Shuru
Apke Nagar Ki App…
video call like karo share karo support karo subscribe karo Jay Shri Ram har har Mahadev
Pkçm
video call like karo share karo support karo subscribe karo Jay Shri Ram har har Mahadev
- Pkçmआहोर, जालोर, राजस्थान👏12 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026 22 सितंबर 20261
- *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।4
- प्याज, अदरक और नींबू का घरेलू नुस्खा, खांसी में राहत का दावा खांसी और गले की खराश से राहत के लिए सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। इसमें प्याज, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। नुस्खा तैयार करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण में एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इस मिश्रण की एक-एक चम्मच सुबह और शाम लेने से गले में राहत और खांसी के लक्षणों में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से पुरानी या लंबे समय से चली आ रही खांसी जड़ से खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। लगातार रहने वाली खांसी के पीछे एलर्जी, संक्रमण, अस्थमा या अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।1
- राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*4
- निम्बाडा मे ठाकुरजी की निकली रेवाडी हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि निम्बाडा गांव में देव जूलनी एकादशी पर्व धुमधाम से मनाया गया । कस्बे में मंगलवार को देव जूलनी एकादशी पर ठाकुरजी कि रेवाडी बैधनाथ महादेव मन्दिर से रवाना होकर ढोल बाजे के साथ ही हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि जयकारे लगाते हुऐ निम्बाडा के वडवा पर अवाले में भगवान ठाकुरजी को झुलाया गया। वही बाल गोपाल बच्चों ने ठाकुरजी की रेवाड़ी के निचे से गुजरते कि लगी होड़ । इस मोके जगदीशसिह, दशरथ सिह,प्रमेन्दसिह, जितेन्द्र सिंह,ललीतसिह, मगनीराम,देवेन्द्र सिंह, जगाराम , बजरंगसिंह , शक्ति सिह आदी ग्रामीण मौजूद रहे।फोटु 01 निम्बाडा मे ठाकुरजी की रेवाडी निकालते हुऐ। रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा2
- Jay Shri Ram har har Mahadev1
- पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है। नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मकान मालिक पर किराएदार में को फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली मकान मालिक पर किराएदार ने की फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। सोजत रोड में मंगलवार को आपसी रंजिश में मकान मालिक पर उसके ही किराएदार ने दो बार फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने पर वह घायल हो गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उपचार के लिए पूरन मल को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका उपचार जारी जानकारी के अनुसार सोजत रोड के मालियों का बास निवासी 40 वर्षीय के पूरन मारू पुत्र लालाराम सुभाष मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अमित नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में उसके पेट और कमर में दो गोली लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई। इस घटना का सी सी फुटेज भी सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।1