Shuru
Apke Nagar Ki App…
केश बूक गूम मामला
Namdev gujre Khabar bhart news
केश बूक गूम मामला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के एमपी सीजी बुलेटिन मे दोपहर 3:30 बजे में देखे आमला की खबर* *धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन* *आवेदन में बताया कि धन्नुढ़ाना से सोमलापुर जाने के लिए वर्तमान में पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है* *क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई ग्रामीणों की समस्या के तरफ ध्यान नहीं देता* *धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*1
- मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुलताई। बैतूल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मंगोना कलां गेट स्थित बस स्टॉप पर कार्रवाई करते हुए 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगोना कलां गेट के पास एक पुरुष और एक महिला अवैध शराब बेचने की नियत से खड़े हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर महिला खेतों की ओर भाग निकली और साथ खड़े व्यक्ति को भी भागने के लिए आवाज दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बस स्टॉप पर रखे तीन खाकी रंग के बोरों से कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल नायक (38 वर्ष), निवासी नहाल मोहल्ला, प्रभातपट्टन के रूप में हुई है। वहीं अनीता नायक, निवासी प्रभातपट्टन, मौके से फरार हो गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के परिवहन एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 648/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे तथा आरक्षक कमलेश, लक्ष्मीचंद एवं डुमलेश्वर कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।1
- एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण, पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।4
- जो अपने पूर्वजों की स्मृति में भूखे को भोजन कराए, उससे बड़ा कोई तर्पण नहीं- सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज कुशवाहा परिवार के लिए भावुक और पावन दिन है। समीपस्थ ग्राम हीरापुर निवासी श्री पप्पूलाल कुशवाहा जी एवं श्री सोनू कुशवाहा जी ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री फूलसिंह कुशवाहा जी की आत्मशांति के लिए गंगाजली पूजन और रसोई का आयोजन किया। पूजन के उपरांत इस परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की। राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से असहाय, बेघर बंधुओं और नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पितृऋण को सच्चे अर्थों में चुकाया। इस पुण्य कार्य में परिवार के होनहार श्री रोहित कुशवाहा जी, श्री मनीष सोनी जी एवं समस्त परिजनों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा की। सेवा में हाथ बटाना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। "श्रद्धा सुमन"-💐 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस नेक पहल के लिए कुशवाहा परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्री फूलसिंह कुशवाहा जी को शांति और मोक्ष प्राप्त हो, और इस परिवार पर उनकी कृपा सदा बनी रहे।1
- *चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर सवाल* *एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी की वारदात* *अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच* भैंसदेही भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगर में फिर चोरी की वारदातों से नगर में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। एक ही रात में पांच प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से नगर के अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाते हुए दानपात्रों और मंदिरों में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद नगरवासियों में दहशत के साथ-साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, एवं नागझिरी मंदिर सहित कुल पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान मंदिरों के आसपास बने कुछ मकानों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई व्यक्ति बाहर निकलकर शोर न मचा सके। सुबह जब मंदिरों के पुजारी एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के प्रति आक्रोश एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी होने की घटना के बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी रात्रि गश्त नहीं की जा रही है। धार्मिक स्थलों तक को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। नगरवासियों का कहना है कि नगर में जुआ और सट्टा खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की नियमित गश्त और सतर्क निगरानी और पुलिस का थोड़ा भी भय होता तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। थाने में चोरी के कई मामलें, नहीं हुआ खुलासा सूत्र बताते है कि पिछले दो सालों में भैंसदेही नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई चोरिया हुई है, यहां तक कि कुछ मामलों में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिसमें भी उन्होंने भी सैंपल जमा करके ले गए थे, जिसकी न रिपोर्ट का पता चला नहीं, न ही पुलिस आज तक उन चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई और ना ही पुलिस की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की इन चोरियों के प्रति कोई गंभीरता नजर आई। ऐसे में मंदिर की चोरियों का खुलासा कर पाना पुलिस के लिए किसी चौनौती से कम नहीं। पुलिस के खिलाफ पनप रहा आक्रोश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र मालवीय ने कहा कि श्रावण माह के पावन महीने में एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी होना पुलिस विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है। रात्रि गश्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व में पुलिस का कोई भय नहीं है। क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां जोरो से चल रही है। जिस प्रकार से मंदिरों में चोरी हुई है, सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को आघात पहुंचा है। यदि 10 दिनों के भीतर चोरी का खुलासा नहीं होता है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भैंसदेही कांग्रेस कमेटी द्वारा भैंसदेही बंद व आन्दोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की रहेंगी। *इनका कहना है -* अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जायेगा। *राजेश सातनकर, थाना प्रभारी भैंसदेही*3
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।1
- 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti1
- इटारसी में नहीं थम रहा चाकूबाजी का सिलसिला! रेलवे स्टेशन रोड पर कपड़े बेचने वाले युवक पर ग्राहक ने किया चाकू से हमला। शहर में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल! बीते शुक्रवार को मामूली विवाद में चाचा-भतीजे को जख्मी किए जाने की घटना के बाद, आज फिर रेलवे स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई। कपड़े बेचने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ग्राहक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। क्या पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों के दिल से खत्म हो चुका है? देखिए पूरी रिपोर्ट। 📌 ताज़ा और सटीक खबरों के लिए Itarsi Updates को फॉलो/सब्सक्राइब ज़रूर करें! Top 5 Hashtags #ItarsiNews #ItarsiUpdates #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh इटारसी में नहीं थम रहा चाकूबाजी का सिलसिला! रेलवे स्टेशन रोड पर कपड़े बेचने वाले युवक पर ग्राहक ने किया चाकू से हमला। शहर में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल! बीते शुक्रवार को मामूली विवाद में चाचा-भतीजे को जख्मी किए जाने की घटना के बाद, आज फिर रेलवे स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई। कपड़े बेचने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ग्राहक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। क्या पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों के दिल से खत्म हो चुका है? देखिए पूरी रिपोर्ट। 📌 ताज़ा और सटीक खबरों के लिए Itarsi Updates को फॉलो/सब्सक्राइब ज़रूर करें! Top 5 Hashtags #ItarsiNews #ItarsiUpdates #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh1