Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंजड थाना प्रभारी श्री चौहान का पानसेमल थाने पर हुआ ट्रांसफर स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर विदाई कार्यक्रम किया आयोजित ------------ बड़वानी अंजड थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी श्री चौहान के पानसेमल थाने पर स्थानांतरण होने पर गुरुवार रात 9 बजे स्टाफ द्वारा विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, मिली जानकारी के अनुसार अंजड थाना प्रभारी रेवाराम चौहान के पानसेमल थाना प्रभारी और सहायक उपनिरीक्षक दिलीप मुवेल का पाटी थाने पर ट्रांसफर होंने पर स्टाफ द्वारा पुष्प हार पहनाकर दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई इस दौरान उपनिरीक्षक बलजित सिंह बिसेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
Satish Parihar
अंजड थाना प्रभारी श्री चौहान का पानसेमल थाने पर हुआ ट्रांसफर स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर विदाई कार्यक्रम किया आयोजित ------------ बड़वानी अंजड थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी श्री चौहान के पानसेमल थाने पर स्थानांतरण होने पर गुरुवार रात 9 बजे स्टाफ द्वारा विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, मिली जानकारी के अनुसार अंजड थाना प्रभारी रेवाराम चौहान के पानसेमल थाना प्रभारी और सहायक उपनिरीक्षक दिलीप मुवेल का पाटी थाने पर ट्रांसफर होंने पर स्टाफ द्वारा पुष्प हार पहनाकर दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई इस दौरान उपनिरीक्षक बलजित सिंह बिसेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
More news from Barwani and nearby areas
- कोटा भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने को लेकर उनके द्वारा महिला आरक्षण की आड़ में जगह जगह झूठा भ्रामक प्रचार करने को लेकर 24 अप्रैल शुक्रवार को पीसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ अर्चना शर्मा ने गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यलय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्रकारों से रूबरू होकर प्रेसवार्ता की इस प्रेस वार्ता के मोके पर शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम,देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह मौजूद थे प्रेस वार्ता के माध्यम से पीसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण पर झूठ और भ्रमजाल फैलाकर महिलाओं की आड़ में राजनीति का खेल खेल रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व क्षेत्र में अग्रणी एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाती आयी है जो महिला सशक्तिकरण में निर्णायक रही है देश मे महिलाओं की भागीदारी राजनीति की मुख्यधारा में सुनिश्चित करने एवं उनको प्रतिनिधित्व देने के लिए कांग्रेस सरकार ने 1992 में संविधान में 73 वे 74 वे संशोधन के माध्यम से नगरीय एवं पंचायतों में 33 प्रतिशत महिलाओं को संवैधानिक मान्यता देते हुए आरक्षण लागू किया अर्चना शर्मा ने कहा कि बंगाल चुनाव से ठीक पहले नारी शक्ति वंदन बिल लाये जिसमे अनेक खामियां थी जिसको आनन फानन में पास कराना चाहती थी जो लोकसभा में पास नही हो सका ये बिल मोदी सरकार ऐसे समय पर लायी जब देश मे जनगणना चल रही है और परिसीमन की शर्तों से इस बिल को जोड़ दिया जिसका अभिप्राय था कि ये दोनों प्रक्रिया पूरी न हो तब तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ से वंचित रहे उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से मोदी सरकार महिलाओं से साथ कुठाराघात करना चाहती थी इस लिए ये बिल लोकसभा में गिरा खामियां के चलते इसको समर्थन नही मिला यह महिला विरोधी नीतियों से भरा बिल था लोकसभा सभी विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया कि इसको जनगणना एवं परिसीमन से ना जोड़ा जाए इसको सीधा लागू करे लेकिन मोदी सरकार ने सत्र बुलाकर महिला आरक्षण के नाम से अपनी राजनीति कुटिलता के चलते देश की संसद में परिसीमन करने हेतु महिला आरक्षण के नाम से बिल प्रस्तुत किया कांग्रेस पार्टी एवं विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण तत्काल लागू करने और इसे परिसीमन से नही जोड़ने की मांग की थी। मोदी सरकार के मन मे महिलाओं के प्रति कपट था इसको परिसीमन से जोड़ना चाहती थी मोदी सरकार अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए जगह जगह महिलाओं की आड़ में झूठा भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि मोदी सरकार असल मे पश्चिमी बंगाल में चुनाव हारने के डर से आनन फानन में महिला आरक्षण कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम सर्वसम्मति से पारित हुआ जिसमें खामियां के चलते कांग्रेस पार्टी ने दवाब के चलते नही पास हुआ मोदी सरकार की नीयत में खोट था इस बिल को जनगणना व परिसीमन की शर्तों से जोड़ना चाहती थी जिसका सीधा सीधा मकसद था यह प्रक्रिया कभी पूरी ना होसके इसको ठंडे बस्ते में डालना चाहती थी जब तक महिला आरक्षण बिल का लाभ महिलाओं को ना मिले यह बिल महिलाओं से साथ धोखा करने वाला बिल था कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है 1992 में कांग्रेस ने 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को नगर निकाय एवं पंचायतों में दिया था बीजेपी ने हमेशा महिला विरोधी रही है कांग्रेस पार्टी ने 2023 में अपना समर्थन देकर संसद में पारित करवाया मोदी सरकार ने चुनावों में फायदे के चलते 30 महीनों तक लटकाये रखा मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा की 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण क्यों नही देना चाहती है राखी गौतम ने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण का हक है इसे कोई नही रोक सकता हम महिला आरक्षण के पक्ष में है इसे लागू करे मोदी सरकार इस बिल को परिसीमन से जोड़कर बहाने बाजी न करे मोदी सरकार।1
