logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेवदर क्षेत्र में गणपति महोत्सव समापन के बाद विसर्जन शुरू रेवदर उपखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में गणपति महोत्सव के समापन के बाद सोमवार से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। रेवदर, राजगढ़, मगरीवाड़ा, धांधपुर सहित कई गांवों में विसर्जन से पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लेकर सेलवाड़ा बांध पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धांधपुर गांव में गणपति विसर्जन से पहले विशेष आयोजन किया गया। रविवार रात को सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौक पर “हनुमान अंश” फ़िल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से देखी। जिसमें गाँव के युवा, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे सभी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से आज के समय के युवाओं ने भी पुराने समय में सामूहिक रूप से पर्दे पर फ़िल्में देखनी की परंपरा को देखा। कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। रेवदर कस्बे में सरेसी माता मंदिर में रेवदर चा महाराज गणपति महोत्सव में दर्जनों श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।

7 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
7 hrs ago

रेवदर क्षेत्र में गणपति महोत्सव समापन के बाद विसर्जन शुरू रेवदर उपखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में गणपति महोत्सव के समापन के बाद सोमवार से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। रेवदर, राजगढ़, मगरीवाड़ा, धांधपुर सहित कई गांवों में विसर्जन से पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लेकर सेलवाड़ा बांध पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धांधपुर गांव में गणपति विसर्जन से पहले विशेष आयोजन किया गया। रविवार रात को सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौक पर “हनुमान अंश” फ़िल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से देखी। जिसमें गाँव के युवा, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे सभी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से आज के समय के युवाओं ने भी पुराने समय में सामूहिक रूप से पर्दे पर फ़िल्में देखनी की परंपरा को देखा। कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। रेवदर कस्बे में सरेसी माता मंदिर में रेवदर चा महाराज गणपति महोत्सव में दर्जनों श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रानीवाड़ा में भादरवी ईग्यारस के उपलक्ष में बाबा रामदेव की शोभायात्रा का हुआ आयोजन
    1
    रानीवाड़ा में भादरवी  ईग्यारस के उपलक्ष में बाबा रामदेव की शोभायात्रा का हुआ आयोजन
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    4
    *NHAI की लापरवाही से सुबह से देर शाम तक नई धनारी में जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सरूपगंज। नई धनारी क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। जाम की स्थिति को देखते हुए सरूपगंज थाने के जवान विक्रम कुमार, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर यातायात किया सुचारु l मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते नई धनारी में जाम की स्थिति बनी। वहीं, जब इस संबंध में टोल कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि “यह हमारी हद में नहीं आता।” ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई धनारी में जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है? सुबह से देर शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे और आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। लोगों ने NHAI और संबंधित जिम्मेदार विभाग से नई धनारी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। *राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी* आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया। उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*
    4
    राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी*
आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया।
*राम भरोसे लापसी कार्यक्रम, नदी की सड़क पर गौमाता को कराई लापसी*
आज नदी में स्थित सड़क पर पहले पानी के टैंकर से पानी डालकर सड़क को साफ किया गया।
उसके बाद टोली में लापसी डालकर सड़क पर डाली गई, जिसे गौमाता ने ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में *देवासी युवा साथियों ने श्रमदान कर सहयोग किया।*
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026 22 सितंबर 2026
    1
    देवझूलनी ग्यारस रेवाड़ी Full Vlog बलाना2026
22 सितंबर 2026
    user_Lucky singh
    Lucky singh
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • video call like karo share karo support karo subscribe karo Jay Shri Ram har har Mahadev
    1
    video call like karo share karo support karo subscribe karo Jay Shri Ram har har Mahadev
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। ₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325 सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए— 10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20 IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424 एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310 हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    1
    ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल
महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की
मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। 
₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325
सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। 
इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया।
सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण
सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए—
10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20
IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424
एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक
कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310
हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। 
FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। 
तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग
इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। 
मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। 
अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं
फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 
इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रेवदर क्षेत्र में गणपति महोत्सव समापन के बाद विसर्जन शुरू रेवदर उपखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में गणपति महोत्सव के समापन के बाद सोमवार से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। रेवदर, राजगढ़, मगरीवाड़ा, धांधपुर सहित कई गांवों में विसर्जन से पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लेकर सेलवाड़ा बांध पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धांधपुर गांव में गणपति विसर्जन से पहले विशेष आयोजन किया गया। रविवार रात को सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौक पर “हनुमान अंश” फ़िल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से देखी। जिसमें गाँव के युवा, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे सभी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से आज के समय के युवाओं ने भी पुराने समय में सामूहिक रूप से पर्दे पर फ़िल्में देखनी की परंपरा को देखा। कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। रेवदर कस्बे में सरेसी माता मंदिर में रेवदर चा महाराज गणपति महोत्सव में दर्जनों श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।
    1
    रेवदर क्षेत्र में गणपति महोत्सव समापन के बाद विसर्जन शुरू 
रेवदर उपखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के गांवों में गणपति महोत्सव के समापन के बाद सोमवार से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। 
रेवदर, राजगढ़, मगरीवाड़ा, धांधपुर सहित कई गांवों में विसर्जन से पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लेकर सेलवाड़ा बांध पहुंचे। यहां पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
धांधपुर गांव में गणपति विसर्जन से पहले विशेष आयोजन किया गया। रविवार रात को सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौक पर “हनुमान अंश” फ़िल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से देखी। जिसमें गाँव के युवा, बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे सभी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से आज के समय के युवाओं ने भी पुराने समय में सामूहिक रूप से पर्दे पर फ़िल्में देखनी की परंपरा को देखा।
कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। रेवदर कस्बे में सरेसी माता मंदिर में रेवदर चा महाराज गणपति महोत्सव में दर्जनों श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है। नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    1
    पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चेलाराम देवासी बने उपाध्यक्ष
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अजरूद्दीन मेमन को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा खेमे से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक मत की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी चेलाराम देवासी ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पिंडवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के राकेश रावल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि अब उपाध्यक्ष पद पर चेलाराम देवासी की जीत के बाद नगरपालिका की कमान भाजपा के हाथों में है।
नगरपालिका के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस रही मुस्तैद मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नगरपालिका के बाहर पहुंच गए। चुनाव परिणाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CI ओमकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस का जाब्ता नगरपालिका के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं कांग्रेस खेमे में एक मत से मिली हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • Jay Shri Ram har har Mahadev
    1
    Jay Shri Ram har har Mahadev
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.