logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!

7 hrs ago
user_Dharmendra prajapati
Dharmendra prajapati
Vidisha, Madhya Pradesh•
7 hrs ago

दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!
    1
    दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!
दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!
    user_Dharmendra prajapati
    Dharmendra prajapati
    Vidisha, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त वितरण दिवस 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायसेन स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम स्थल कर कृषि यंत्रों और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान हितैषी योजनाओं का हितलाभ वितरण भी होगा। बैठक में प्रभारी एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त वितरण
दिवस 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायसेन स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। 
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का  लाइव प्रसारण होगा।
कार्यक्रम स्थल कर कृषि यंत्रों और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
किसान हितैषी योजनाओं का हितलाभ वितरण भी होगा। बैठक में प्रभारी एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amit sharma
    Amit sharma
    Local News Reporter रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रसव पीड़ा से घबराकर लेबर रूम से बाहर गई महिला का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रायसेन, 28 अक्टूबर 2026 सोशल मीडिया पर प्रसारित हॉस्पिटल से भागी प्रसूता खबर के संबंध में जिला चिकित्सालय रायसेन के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 05.55 बजे एक गर्भवती महिला द्वितीय प्रसव हेतु परिजनों द्वारा लाई गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात लगभग दोपहर 12.30 बजे लेबर रूम में प्रसव हेतु शिफ्ट किया गया। इसके उपरांत दोपहर 01.30 बजे प्रसव पीड़ा/घबराहट के कारण उक्त महिला अचानक लेबर रूम से उठकर परिजनों एवं उपस्थित स्टॉफ को धक्का मारकर मेटरनिटी के गेट तक पहुंच गई थी। जिसे तत्काल सुरक्षा गार्ड एवं स्टॉफ द्वारा स्ट्रेचर पर लेबर रूम में शिफ्ट किया गया और यहां डॉक्टर्स ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
    3
    प्रसव पीड़ा से घबराकर लेबर रूम से बाहर गई महिला का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
 
रायसेन, 28 अक्टूबर 2026
सोशल मीडिया पर प्रसारित हॉस्पिटल से भागी प्रसूता खबर के संबंध में जिला चिकित्सालय रायसेन के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 05.55 बजे एक गर्भवती महिला द्वितीय प्रसव हेतु परिजनों द्वारा लाई गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात लगभग दोपहर 12.30 बजे लेबर रूम में प्रसव हेतु शिफ्ट किया गया। इसके उपरांत दोपहर 01.30 बजे प्रसव पीड़ा/घबराहट के कारण उक्त महिला अचानक लेबर रूम से उठकर परिजनों एवं उपस्थित स्टॉफ को धक्का मारकर मेटरनिटी के गेट तक पहुंच गई थी। जिसे तत्काल सुरक्षा गार्ड एवं स्टॉफ द्वारा स्ट्रेचर पर लेबर रूम में शिफ्ट किया गया और यहां डॉक्टर्स ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन* भोपाल। चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और संविधान की गरिमा से जुड़े मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
    1
    *चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन*

भोपाल। चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और संविधान की गरिमा से जुड़े मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • रायसेन की यशवंत नगर कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों ने सवाल उठाए हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि यहां महीनों तक झाड़ू नहीं लगती और नालियों की सफाई भी नहीं होती। वहीं, सफाई कर्मचारियों की दलील कुछ और ही है। वीओ / स्क्रिप्ट: रायसेन शहर के नजदीक स्थित यशवंत नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में 15 दिन से लेकर एक-दो महीने तक झाड़ू नहीं लगती और नालियों की सफाई भी नहीं होती। वहीं, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा हर तीन दिन में सफाई की जाती है। दूसरी ओर, कुछ महिला सफाईकर्मियों ने कर्मचारियों की कमी को लगातार सफाई नहीं हो पाने की वजह बताया है। अब सवाल यह है कि आखिर यशवंत नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी और रहवासियों को गंदगी से कब राहत मिलेगी?
    3
    रायसेन की यशवंत नगर कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों ने सवाल उठाए हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि यहां महीनों तक झाड़ू नहीं लगती और नालियों की सफाई भी नहीं होती। वहीं, सफाई कर्मचारियों की दलील कुछ और ही है।