- Post by Satish Parihar1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- बड़वानी जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर पिछोड़ी गांव में पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को हुई, जिसमें 32 वर्षीय चंदन बडोले ने अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की कनपटी पर गोली मार दी। वारदात के चौथे दिन गुरुवार को भी आरोपी चंदन पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के फरार होने के कारण पिछोड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के सदस्यों सहित पूरे गांव में डर का माहौल है। गांव के रहवासी बाबूसिंह ने बताया कि लोग रात में घर के बाहर नहीं सो रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि चंदन आकर गोली चला सकता है। चंदन की मां गौरी बाई ने बताया कि उनके पति जगन की हत्या चंदन ने उनकी आंखों के सामने की। चंदन लगातार पैसों की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि चंदन पहले भी कहता था कि जमीन बेचकर उसे पैसे दिए जाएं। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मंगलवार को बावनगजा के जंगल में मिली थी। जहां पाटी, बड़वानी और सिलावद थाने की चार टीमें हथियारों के साथ जंगल में सर्चिंग की गई थी। मगर सफलता नहीं मिली। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छोटे भाई के लडक़े के साथ फोटो डालकर धमकी दी कि भाभी की दूसरी शादी हुई तो जान लेगा। भाई की पत्नी पहले पति को छोड़ चुकी है और मंगलवार को उसने दूसरा विवाह कर लिया था। घर और गांव के लोग डरे हुए हैं। आरोपी के घर ग्राम पिछोड़ी में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी पर 2019 में छेड़छाड़ का केस भी दर्ज है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।1
- आप की बात पुलिस के साथ, जनसंवाद, नागरिकों ने रखी समस्याएं, पुलिस अधीक्षक ने दिए समाधान के निर्देश और भरोसा दिलाया1
- धार से सुनील सन्नी राठौड़ की रिपोर्ट 97524520894
- नमस्कार, मैं मोनेष शोभा जैन और आप देख रहे हैं एम पी इलेवन न्यूज़— 📍 कुक्षी में 120 दिव्यांगों का मेडिकल चेकअप, विशेषज्ञों ने निर्धारित किया दिव्यांगता प्रतिशत, डाक से घर पहुंचेंगे यूडीआईडी कार्ड। कुक्षी में शुक्रवार को दिव्यांग परीक्षण और चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुक्षी ब्लॉक के कुल 120 दिव्यांगजनों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया गया। एडिप योजना के तहत मिलेगी मदद। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य, एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, प्रमाण-पत्र और आवश्यक शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना है। चिन्हांकन के बाद पात्र हितग्राहियों को,उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण प्रदान किए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की जांच। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं, जिनमें— डॉ. अभिषेक रावत (हड्डी रोग विशेषज्ञ)। डॉ. ज्योति बघेल (नेत्र रोग विशेषज्ञ)। डॉ. देवेंद्र उन्नी (मानसिक रोग विशेषज्ञ)। डॉ. दिव्या भट्ट (ईएनटी विशेषज्ञ)। इसके अलावा डॉ. चंदन चंद्र, डॉ. धीरज यादव और डॉ. रितिक गुप्ता ने भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। पोर्टल पर विवरण अपडेट परीक्षण के बाद,सभी 120 दिव्यांगजनों का डेटा, जिला मुख्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। इससे प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। डाक से घर पहुंचेंगे यूडीआईडी कार्ड। डॉ. अभिषेक रावत ने बताया कि, पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने के बाद यूडीआईडी (UDID) कार्ड सीधे हितग्राहियों के घर डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। इन कार्डों के माध्यम से दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।1
- श्री भारत सिंह सोलंकी जी, राजपूत समाज के प्रमुख ने 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के पूर्ण समर्थन में अपना एक अपील वीडियो जारी किया है। गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने, पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा के लिए उचित अनुदान और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पवित्र उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। 7 मई 2026 के दिन पूरे देश में तालुका स्तर पर आवेदन सौंपे जाएंगे। हर गौ भक्त, हर सनातनी और हर भाई-बहन से इस अभियान से जुड़ने और इसे सफल बनाने की अपील की गई है। जय गौ माता! जय गोपाल! जय नंदी बाबा!1