logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*

17 hrs ago
user_अशोक आलिका राणा
अशोक आलिका राणा
Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
17 hrs ago
9db8b5e4-a8d1-45ac-91cf-982ece52271b
3b0ffaa4-b8f2-463f-b581-7b402388cc71
86364ca3-90f5-448c-a344-41a76d49aa3a

राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*

More news from Rajasthan and nearby areas
  • वीर बावसी मंदिर के पास दो गुटों में विवाद, गोलीबारी में एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। काटल गांव स्थित वीर बावसी मंदिर के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक गुट के व्यक्ति ने दूसरे गुट के दो लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सिरोही रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
    1
    वीर बावसी मंदिर के पास दो गुटों में विवाद, गोलीबारी में एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा। काटल गांव स्थित वीर बावसी मंदिर के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक गुट के व्यक्ति ने दूसरे गुट के दो लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सिरोही रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • भील समाज की ओर से बरली पाडीव में ध्वजारोहण, 10वें राम रसोड़ा का हुआ समापन भील समाज की ओर से बरली पाडीव में ध्वजारोहण, 10वें राम रसोड़ा का हुआ समापन *बरली पाडीव, सिरोही* सिरोही निकटवर्ती बरली पाडीव में आज झोरा परगना भील समाज की ओर से बाबा रामदेव सेवा समिति बरली पाडीव में ध्वजारोहण किया गया। यहाँ पर चल रहे *10वें राम रसोड़ा का समापन* समस्त पंच-पटेलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    3
    भील समाज की ओर से बरली पाडीव में ध्वजारोहण, 10वें राम रसोड़ा का हुआ समापन
भील समाज की ओर से बरली पाडीव में ध्वजारोहण, 10वें राम रसोड़ा का हुआ समापन
*बरली पाडीव, सिरोही*
सिरोही निकटवर्ती बरली पाडीव में आज झोरा परगना भील समाज की ओर से बाबा रामदेव सेवा समिति बरली पाडीव में ध्वजारोहण किया गया।
यहाँ पर चल रहे *10वें राम रसोड़ा का समापन* समस्त पंच-पटेलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सुमेरपुर बलाना के मारवाड़ के टार्जन का बिरामी गांव में हुआ भव्य स्वागत।
    1
    सुमेरपुर बलाना के मारवाड़ के टार्जन का बिरामी गांव में हुआ भव्य स्वागत।
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • देवझूलनी एकादशी पर रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले देवझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। करीब सात दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, भगवान को नई पोशाक, मुकुट और मोर पंख से सजाकर फूलों से सजी रेवाड़ी में विराजमान किया गया। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी को अपने कंधों पर उठाया। कस्बे में जगह-जगह चंवर ढुलाकर भगवान का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी के नीचे से निकलकर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए यह सवारी जीरावल मार्ग स्थित नदी पर पहुंची, जहां भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक महाआरती की गई। इस दौरान कल्पेश जोशी, महेंद्र जोशी, आत्माराम वैष्णव, अरविंद पुरोहित, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जीवन पुरोहित, ओमप्रकाश वैष्णव, हेमराज खंडेलवाल, श्याम प्रसाद वैष्णव, रवि जोशी, रमेश कोली, दिनेश सोनी, विनोद अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, पुखराज खंडेलवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले कस्बे के धर्मानी वास स्थित रामदेवजी मंदिर से मेघवाल समाज द्वारा भी रेवाड़ी निकाली गई। रेवाड़ी मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मंडार में भी करीब एक सदी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। रजवाड़ों के समय निर्मित तलहटी स्थित रामकृष्ण विष्णु मंदिर (ठाकुरद्वारा) से ठाकुर जी की शाही सवारी रवाना हुई। 100 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा के तहत रेवाड़ी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए खारीवाव पहुंची। यहां ठाकुर जी के भक्तों द्वारा चढ़ावे बोले गए और पूरे विधि-विधान के साथ महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
    1
    देवझूलनी एकादशी पर रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले 
देवझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। करीब सात दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, भगवान को नई पोशाक, मुकुट और मोर पंख से सजाकर फूलों से सजी रेवाड़ी में विराजमान किया गया। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी को अपने कंधों पर उठाया। कस्बे में जगह-जगह चंवर ढुलाकर भगवान का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी के नीचे से निकलकर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए यह सवारी जीरावल मार्ग स्थित नदी पर पहुंची, जहां भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक महाआरती की गई।
