का तीज मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न* रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में हुआ भव्य आयोजन *विधायक इंद्रकुमार साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल* नवापारा राजिम। स्थानीय रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू, साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू, चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। *महिलाओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं* तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। *तीज हमारी आस्था और परंपरा का पर्व : विधायक* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है। तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। विधायक ने उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नगर एवं ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक भाजपा मंडल में होने चाहिए, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले। *मूल माटी और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तीज : चंद्रकांति वर्मा* प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था रखने वाला प्रदेश है और यहां के पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं। *आयोजकों ने जताया आभार* कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया। इस अवसर पर उनके योगदान के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, फेकनू साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, अन्नपूर्णा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

More news from Raipur and nearby areas
  • सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, पत्रकार आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    1
    सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद
सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद
नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।
इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, पत्रकार आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    21 hrs ago
  • बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) ब्रिक्स समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। यह खबर 10 सितंबर 2026 को कन्फर्म हुई है। समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पूरा और सटीक अपडेट भारत ने तारिक रहमान को BIMSTEC चेयर के रूप में ब्रिक्स समिट के आउटरीच सेशन में आमंत्रित किया था। बांग्लादेश BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह आमंत्रण ब्रिक्स की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तहत क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को दिया जाता है। इसके अलावा, फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भारत ने उन्हें द्विपक्षीय (bilateral) यात्रा का अलग आमंत्रण भी दिया था। बांग्लादेश की तरफ से: स्टेट मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स हुमायूँ कबीर (Humaiun Kobir) ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिक्स समिट के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया। आमंत्रण BIMSTEC चेयर के रूप में था। उन्होंने कहा, “हम कैसे जाएं? बांग्लादेश सरकार के किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। BIMSTEC चेयर को आमंत्रित किया गया।” बांग्लादेश हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने इंडिया टुडे के राउंडटेबल में बताया कि पिछले 6.5 महीनों में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। “कुछ खास संदर्भ और परिस्थितियां” (certain context and circumstances) हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री समिट में शामिल नहीं हो पा रहे। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान भारत आने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि यात्रा से ठोस नतीजे निकलें, ताकि बांग्लादेश लौटने पर जनता को कुछ दिखाने को मिले। पृष्ठभूमि और कारण भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री) भारत में हैं। ढाका उनकी प्रत्यर्पण (extradition) की मांग कर रहा है। हसीना के बयानों और मीडिया कार्यक्रमों से भी मतभेद बढ़े। पानी बंटवारा (गंगा वाटर शेयरिंग ट्रीटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं। तारिक रहमान की पहली विदेश यात्रा मलेशिया और चीन गई थी (जून 2026)। भारत के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात अभी तक नहीं हुई। बांग्लादेश सरकार कह रही है कि प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय समिट के साथ नहीं होनी चाहिए। वे सही समय पर ठोस द्विपक्षीय यात्रा चाहते हैं। बांग्लादेश समिट में प्रतिनिधि भेज सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद नहीं जा रहे। संक्षेप में: असल में बांग्लादेश का स्टैंड है कि उन्हें ब्रिक्स के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उचित आमंत्रण नहीं मिला, और द्विपक्षीय मुद्दों पर पहले स्पष्टता और ठोस नतीजे चाहिए। स्रोत: India Today, The Print, The Business Standard, PTI, Times of India और बांग्लादेशी आधिकारिक बयान (10 सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) ब्रिक्स समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। यह खबर 10 सितंबर 2026 को कन्फर्म हुई है। समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
