इंदिरा कॉलोनी में गणपति बप्पा की भव्य विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा रानीवाड़ा।(जितेन्द्र दर्जी ) इंदिरा कॉलोनी में गणपति मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति बप्पा उत्सव का आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कई दिनों तक चले गणपति महोत्सव के दौरान कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आरती, गरबा एवं डीजे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद गणपति प्रतिमा को फूलों से सजाकर गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, युवतियां, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा एवं महिलाएं झूमते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में दरजी समाज, माहेश्वरी समाज और सोनी समाज के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान जगदीश सोनी, अरविंद दर्जी, नारायण महेश्वरी, राजू दर्जी, मुकेश जोशी, मुकेश सोनी, जबरसिंह सोलंकी सहित गणपति मित्र मंडल के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन स्थल तक ले जाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इंदिरा कॉलोनी में आयोजित गणपति महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
इंदिरा कॉलोनी में गणपति बप्पा की भव्य विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा रानीवाड़ा।(जितेन्द्र दर्जी ) इंदिरा कॉलोनी में गणपति मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति बप्पा उत्सव का आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कई दिनों तक चले गणपति महोत्सव के दौरान कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आरती, गरबा एवं डीजे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद गणपति प्रतिमा को फूलों से
सजाकर गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, युवतियां, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा एवं महिलाएं झूमते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में दरजी
समाज, माहेश्वरी समाज और सोनी समाज के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान जगदीश सोनी, अरविंद दर्जी, नारायण महेश्वरी, राजू दर्जी, मुकेश जोशी, मुकेश सोनी, जबरसिंह सोलंकी सहित गणपति मित्र मंडल के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन स्थल तक ले जाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इंदिरा कॉलोनी में आयोजित गणपति महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
- भाजपा के थानाराम पुरोहित बने मंडार नगरपालिका के पहले उपाध्यक्ष मंडार नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा के थानाराम पुरोहित ने जीत हासिल की। उनको कुल 20 में से 14 पार्षदों के वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फजले मोहम्मद को 6 वोट मिले। पहली बार मंडार में हुए नगरपालिका चुनावों में 20 वार्डों में से भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 7 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को 7 वोट ज़्यादा मिले। आपको बता दें कि सोमवार को अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा के प्रागाराम कोली ने जीत हासिल की थी। उनको 20 में से 13 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मफत लाल बुनकर को 7 वोट मिले थे। सुबह 11 बजे तक हुआ नामांकन उपाध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए पहले कांग्रेस से फजले मोहम्मद ने नामांकन किया। उनके बाद भाजपा प्रत्याशी थानाराम पुरोहित ने नामांकन किया। दोनों के नामांकन सही पाए जाने के बाद दोपहर 2.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले पहुंचे कांग्रेस पार्षद नगरपालिका कार्यालय में 2.30 बजे मतदान शुरू होते ही कांग्रेस के 6 पार्षद मतदान करने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के 7 पार्षद मतदान करने पहुंचे। सबसे अंतिम में 7 निर्दलीय पार्षदों को लेकर पूर्व विधायक जगसीराम कोली और प्रभारी दीप सिंह धनानी मतदान करवाने पहुंचे। मतदान के बाद हुई मतगणना सभी पार्षदों के मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी थानाराम पुरोहित को 14 और कांग्रेस प्रत्याशी फजले मोहम्मद को 6 वोट मिले। परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी राजन लोहिया ने जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक अशोक आंजना, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पनाराम, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, थानाधिकारी प्रवीण आचार्य, सहित पुलिस और आरएसी जवान मौजूद रहे। जीत के बाद भाजपा ने निकाला विजय जुलूस नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद भाजपा ने नगरपालिका कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। शहरवासियों ने पदाधिकारियों और पार्षदों का माला और साफा पहनाकर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, नानजीराम देवासी, गणपत जोशी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।4
- राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*4
- video call like karo share karo support karo subscribe karo Jay Shri Ram har har Mahadev1
- देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026 22 सितंबर 20261
- ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। ₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325 सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए— 10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20 IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424 एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310 हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।1
- रेवदर क्षेत्र में गणपति महोत्सव समापन के बाद विसर्जन शुरू रेवदर उपखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में गणपति महोत्सव के समापन के बाद सोमवार से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। रेवदर, राजगढ़, मगरीवाड़ा, धांधपुर सहित कई गांवों में विसर्जन से पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लेकर सेलवाड़ा बांध पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धांधपुर गांव में गणपति विसर्जन से पहले विशेष आयोजन किया गया। रविवार रात को सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौक पर “हनुमान अंश” फ़िल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से देखी। जिसमें गाँव के युवा, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे सभी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से आज के समय के युवाओं ने भी पुराने समय में सामूहिक रूप से पर्दे पर फ़िल्में देखनी की परंपरा को देखा। कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। रेवदर कस्बे में सरेसी माता मंदिर में रेवदर चा महाराज गणपति महोत्सव में दर्जनों श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।1
- पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है। नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।1
- Jay Shri Ram har har Mahadev1