इस दौरान कल्पेश जोशी, महेंद्र जोशी, आत्माराम वैष्णव, अरविंद पुरोहित, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जीवन पुरोहित, ओमप्रकाश वैष्णव, हेमराज खंडेलवाल, श्याम प्रसाद वैष्णव, रवि जोशी, रमेश कोली, दिनेश सोनी, विनोद अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, पुखराज खंडेलवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले कस्बे के धर्मानी वास स्थित रामदेवजी मंदिर से मेघवाल समाज द्वारा भी रेवाड़ी निकाली गई। रेवाड़ी मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
मंडार में भी करीब एक सदी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। रजवाड़ों के समय निर्मित तलहटी स्थित रामकृष्ण विष्णु मंदिर (ठाकुरद्वारा) से ठाकुर जी की शाही सवारी रवाना हुई। 100 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा के तहत रेवाड़ी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए खारीवाव पहुंची। यहां ठाकुर जी के भक्तों द्वारा चढ़ावे बोले गए और पूरे विधि-विधान के साथ महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। ₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325 सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए— 10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20 IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424 एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310 हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    1
    ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल
महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की
मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। 
₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325
सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। 
इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया।
सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण
सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए—
10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20
IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424
एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक
कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310
हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। 
FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। 
तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग
इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। 
मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। 
अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं
फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 
इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जो एक मैंने इंस्टाग्राम की आईडी भेजी है उसके किसी के पास नंबर हो तो मेरे को भेजना यह गलत वीडियो अपलोड कर रहा है उसके बारे में कार्रवाई जरूर होगी चाहे पत्रकार ही क्यों ना हो यह कोई भी हो ना जान पहचान है नहीं इसको पता है यह किसके लिए हुआ है यह पोस्ट कर रहा है रिपोर्ट कर रहा है तो उसके ऊपर कार्रवाई जरूर होगी
    2
    जो एक मैंने इंस्टाग्राम की आईडी भेजी है उसके किसी के पास नंबर हो तो मेरे को भेजना यह गलत वीडियो अपलोड कर रहा है उसके बारे में कार्रवाई जरूर होगी चाहे पत्रकार ही क्यों ना हो यह कोई भी हो ना जान पहचान है नहीं इसको पता है यह किसके लिए हुआ है यह पोस्ट कर रहा है रिपोर्ट कर रहा है तो उसके ऊपर कार्रवाई जरूर होगी
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालौर मंगलवार को पूरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल सेवा समिति गणपति महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ गणपति दादा की प्रतिमा का विसर्जन कर किया गया अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे शोभायात्रा पूरा मोहल्ला से रवाना होते हुए सूरजपोल भीनमाल बाईपास राजेंद्र नगर अस्पताल चौराहा जोशी सर्कल पंचायत समिति होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहां पर श्रद्धा पूर्वक गणपति दादा को विदाई दी गई इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही
    3
    जालौर मंगलवार को पूरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल सेवा समिति गणपति महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ गणपति दादा की प्रतिमा का विसर्जन कर किया गया अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे शोभायात्रा पूरा मोहल्ला से रवाना होते हुए सूरजपोल भीनमाल बाईपास राजेंद्र नगर अस्पताल चौराहा जोशी सर्कल पंचायत समिति होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहां पर श्रद्धा पूर्वक गणपति दादा को विदाई दी गई इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    4
    *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.