एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
- यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बैतूल प्रवास के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुस्लिम समाज में फैलाई जा रही कथित भ्रांतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू होने वाला कानून है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समाज में यह भ्रम फैला रहे हैं कि यूसीसी लागू होने के बाद मुस्लिम अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह नहीं कर सकेंगे, जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज पहले की तरह अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कर सकेगा। नमाज़ अदा करने, मस्जिद बनाने, दरगाह पर जाने और अन्य धार्मिक परंपराओं के पालन पर यूसीसी में किसी प्रकार की रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर बहुविवाह का दुरुपयोग करने या महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं शोषण करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है। किसी भी महिला के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। अंत में उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें, बल्कि यूसीसी के वास्तविक प्रावधानों का अध्ययन कर तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।1
- बैतूल के आमला मे देश सेवा के 24 साल पूरे, हवलदार मनोज चौहान का फूल-मालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन2
- कमर तक भरे पानी में उतरे लाचार ग्रामीण हाथ उठाकर पूछा- प्रशासन से क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहे कमर तक भरे पानी में उतरे लाचार ग्रामीण हाथ उठाकर पूछा- प्रशासन से क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहे कागजों पर चमकता विकास जब जमीनी हकीकत से टकराता है, तो उसकी तस्वीर कुछ ऐसी ही भयावह नजर आती है। रेलवे विभाग ने फाटक बंद कर करोडो की लागत से बनाए परसोडा अंडर ब्रिज अब लोगो के आवागमन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बारिश के दौरान अंडर ब्रिज पानी से भर जाता है जिसके चलते ग्रामीणो का आवागमन कठिनाइयों भरा हो जाता है। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने अंडर ब्रिज के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव की गंभीर समस्या से तंग आकर परसोड़ा के ग्रामीणो ने गुरुवार को पानी से लबालब भरे अंडरपास में उतरकर अपना उग्र विरोध जताया। ग्रामीणो ने बताया इस अंडरब्रिज से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते है खासकर स्कूल के छात्र छात्राएं भी ब्लॉक मुख्यालय स्कूल जाते है। रेलवे विभाग ने तो यह अंडर ब्रिज बनाकर ग्रामीणो को मुसीबत में डाल दिया है जमा पानी से निकलते समय मिट्टी और दलदल में ग्रामीण फिसल कर गिर रहे है। पानी की गहराई और अंदर गड्ढों का पता न चलने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। आज पानी अधिक होने के कारण करीब 20 बच्चे स्कूल नहीं जा सके। जब से अंडर ब्रिज बना है उसकी साफ सफाई नियमित नही की जाती है जिसके चलते दलदल बन गया है। पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं किये गए है।1
- धर्म और आस्था का महासंगम, वर्षा योग का भव्य शुभारंभ केशर बाग में धर्म और आस्था का महासंगम, वर्षा योग का भव्य शुभारंभ…प्रदेश अध्यक्ष सहित संत-साध्वी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद" बैतूल के केशर बाग में रविवार दोपहर एक बजे से धर्म, आस्था और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिला। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विनोबा वार्ड बैतूल एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री विराग विशुद्ध पावन वर्षा योग-2026 कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूजन-अर्चन के साथ प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर चातुर्मास का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में साध्वी एवं संतों के सान्निध्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं और श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता यह आयोजन बैतूल में धार्मिक आस्था का एक भव्य केंद्र बन गया, जहां श्रद्धालुओं ने संत-साध्वी के आशीर्वाद के साथ चातुर्मास की मंगल शुरुआत का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। :::1
- धामनगांव में आवारा कुत्तों का आतंक, दुर्घटनाओं को दे रहे निमंत्रण, ग्रामीणों ने समाधान की मांग भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक मुख्य बस स्टैंड पर बना रहता है। जहां आवागमन प्रभावित होने के साथ यह आवारा कुत्ते वहानो पर झपकते है जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इन आवारा कुत्तों के समाधान के लिए पंचायत के सरपंच सहित जिम्मेदार अधिकारियों से निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी आज दिन यह आवारा कुत्ते हमला करते हैं।1
- केश बूक गूम मामला1
- *चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर सवाल* *एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी की वारदात* *अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच* भैंसदेही भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगर में फिर चोरी की वारदातों से नगर में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। एक ही रात में पांच प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से नगर के अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाते हुए दानपात्रों और मंदिरों में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद नगरवासियों में दहशत के साथ-साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, एवं नागझिरी मंदिर सहित कुल पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान मंदिरों के आसपास बने कुछ मकानों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई व्यक्ति बाहर निकलकर शोर न मचा सके। सुबह जब मंदिरों के पुजारी एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के प्रति आक्रोश एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी होने की घटना के बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी रात्रि गश्त नहीं की जा रही है। धार्मिक स्थलों तक को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। नगरवासियों का कहना है कि नगर में जुआ और सट्टा खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की नियमित गश्त और सतर्क निगरानी और पुलिस का थोड़ा भी भय होता तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। थाने में चोरी के कई मामलें, नहीं हुआ खुलासा सूत्र बताते है कि पिछले दो सालों में भैंसदेही नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई चोरिया हुई है, यहां तक कि कुछ मामलों में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिसमें भी उन्होंने भी सैंपल जमा करके ले गए थे, जिसकी न रिपोर्ट का पता चला नहीं, न ही पुलिस आज तक उन चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई और ना ही पुलिस की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की इन चोरियों के प्रति कोई गंभीरता नजर आई। ऐसे में मंदिर की चोरियों का खुलासा कर पाना पुलिस के लिए किसी चौनौती से कम नहीं। पुलिस के खिलाफ पनप रहा आक्रोश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र मालवीय ने कहा कि श्रावण माह के पावन महीने में एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी होना पुलिस विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है। रात्रि गश्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व में पुलिस का कोई भय नहीं है। क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां जोरो से चल रही है। जिस प्रकार से मंदिरों में चोरी हुई है, सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को आघात पहुंचा है। यदि 10 दिनों के भीतर चोरी का खुलासा नहीं होता है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भैंसदेही कांग्रेस कमेटी द्वारा भैंसदेही बंद व आन्दोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की रहेंगी। *इनका कहना है -* अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जायेगा। *राजेश सातनकर, थाना प्रभारी भैंसदेही*3
- मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई। बैतूल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मंगोना कलां गेट स्थित बस स्टॉप पर कार्रवाई करते हुए 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगोना कलां गेट के पास एक पुरुष और एक महिला अवैध शराब बेचने की नियत से खड़े हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर महिला खेतों की ओर भाग निकली और साथ खड़े व्यक्ति को भी भागने के लिए आवाज दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बस स्टॉप पर रखे तीन खाकी रंग के बोरों से कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल नायक (38 वर्ष), निवासी नहाल मोहल्ला, प्रभातपट्टन के रूप में हुई है। वहीं अनीता नायक, निवासी प्रभातपट्टन, मौके से फरार हो गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के परिवहन एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 648/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे तथा आरक्षक कमलेश, लक्ष्मीचंद एवं डुमलेश्वर कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।1