Shuru
Apke Nagar Ki App…
*केकेपी पेट्रोल पंप संचालक विकास पाटीदार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की...लाखों के जेवरात पंप पर गिरे मिले... वाहन नंबर के आधार पर मलिक को लौटाए..!*
SNY R LIVE MP
*केकेपी पेट्रोल पंप संचालक विकास पाटीदार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की...लाखों के जेवरात पंप पर गिरे मिले... वाहन नंबर के आधार पर मलिक को लौटाए..!*
More news from Barwani and nearby areas
- श्री भारत सिंह सोलंकी जी, राजपूत समाज के प्रमुख ने 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के पूर्ण समर्थन में अपना एक अपील वीडियो जारी किया है। गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने, पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा के लिए उचित अनुदान और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पवित्र उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। 7 मई 2026 के दिन पूरे देश में तालुका स्तर पर आवेदन सौंपे जाएंगे। हर गौ भक्त, हर सनातनी और हर भाई-बहन से इस अभियान से जुड़ने और इसे सफल बनाने की अपील की गई है। जय गौ माता! जय गोपाल! जय नंदी बाबा!1
- Post by Satish Parihar1
- धार में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने ब्लाउज फाड़ाः मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरा में खेत में सो रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना 21 अप्रैल को हुई थी। पीड़िता ने गुरुवार को कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, आरोपी चुपचाप महिला के पास पहुंचा। आहट होने पर जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी छाती पर हाथ लगाया और ब्लाउज फाड़ दिया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए संघर्ष किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के पास आने-जाने का साधन न होने के कारण उसने घटना के कुछ दिन बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आप की बात पुलिस के साथ, जनसंवाद, नागरिकों ने रखी समस्याएं, पुलिस अधीक्षक ने दिए समाधान के निर्देश और भरोसा दिलाया1
- स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बहने वाला गंदा पानी बदबू के कारण आम जनता परेशान पानी पीने से मवेशी हो रहे बीमार1
- नमस्कार, मैं मोनेष शोभा जैन और आप देख रहे हैं एम पी इलेवन न्यूज़— 📍 कुक्षी में 120 दिव्यांगों का मेडिकल चेकअप, विशेषज्ञों ने निर्धारित किया दिव्यांगता प्रतिशत, डाक से घर पहुंचेंगे यूडीआईडी कार्ड। कुक्षी में शुक्रवार को दिव्यांग परीक्षण और चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुक्षी ब्लॉक के कुल 120 दिव्यांगजनों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया गया। एडिप योजना के तहत मिलेगी मदद। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य, एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, प्रमाण-पत्र और आवश्यक शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना है। चिन्हांकन के बाद पात्र हितग्राहियों को,उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण प्रदान किए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की जांच। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं, जिनमें— डॉ. अभिषेक रावत (हड्डी रोग विशेषज्ञ)। डॉ. ज्योति बघेल (नेत्र रोग विशेषज्ञ)। डॉ. देवेंद्र उन्नी (मानसिक रोग विशेषज्ञ)। डॉ. दिव्या भट्ट (ईएनटी विशेषज्ञ)। इसके अलावा डॉ. चंदन चंद्र, डॉ. धीरज यादव और डॉ. रितिक गुप्ता ने भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। पोर्टल पर विवरण अपडेट परीक्षण के बाद,सभी 120 दिव्यांगजनों का डेटा, जिला मुख्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। इससे प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। डाक से घर पहुंचेंगे यूडीआईडी कार्ड। डॉ. अभिषेक रावत ने बताया कि, पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने के बाद यूडीआईडी (UDID) कार्ड सीधे हितग्राहियों के घर डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। इन कार्डों के माध्यम से दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।1
- Post by SNY R LIVE MP3
- Post by Satish Parihar1
- बस पार्क करने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 2 घायलः धार में दो भाइयों पर चाकू-तलवार से हमला, एक की हालत गंभीर राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर के पुराने नगर पालिका परिसर में गुरुवार को बस खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो सगे भाइयों पर चाकू, तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल धार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक भाई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फरियादी इमरान खान और इरफान ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पास हज यात्री बस खड़ी करने की वैध अनुमति थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने बिना अनुमति के बस खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू किया और हमला कर दिया। 10 से 15 वार चाकू से किए वार इमरान खान ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन पर और उनके भाई पर लगभग 10 से 15 बार चाकू से वार किए। उनका कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू, तलवार और लाठियों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैजान पिता आरिफ मिर्जा (निवासी भाजी बाजार), जैदान पिता आरिफ मिर्जा (निवासी सदर) और फरान मिर्जा (निवासी सदर) के खिलाफ भारतीयन्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (a), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1