प्रसव पीड़ा से घबराकर लेबर रूम से बाहर गई महिला का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रायसेन, 28 अक्टूबर 2026 सोशल मीडिया पर प्रसारित हॉस्पिटल से भागी प्रसूता खबर के संबंध में जिला चिकित्सालय रायसेन के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 05.55 बजे एक गर्भवती महिला द्वितीय प्रसव हेतु परिजनों द्वारा लाई गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात लगभग दोपहर 12.30 बजे लेबर रूम में प्रसव हेतु शिफ्ट किया गया। इसके उपरांत दोपहर 01.30 बजे प्रसव पीड़ा/घबराहट के कारण उक्त महिला अचानक लेबर रूम से उठकर परिजनों एवं उपस्थित स्टॉफ को धक्का मारकर मेटरनिटी के गेट तक पहुंच गई थी। जिसे तत्काल सुरक्षा गार्ड एवं स्टॉफ द्वारा स्ट्रेचर पर लेबर रूम में शिफ्ट किया गया और यहां डॉक्टर्स ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
प्रसव पीड़ा से घबराकर लेबर रूम से बाहर गई महिला का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रायसेन, 28 अक्टूबर 2026 सोशल मीडिया पर प्रसारित हॉस्पिटल से भागी प्रसूता खबर के संबंध में जिला चिकित्सालय रायसेन के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 05.55 बजे एक गर्भवती महिला द्वितीय प्रसव हेतु परिजनों द्वारा लाई गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात लगभग दोपहर 12.30 बजे लेबर रूम में प्रसव हेतु शिफ्ट किया गया। इसके उपरांत दोपहर 01.30 बजे प्रसव पीड़ा/घबराहट के कारण उक्त महिला अचानक लेबर रूम से उठकर परिजनों एवं उपस्थित स्टॉफ को धक्का मारकर मेटरनिटी के गेट तक पहुंच गई थी। जिसे तत्काल सुरक्षा गार्ड एवं स्टॉफ द्वारा स्ट्रेचर पर लेबर रूम में शिफ्ट किया गया और यहां डॉक्टर्स ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त वितरण दिवस 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायसेन स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम स्थल कर कृषि यंत्रों और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान हितैषी योजनाओं का हितलाभ वितरण भी होगा। बैठक में प्रभारी एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।2
- प्रसव पीड़ा से घबराकर लेबर रूम से बाहर गई महिला का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रायसेन, 28 अक्टूबर 2026 सोशल मीडिया पर प्रसारित हॉस्पिटल से भागी प्रसूता खबर के संबंध में जिला चिकित्सालय रायसेन के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 05.55 बजे एक गर्भवती महिला द्वितीय प्रसव हेतु परिजनों द्वारा लाई गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात लगभग दोपहर 12.30 बजे लेबर रूम में प्रसव हेतु शिफ्ट किया गया। इसके उपरांत दोपहर 01.30 बजे प्रसव पीड़ा/घबराहट के कारण उक्त महिला अचानक लेबर रूम से उठकर परिजनों एवं उपस्थित स्टॉफ को धक्का मारकर मेटरनिटी के गेट तक पहुंच गई थी। जिसे तत्काल सुरक्षा गार्ड एवं स्टॉफ द्वारा स्ट्रेचर पर लेबर रूम में शिफ्ट किया गया और यहां डॉक्टर्स ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।3
- दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! दिनदहाड़े चाकूबाजी: युवक पर तीन आरोपियों ने किया हमला, 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं!1
- Kedarnath Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम, ठंड बढ़ने पर प्रशासन की चेतावनी... Kedarnath Snowfall: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार सुबह से धाम और रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गईं। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच केदारपुरी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान साथ रखने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए श्रद्धालुओं को प्रशासन के निर्देशों और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ा दिया है, वहीं कड़ाके की ठंड ने यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालु यात्रा से पहले मौसम और रास्तों की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। #growth #reachmore #fyp #explorepage #sharethis #Kedarnath #KedarnathDham #Snowfall #Uttarakhand #KedarnathYatra1
- *चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन* भोपाल। चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और संविधान की गरिमा से जुड़े मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।1
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार उइके जिला रायसेन ब्लॉक सांची पंचायत मानपुर ग्राम सोडरा, स्टूडेंट कक्षा 1 से लेकर 5वु तक छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों जानकारी ली पढ़ाई के विषय में और खाना पानी के विषय में पढ़ाई के विषय में सभी जानकारी लेते हुए मीटिंग रखी गई दिनांक 25/10/26 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार उइके जिला रायसेन ब्लॉक सांची पंचायत मानपुर ग्राम सोडरा, स्टूडेंट कक्षा 1 से लेकर 5वु तक छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों जानकारी ली पढ़ाई के विषय में और खाना पानी के विषय में पढ़ाई के विषय में सभी जानकारी लेते हुए मीटिंग रखी गई दिनांक 25/10/26 को2
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल भाजपा सिक्ख समाज का सम्मान करती है रामेश्वर शर्मा जी विधायक हुजूर *काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा* कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन का विरोध करने और काले झंडे दिखाने के ऐलान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सिख विरोधी रही है। जब भी सिख समुदाय के किसी व्यक्ति को सम्मान या बड़ा पद मिलता है, कांग्रेस बेचैन हो जाती है और षड्यंत्र रचने लगती है। रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि 1984 में हजारों निर्दोष सिखों के नरसंहार के बाद भी कांग्रेस ने कभी प्रायश्चित नहीं किया, और अब 1 नवंबर को विरोध-प्रदर्शन कर वे पीड़ितों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिखों की रक्षा के लिए खुद को आगे रखा था। उन्होंने कहा कि सिख समाज सनातन संस्कृति और देश की रक्षा करने वाला अभिन्न अंग है। अंत में उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, "तुम काले झंडे दिखाओगे, हम तुम्हारा इलाज करेंगे।" न्यूज कोलार की धड़कन के लिए किरण साहू जिला संवाददाता1
- Breaking भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम, सड़क पर लेटकर बजाईं थालियां बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया तो वे राष्ट्रगान गाने लगे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जाए। भर्ती नियम के क्लॉज-49 और डीएलएड डिग्री से जुड़ी शर्तों को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति और जॉइनिंग पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले करीब 22 दिन पूर्व एमपी नगर चौराहे पर भी अभ्यर्थियों ने चार घंटे तक चक्काजाम किया था। पहले भी प्रदर्शन, अब फिर सड़क पर संग्राम—नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज।1