पूरा और सटीक अपडेट
भारत ने तारिक रहमान को BIMSTEC चेयर के रूप में ब्रिक्स समिट के आउटरीच सेशन में आमंत्रित किया था। बांग्लादेश BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह आमंत्रण ब्रिक्स की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तहत क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को दिया जाता है। इसके अलावा, फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भारत ने उन्हें द्विपक्षीय (bilateral) यात्रा का अलग आमंत्रण भी दिया था।
बांग्लादेश की तरफ से:
स्टेट मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स हुमायूँ कबीर (Humaiun Kobir) ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिक्स समिट के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया। आमंत्रण BIMSTEC चेयर के रूप में था। उन्होंने कहा, “हम कैसे जाएं? बांग्लादेश सरकार के किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। BIMSTEC चेयर को आमंत्रित किया गया।”
बांग्लादेश हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने इंडिया टुडे के राउंडटेबल में बताया कि पिछले 6.5 महीनों में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। “कुछ खास संदर्भ और परिस्थितियां” (certain context and circumstances) हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री समिट में शामिल नहीं हो पा रहे। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान भारत आने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि यात्रा से ठोस नतीजे निकलें, ताकि बांग्लादेश लौटने पर जनता को कुछ दिखाने को मिले।
पृष्ठभूमि और कारण
भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री) भारत में हैं। ढाका उनकी प्रत्यर्पण (extradition) की मांग कर रहा है। हसीना के बयानों और मीडिया कार्यक्रमों से भी मतभेद बढ़े।
पानी बंटवारा (गंगा वाटर शेयरिंग ट्रीटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं।
तारिक रहमान की पहली विदेश यात्रा मलेशिया और चीन गई थी (जून 2026)। भारत के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात अभी तक नहीं हुई।
बांग्लादेश सरकार कह रही है कि प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय समिट के साथ नहीं होनी चाहिए। वे सही समय पर ठोस द्विपक्षीय यात्रा चाहते हैं।
बांग्लादेश समिट में प्रतिनिधि भेज सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद नहीं जा रहे।
संक्षेप में: असल में बांग्लादेश का स्टैंड है कि उन्हें ब्रिक्स के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उचित आमंत्रण नहीं मिला, और द्विपक्षीय मुद्दों पर पहले स्पष्टता और ठोस नतीजे चाहिए।
स्रोत: India Today, The Print, The Business Standard, PTI, Times of India और बांग्लादेशी आधिकारिक बयान (10 सितंबर 2026)।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही क्यों?bachpan vala school badal gaya hai. गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही। bachpan vala school badal gaya hai. #ganv_school #स्कूल
    1
    गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही क्यों?bachpan vala school badal gaya hai. 
गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही। bachpan vala school badal gaya hai. #ganv_school #स्कूल
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • धुर्राबांधा के पावन धरती में मां भोजली फुलवारी दाई के आगमन। गंगा स्नान बर जावत हे।
    4
    धुर्राबांधा के पावन धरती में मां भोजली फुलवारी दाई के आगमन। गंगा स्नान बर जावत हे।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Local News Reporter भाटापारा, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ग्राम कारी में हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पर्व, भोजली का किया गया विसर्जन कारी। ग्राम पंचायत कारी में पोला पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से भोजली की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया। महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई भोजली ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। भोजली विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। पारंपरिक गीतों और उत्साह के बीच भोजली को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पूरे गांव में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पोला पर्व और भोजली विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
    2
    ग्राम कारी में हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पर्व, भोजली का किया गया विसर्जन
कारी। ग्राम पंचायत कारी में पोला पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से भोजली की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया। महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई भोजली ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
भोजली विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। पारंपरिक गीतों और उत्साह के बीच भोजली को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पूरे गांव में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पोला पर्व और भोजली विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। #HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। #HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi
