logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jay Shri Ram har har Mahadev

1 day ago
user_Pkçm
Pkçm
Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
1 day ago

Jay Shri Ram har har Mahadev

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सिवाना नगर पालिका का चेयर मैन कुर्सी ग्रहण करते हुए भगवत सिंह जी भायल
    4
    सिवाना नगर पालिका का चेयर मैन कुर्सी ग्रहण करते हुए भगवत सिंह जी भायल
    user_जगदीश  कुमार
    जगदीश कुमार
    Accounting firm सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सभापति योगेश गहलोत ने संभाला पदभार, शहर के विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं बालोतरा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति योगेश गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति योगेश गहलोत ने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने शहर की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, रोड लाइट के विद्युत पोल और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। सड़क, पानी और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता सभापति योगेश गहलोत के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, खराब एवं टूटे हुए रोड लाइट पोल को दुरुस्त करवाना तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, रोशनी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। इन कार्यों को लेकर नगर परिषद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना और नियमित निगरानी की आवश्यकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षदों तथा आयुक्त आशुतोष सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभापति के पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर नई कार्यकारिणी से उम्मीदें जुड़ी हैं। अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की ओर से सड़क, पेयजल, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर रहेगी।
    1
    सभापति योगेश गहलोत ने संभाला पदभार, शहर के विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं
बालोतरा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति योगेश गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति योगेश गहलोत ने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने शहर की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, रोड लाइट के विद्युत पोल और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही।
सड़क, पानी और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
सभापति योगेश गहलोत के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, खराब एवं टूटे हुए रोड लाइट पोल को दुरुस्त करवाना तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।
नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, रोशनी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। इन कार्यों को लेकर नगर परिषद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना और नियमित निगरानी की आवश्यकता रहेगी।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण
पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षदों तथा आयुक्त आशुतोष सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभापति के पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर नई कार्यकारिणी से उम्मीदें जुड़ी हैं।
अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की ओर से सड़क, पेयजल, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर रहेगी।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सांतपुर में पानी को लेकर हाहाकार! टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, 8-10 दिन में एक बार सप्लाई से भड़का आक्रोश *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। सांतपुर गांव में गहराते पेयजल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 8 से 10 दिन में महज एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। इतनी लंबी अवधि के बाद मिलने वाला पानी भी ग्रामीणों की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं पड़ रहा। मजबूरन लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेयजल संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पानी के अभाव में घर के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि “जल ही जीवन है”, लेकिन सांतपुर में यही जीवन बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    सांतपुर में पानी को लेकर हाहाकार! टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, 8-10 दिन में एक बार सप्लाई से भड़का आक्रोश
*पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी*
आबूरोड। सांतपुर गांव में गहराते पेयजल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 8 से 10 दिन में महज एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। इतनी लंबी अवधि के बाद मिलने वाला पानी भी ग्रामीणों की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं पड़ रहा। मजबूरन लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेयजल संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पानी के अभाव में घर के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि “जल ही जीवन है”, लेकिन सांतपुर में यही जीवन बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • भीनमाल संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन भजनों पर झूमे श्रद्धालु *भीनमाल: संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* भीनमाल क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात्रि को एक शाम श्री सिद्धि विनायक गणपति भगवान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर गणपति भगवान के मधुर भजनों का रसपान किया। गायक कलाकार चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी एवं प्रवीण माली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद 'बाबा कलयुग रा अवतारी...', 'पूजू गणपति ने पांव...', 'लीले घोड़े रा असवार...' जैसे अनेक भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिरस से भर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर विक्रम परमार, शेराराम चौहान, नारायण लाल परमार, भंवरलाल परमार, पुखराज परमार, जबराराम चौहान, दिनेश परमार, मालाराम परमार, प्रकाश परमार, नेनाराम परमार, घेवाराम चौहान, भरत चौहान, रमेश चौहान, महेश परमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    2
    भीनमाल संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन भजनों पर झूमे श्रद्धालु 
*भीनमाल: संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
भीनमाल क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात्रि को एक शाम श्री सिद्धि विनायक गणपति भगवान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर गणपति भगवान के मधुर भजनों का रसपान किया।
गायक कलाकार चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी एवं प्रवीण माली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद 'बाबा कलयुग रा अवतारी...', 'पूजू गणपति ने पांव...', 'लीले घोड़े रा असवार...' जैसे अनेक भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिरस से भर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस मौके पर विक्रम परमार, शेराराम चौहान, नारायण लाल परमार, भंवरलाल परमार, पुखराज परमार, जबराराम चौहान, दिनेश परमार, मालाराम परमार, प्रकाश परमार, नेनाराम परमार, घेवाराम चौहान, भरत चौहान, रमेश चौहान, महेश परमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_घेवाराम चौहान भीनमाल
    घेवाराम चौहान भीनमाल
    Service Apartment भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पाली में क्षत्रिय सीरवी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री आईमाता जी मंदिर की 51वीं वर्षगांठ ​पाली | सूरजपोल स्थित श्री आईमाता जी मंदिर (बडेर) की 51वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल-पाली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​गुरुवार, 24 सितंबर को आयोजित इस पावन उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर व बडेर को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां आईमाता जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। ​क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल (पाली) की ओर से मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    2
    पाली में क्षत्रिय सीरवी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री आईमाता जी मंदिर की 51वीं वर्षगांठ
​पाली | सूरजपोल स्थित श्री आईमाता जी मंदिर (बडेर) की 51वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल-पाली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​गुरुवार, 24 सितंबर को आयोजित इस पावन उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर व बडेर को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां आईमाता जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
​क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल (पाली) की ओर से मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
    2
    जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई
जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट  लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित* पाली,| 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड, पाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम **“Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (आयुर्वेद—एक स्वस्थ कल के लिए)** निर्धारित की थी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयुर्वेद चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तथा निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। **उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली डॉ. कल्याण प्रसाद मीणा** ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर *स्वस्थ व्यक्ति–स्वस्थ परिवार–स्वस्थ समाज’** के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तेजसिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह भाटी, स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी, महामंडलेश्वर जाडन आश्रम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से राजवीर सिंह मीणा, महाप्रबंधक उपदेशक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. रविन्द्र सहारिया सहित आमजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ
    2
    11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*
पाली,| 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड, पाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम **“Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (आयुर्वेद—एक स्वस्थ कल के लिए)** निर्धारित की थी 
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयुर्वेद चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तथा निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
**उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, पाली डॉ. कल्याण प्रसाद मीणा** ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर *स्वस्थ व्यक्ति–स्वस्थ परिवार–स्वस्थ समाज’** के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में  तेजसिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह भाटी, स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी, महामंडलेश्वर जाडन आश्रम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से राजवीर सिंह मीणा, महाप्रबंधक उपदेशक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. रविन्द्र सहारिया सहित आमजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ए क व्यक्ति की कि मौत एक घायल इलाके मसी सनसनी फैलती गई
    1
    ए क व्यक्ति की कि मौत एक घायल इलाके मसी सनसनी फैलती गई
    user_Raj_kumar
    Raj_kumar
    Construction Worker पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है। युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।
    3
    *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.