वीओ / स्क्रिप्ट:
रायसेन शहर के नजदीक स्थित यशवंत नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में 15 दिन से लेकर एक-दो महीने तक झाड़ू नहीं लगती और नालियों की सफाई भी नहीं होती।

वहीं, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा हर तीन दिन में सफाई की जाती है। दूसरी ओर, कुछ महिला सफाईकर्मियों ने कर्मचारियों की कमी को लगातार सफाई नहीं हो पाने की वजह बताया है।

अब सवाल यह है कि आखिर यशवंत नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी और रहवासियों को गंदगी से कब राहत मिलेगी?
    user_Guru Prasad Sharma
    Guru Prasad Sharma
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लटेरी मंडी की अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश लटेरी मंडी में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक लटेरी। कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम अनिल कछवारे ने मंडी कार्यालय में बैठक की। इसमें मंडी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मंडी में उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। किसानों की बढ़ती संख्या के कारण मंडी में व्यवस्थाएं प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है। इसी को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों को उपज बेचने के दौरान होने वाली परेशानियों और मंडी में व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और मंडी में कामकाज व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए।
    1
    लटेरी मंडी की अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

लटेरी मंडी में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
लटेरी। कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम अनिल कछवारे ने मंडी कार्यालय में बैठक की। इसमें मंडी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मंडी में उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। किसानों की बढ़ती संख्या के कारण मंडी में व्यवस्थाएं प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है। इसी को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों को उपज बेचने के दौरान होने वाली परेशानियों और मंडी में व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और मंडी में कामकाज व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए।
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Kedarnath Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम, ठंड बढ़ने पर प्रशासन की चेतावनी... Kedarnath Snowfall: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार सुबह से धाम और रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गईं। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच केदारपुरी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान साथ रखने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए श्रद्धालुओं को प्रशासन के निर्देशों और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ा दिया है, वहीं कड़ाके की ठंड ने यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालु यात्रा से पहले मौसम और रास्तों की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। #growth #reachmore #fyp #explorepage #sharethis #Kedarnath #KedarnathDham #Snowfall #Uttarakhand #KedarnathYatra
    1
    Kedarnath Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम, ठंड बढ़ने पर प्रशासन की चेतावनी...
Kedarnath Snowfall: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार सुबह से धाम और रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गईं। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच केदारपुरी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान साथ रखने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए श्रद्धालुओं को प्रशासन के निर्देशों और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ा दिया है, वहीं कड़ाके की ठंड ने यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालु यात्रा से पहले मौसम और रास्तों की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।
#growth #reachmore #fyp #explorepage #sharethis #Kedarnath #KedarnathDham #Snowfall #Uttarakhand #KedarnathYatra
    user_Pohup Singh mandle
    Pohup Singh mandle
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • Breaking भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम, सड़क पर लेटकर बजाईं थालियां बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो वे राष्ट्रगान गाने लगे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जाए। भर्ती नियम के क्लॉज-49 और डीएलएड डिग्री से जुड़ी शर्तों को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति और जॉइनिंग पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले करीब 22 दिन पूर्व एमपी नगर चौराहे पर भी अभ्यर्थियों ने चार घंटे तक चक्काजाम किया था। पहले भी प्रदर्शन, अब फिर सड़क पर संग्राम—नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज।
    1
    Breaking 

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम, सड़क पर लेटकर बजाईं थालियां

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम किया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं और जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डटे रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो वे राष्ट्रगान गाने लगे।

अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जाए।

भर्ती नियम के क्लॉज-49 और डीएलएड डिग्री से जुड़ी शर्तों को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति और जॉइनिंग पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले करीब 22 दिन पूर्व एमपी नगर चौराहे पर भी अभ्यर्थियों ने चार घंटे तक चक्काजाम किया था।

पहले भी प्रदर्शन, अब फिर सड़क पर संग्राम—नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज।
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.