    1
    हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।
मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा।
फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है।
#HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi
हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।
मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा।
फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है।
#HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • Raipur News सोमा देवांगन गिरफ्तार! कोर्ट ने भेजा जेल ,,,
    1
    Raipur News सोमा देवांगन गिरफ्तार! कोर्ट ने भेजा जेल ,,,
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    40 min ago
  • ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज कल 11 सितंबर को, नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि पर। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन से प्रेरित भक्ति-नाट्य फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार सफलता के बाद अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मुख्य अपडेट (फुल फैक्ट्स): भारत रिलीज: 7 अगस्त 2026 को हुई थी (पहले 31 जुलाई तय था, बाद में पोस्टपोन)। वर्ल्डवाइड/ओवरसीज रिलीज: 11 सितंबर 2026। यह तारीख जानबूझकर चुनी गई है क्योंकि 11 सितंबर 1973 को नीम करौली बाबा ने वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी। वितरण: भारत में Cinépolis (कुछ सर्किट में Panorama Studios)। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन Hombale Films (KGF, Kantara, Salaar के मेकर्स) के Hombale Overseas के जरिए हो रहा है। फिल्म के बारे में: निर्देशक, लेखक और निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी (उनकी किताब Divine Detour: That Changed My Life पर आधारित त्रयी की पहली फिल्म)। लीड: शोभिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में। साथ में चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी आदि। बजट: करीब ₹2 करोड़। कलेक्शन: भारत में वर्ड-ऑफ-माउथ से सरप्राइज हिट बनी। कम स्क्रीन पर शुरू होकर धीरे-धीरे स्क्रीन बढ़ाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू कलेक्शन ₹100 करोड़+ पार कर चुका है (कुछ स्रोतों में ₹125-160 करोड़ तक का जिक्र)। बहुत कम बजट में बेहद हाई प्रॉफिट रेशियो वाली फिल्म मानी जा रही है। कहानी: युवा लक्ष्मी नारायण (बाद में नीम करौली बाबा) की आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और “Love all, Serve all, Feed all, Remember Ram” के संदेश पर आधारित। खास बात: भारत में धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों का प्यार मिला। अब Hombale Films के साथ अंतरराष्ट्रीय रिलीज से नीम करौली बाबा की कहानी (जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोगों को भी प्रभावित किया) दुनिया भर तक पहुंचेगी। कल 11 सितंबर को विदेशों में भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। भारत में अभी भी कुछ जगहों पर चल रही है। स्रोत: Wikipedia, India Today, NDTV, Bollywood Hungama, The Hindu आदि की हालिया रिपोर्ट्स (सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज कल 11 सितंबर को, नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि पर।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन से प्रेरित भक्ति-नाट्य फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार सफलता के बाद अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
मुख्य अपडेट (फुल फैक्ट्स):
भारत रिलीज: 7 अगस्त 2026 को हुई थी (पहले 31 जुलाई तय था, बाद में पोस्टपोन)।
वर्ल्डवाइड/ओवरसीज रिलीज: 11 सितंबर 2026।
यह तारीख जानबूझकर चुनी गई है क्योंकि 11 सितंबर 1973 को नीम करौली बाबा ने वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी।
वितरण: भारत में Cinépolis (कुछ सर्किट में Panorama Studios)। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन Hombale Films (KGF, Kantara, Salaar के मेकर्स) के Hombale Overseas के जरिए हो रहा है।
फिल्म के बारे में:
निर्देशक, लेखक और निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी (उनकी किताब Divine Detour: That Changed My Life पर आधारित त्रयी की पहली फिल्म)।
लीड: शोभिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में। साथ में चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी आदि।
बजट: करीब ₹2 करोड़।
कलेक्शन: भारत में वर्ड-ऑफ-माउथ से सरप्राइज हिट बनी। कम स्क्रीन पर शुरू होकर धीरे-धीरे स्क्रीन बढ़ाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू कलेक्शन ₹100 करोड़+ पार कर चुका है (कुछ स्रोतों में ₹125-160 करोड़ तक का जिक्र)। बहुत कम बजट में बेहद हाई प्रॉफिट रेशियो वाली फिल्म मानी जा रही है।
कहानी: युवा लक्ष्मी नारायण (बाद में नीम करौली बाबा) की आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और “Love all, Serve all, Feed all, Remember Ram” के संदेश पर आधारित।
खास बात:
भारत में धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों का प्यार मिला। अब Hombale Films के साथ अंतरराष्ट्रीय रिलीज से नीम करौली बाबा की कहानी (जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोगों को भी प्रभावित किया) दुनिया भर तक पहुंचेगी।
