एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण, पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण, पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। श्री काले महादेव कावड़
यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू
सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
- मूंग उत्पादन से लेकर बिक्री तक हो रहा किसान परेशान और अभी भी परेशानी का कोई हल नहीं समर्थन मूल्य पर मूंग बिक्री में आ रही तरह की परेशानियां 1 पीनाली प्रबंधन 2 नहर का पानी 3 खाद 4 कटाई के समय मौसम 5 रजिस्ट्रेशन की लाइन 6 खरीदी की मात्रा एक कुंटल 20 किलो प्रति एकड़ 7 आंदोलन के बाद एक 3 कुंटल का आश्वासन 2 कुंतल 80 किलो खरीदी 8 फिंगर 9 स्लॉट बुकिंग 10 ग्रेडिंग मशीन से लेकर वेयरहाउस तक की लंबी-लंबी लाइन1
- व्यापारियों के हितों की आवाज़ बने विधायक आरिफ मसूद जी, की “मास्टर प्लान लाओ” की अपील1
- केश बूक गूम मामला1
- Suhana band Suhana band Mohanpur4
- दुष्यन्त संग्रहालय में 33% महिला आरक्षण को लेकर परिसंवाद का आयोजन किया गया पूरी खबर अवश्य देखे4
- 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव के इटारसी आगमन को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सड़कों की सफाई हो रही है, ओवरब्रिज पर चमचमाती रेलिंग लग रही है... लेकिन इस "VIP लीपापोती" के चक्कर में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं को 'कान्ही भोज' में ठूंस दिया गया है। कहने को तो यह गौ-सेवा है, लेकिन हकीकत यह है कि कान्ही भोज कीचड़ से लबालब भरा है, जहाँ गौ माता के बैठने तक की जगह नहीं है। क्या VIP के स्वागत के नाम पर हमारी गौ माता के साथ यह अन्याय सही है? ज़मीनी हकीकत बयां करती यह खास रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दीजिए। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #MohanYadav #GauMataAnnyay #ItarsiKanhiBhoj #VIPLipaPoti1
- *नपा के अतिक्रमण दल और स्वच्छता दल की कार्रवाई* एनएमवी कालेज के सामने से जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण *जब्त किए फल अस्पताल में वितरित* नर्मदापुरम्। शनिवार को नगरपालिका के अतिक्रमण दल और स्वच्छता दल द्वारा नर्मदा महाविद्यालय के सामने स्थित अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्वयं सीएमओ वैभव देशमुख और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी मात्रा में फल जब्त किए गए जब्त फलों को डाक्टर्स की उपस्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए। जेसीबी की मदद से करीब 8 ठेले के साथ ही सभी कच्चे पक्के अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमओ वैभव देशमुख, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, अनुराग तिवारी, शेख अकबर, कैलाश कनौजिया, शेख सिकंदर, सतीष रघुवंशी, नीतेश गौर आदि थे। स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी और स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में मार्ग अवरूद्ध करने वाले और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। *जब्त फल मरीजों को वितरित* स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि भारी मात्रा में जब्त किए गए फलों को डाक्टर्स की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किए गए। साथ ही फल एवं सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि मार्ग अवरूद्ध कर अपना व्यवसाय न करें। आवागमन सुचारू रखने के लिए नगर में अतिक्रमण मुहिम और स्वच्छता अभियान लगातार चलता रहेगा।4