logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर मंगलवार को पूरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल सेवा समिति गणपति महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ गणपति दादा की प्रतिमा का विसर्जन कर किया गया अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे शोभायात्रा पूरा मोहल्ला से रवाना होते हुए सूरजपोल भीनमाल बाईपास राजेंद्र नगर अस्पताल चौराहा जोशी सर्कल पंचायत समिति होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहां पर श्रद्धा पूर्वक गणपति दादा को विदाई दी गई इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही

10 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
10 hrs ago

जालौर मंगलवार को पूरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल सेवा समिति गणपति महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ गणपति दादा की प्रतिमा का विसर्जन कर किया गया अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे शोभायात्रा पूरा मोहल्ला से रवाना होते हुए सूरजपोल भीनमाल बाईपास राजेंद्र नगर अस्पताल चौराहा जोशी सर्कल पंचायत समिति होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहां पर श्रद्धा पूर्वक गणपति दादा को विदाई दी गई इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026 22 सितंबर 2026
    1
    देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026
22 सितंबर 2026
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    4
    *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*
    4
    राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी*
आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया।
*राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी*
आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया।
उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • प्याज, अदरक और नींबू का घरेलू नुस्खा, खांसी में राहत का दावा खांसी और गले की खराश से राहत के लिए सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। इसमें प्याज, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। नुस्खा तैयार करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण में एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इस मिश्रण की एक-एक चम्मच सुबह और शाम लेने से गले में राहत और खांसी के लक्षणों में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से पुरानी या लंबे समय से चली आ रही खांसी जड़ से खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। लगातार रहने वाली खांसी के पीछे एलर्जी, संक्रमण, अस्थमा या अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
    1
    प्याज, अदरक और नींबू का घरेलू नुस्खा, खांसी में राहत का दावा
खांसी और गले की खराश से राहत के लिए सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। इसमें प्याज, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
नुस्खा तैयार करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण में एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने की बात कही गई है।
बताया जाता है कि इस मिश्रण की एक-एक चम्मच सुबह और शाम लेने से गले में राहत और खांसी के लक्षणों में कमी महसूस हो सकती है।
हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से पुरानी या लंबे समय से चली आ रही खांसी जड़ से खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। लगातार रहने वाली खांसी के पीछे एलर्जी, संक्रमण, अस्थमा या अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • इंदिरा कॉलोनी में गणपति बप्पा की भव्य विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा रानीवाड़ा।(जितेन्द्र दर्जी ) इंदिरा कॉलोनी में गणपति मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति बप्पा उत्सव का आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कई दिनों तक चले गणपति महोत्सव के दौरान कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आरती, गरबा एवं डीजे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद गणपति प्रतिमा को फूलों से सजाकर गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, युवतियां, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा एवं महिलाएं झूमते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में दरजी समाज, माहेश्वरी समाज और सोनी समाज के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान जगदीश सोनी, अरविंद दर्जी, नारायण महेश्वरी, राजू दर्जी, मुकेश जोशी, मुकेश सोनी, जबरसिंह सोलंकी सहित गणपति मित्र मंडल के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन स्थल तक ले जाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इंदिरा कॉलोनी में आयोजित गणपति महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
    3
    इंदिरा कॉलोनी में गणपति बप्पा की भव्य विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा
रानीवाड़ा।(जितेन्द्र दर्जी ) इंदिरा कॉलोनी में गणपति मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति बप्पा उत्सव का आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कई दिनों तक चले गणपति महोत्सव के दौरान कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आरती, गरबा एवं डीजे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद गणपति प्रतिमा को फूलों से सजाकर गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, युवतियां, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे।
विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा एवं महिलाएं झूमते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजन में दरजी समाज, माहेश्वरी समाज और सोनी समाज के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान जगदीश सोनी, अरविंद दर्जी, नारायण महेश्वरी, राजू दर्जी, मुकेश जोशी, मुकेश सोनी, जबरसिंह सोलंकी सहित गणपति मित्र मंडल के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणपति प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन स्थल तक ले जाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इंदिरा कॉलोनी में आयोजित गणपति महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • देवझूलनी एकादशी पर रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले देवझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। करीब सात दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, भगवान को नई पोशाक, मुकुट और मोर पंख से सजाकर फूलों से सजी रेवाड़ी में विराजमान किया गया। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी को अपने कंधों पर उठाया। कस्बे में जगह-जगह चंवर ढुलाकर भगवान का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी के नीचे से निकलकर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए यह सवारी जीरावल मार्ग स्थित नदी पर पहुंची, जहां भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक महाआरती की गई। इस दौरान कल्पेश जोशी, महेंद्र जोशी, आत्माराम वैष्णव, अरविंद पुरोहित, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जीवन पुरोहित, ओमप्रकाश वैष्णव, हेमराज खंडेलवाल, श्याम प्रसाद वैष्णव, रवि जोशी, रमेश कोली, दिनेश सोनी, विनोद अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, पुखराज खंडेलवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले कस्बे के धर्मानी वास स्थित रामदेवजी मंदिर से मेघवाल समाज द्वारा भी रेवाड़ी निकाली गई। रेवाड़ी मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मंडार में भी करीब एक सदी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। रजवाड़ों के समय निर्मित तलहटी स्थित रामकृष्ण विष्णु मंदिर (ठाकुरद्वारा) से ठाकुर जी की शाही सवारी रवाना हुई। 100 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा के तहत रेवाड़ी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए खारीवाव पहुंची। यहां ठाकुर जी के भक्तों द्वारा चढ़ावे बोले गए और पूरे विधि-विधान के साथ महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
    1
    देवझूलनी एकादशी पर रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले 
देवझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को रेवदर कस्बे में अतिप्राचीन ठाकुर जी मंदिर से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। करीब सात दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, भगवान को नई पोशाक, मुकुट और मोर पंख से सजाकर फूलों से सजी रेवाड़ी में विराजमान किया गया। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी को अपने कंधों पर उठाया। कस्बे में जगह-जगह चंवर ढुलाकर भगवान का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने रेवाड़ी के नीचे से निकलकर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए यह सवारी जीरावल मार्ग स्थित नदी पर पहुंची, जहां भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक महाआरती की गई।
इस दौरान कल्पेश जोशी, महेंद्र जोशी, आत्माराम वैष्णव, अरविंद पुरोहित, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जीवन पुरोहित, ओमप्रकाश वैष्णव, हेमराज खंडेलवाल, श्याम प्रसाद वैष्णव, रवि जोशी, रमेश कोली, दिनेश सोनी, विनोद अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, पुखराज खंडेलवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले कस्बे के धर्मानी वास स्थित रामदेवजी मंदिर से मेघवाल समाज द्वारा भी रेवाड़ी निकाली गई। रेवाड़ी मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
मंडार में भी करीब एक सदी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। रजवाड़ों के समय निर्मित तलहटी स्थित रामकृष्ण विष्णु मंदिर (ठाकुरद्वारा) से ठाकुर जी की शाही सवारी रवाना हुई। 100 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा के तहत रेवाड़ी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए खारीवाव पहुंची। यहां ठाकुर जी के भक्तों द्वारा चढ़ावे बोले गए और पूरे विधि-विधान के साथ महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Jay Shri Ram har har Mahadev
    1
    Jay Shri Ram har har Mahadev
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है। नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    1
    पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है।
नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • रानीवाड़ा में भादरवी ईग्यारस के उपलक्ष में बाबा रामदेव की शोभायात्रा का हुआ आयोजन
    1
    रानीवाड़ा में भादरवी  ईग्यारस के उपलक्ष में बाबा रामदेव की शोभायात्रा का हुआ आयोजन
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.