कल 11 सितंबर को विदेशों में भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। भारत में अभी भी कुछ जगहों पर चल रही है।
स्रोत: Wikipedia, India Today, NDTV, Bollywood Hungama, The Hindu आदि की हालिया रिपोर्ट्स (सितंबर 2026)।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड के किरारी गोढ़ी में कृषक ने 15 एकड़ में अपनाई कपास की खेती गुरुवार की रात 10:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की महती कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान के बदले अन्य चिन्हित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कपास, गन्ना सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने वाले पात्र किसानों को शासन द्वारा 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धान के स्थान पर लाभकारी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी पहल का एक अनुकरणीय उदाहरण विकासखंड बिल्हा के ग्राम किरारी गोढ़ी में देखने को मिला, जहां कृषक श्री सुरेश सराफ के 27 एकड़ के प्रक्षेत्र में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में कपास की फसल लगाई गई है। कपास की फसल लेने वाले कृषक श्री जगदीप जी ने बताया कि कपास की फसल लगाए हुए लगभग एक माह हो चुका है तथा फसल की स्थिति अच्छी है। उन्होंने बताया कि धान की अपेक्षा कपास की फसल से अधिक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त लाभ के रूप में प्राप्त होगी, जिसे उन्होंने कपास की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन बताया। कृषक के अनुसार कपास से प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की बिक्री के लिए कपास मिल संचालकों द्वारा खेत से ही उपज खरीदकर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कृषक ने कपास की खेती से इस वर्ष बेहतर आमदनी होने की उम्मीद जताते हुए अन्य किसानों से भी वैकल्पिक फसलों को अपनाने की अपील की। उप संचालक कृषि, बिलासपुर श्री एम. आर. तिग्गा द्वारा कृषक के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कपास की फसल का अवलोकन किया गया तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कृषक द्वारा धान के स्थान पर कपास की खेती अपनाने की पहल की सराहना करते हुए कृषक को कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है तथा उम्मीद जताई कि जिले के अन्य कृषक भी शासन की मंशा के अनुरूप धान के स्थान पर चिन्हित वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर योजना का लाभ लेंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा श्री आर. एस. गौतम तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कुंज बिहारी पात्रे, श्री विनोद साहू, श्री वंश द्विवेदी एवं श्री दीपक कौशिक उपस्थित रहे।
    1
    कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड
कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड के किरारी गोढ़ी में कृषक ने 15 एकड़ में अपनाई कपास की खेती
गुरुवार की रात 10:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
छत्तीसगढ़ शासन की महती कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान के बदले अन्य चिन्हित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कपास, गन्ना सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने वाले पात्र किसानों को शासन द्वारा 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धान के स्थान पर लाभकारी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी पहल का एक अनुकरणीय उदाहरण विकासखंड बिल्हा के ग्राम किरारी गोढ़ी में देखने को मिला, जहां कृषक श्री सुरेश सराफ के 27 एकड़ के प्रक्षेत्र में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में कपास की फसल लगाई गई है।
कपास की फसल लेने वाले कृषक श्री जगदीप जी ने बताया कि कपास की फसल लगाए हुए लगभग एक माह हो चुका है तथा फसल की स्थिति अच्छी है। उन्होंने बताया कि धान की अपेक्षा कपास की फसल से अधिक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त लाभ के रूप में प्राप्त होगी, जिसे उन्होंने कपास की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन बताया। कृषक के अनुसार कपास से प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की बिक्री के लिए कपास मिल संचालकों द्वारा खेत से ही उपज खरीदकर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कृषक ने कपास की खेती से इस वर्ष बेहतर आमदनी होने की उम्मीद जताते हुए अन्य किसानों से भी वैकल्पिक फसलों को अपनाने की अपील की।
उप संचालक कृषि, बिलासपुर श्री एम. आर. तिग्गा द्वारा कृषक के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कपास की फसल का अवलोकन किया गया तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कृषक द्वारा धान के स्थान पर कपास की खेती अपनाने की पहल की सराहना करते हुए कृषक को कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है तथा उम्मीद जताई कि जिले के अन्य कृषक भी शासन की मंशा के अनुरूप धान के स्थान पर चिन्हित वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर योजना का लाभ लेंगे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा श्री आर. एस. गौतम तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कुंज बिहारी पात्रे, श्री विनोद साहू, श्री वंश द्विवेदी एवं श्री दीपक कौशिक उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.