logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बैतूल प्रवास के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुस्लिम समाज में फैलाई जा रही कथित भ्रांतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू होने वाला कानून है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समाज में यह भ्रम फैला रहे हैं कि यूसीसी लागू होने के बाद मुस्लिम अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह नहीं कर सकेंगे, जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज पहले की तरह अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कर सकेगा। नमाज़ अदा करने, मस्जिद बनाने, दरगाह पर जाने और अन्य धार्मिक परंपराओं के पालन पर यूसीसी में किसी प्रकार की रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर बहुविवाह का दुरुपयोग करने या महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं शोषण करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है। किसी भी महिला के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। अंत में उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें, बल्कि यूसीसी के वास्तविक प्रावधानों का अध्ययन कर तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

10 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
10 hrs ago

यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी यूसीसी पर भ्रम न फैलाएं, यह सभी नागरिकों के लिए समान कानून है: जमाल सिद्दीकी बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बैतूल प्रवास के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुस्लिम समाज में फैलाई जा रही कथित भ्रांतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू होने वाला कानून है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समाज में यह भ्रम फैला रहे हैं कि यूसीसी लागू होने के बाद मुस्लिम अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह नहीं कर सकेंगे, जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज पहले की तरह अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कर सकेगा। नमाज़ अदा करने, मस्जिद बनाने, दरगाह पर जाने और अन्य धार्मिक परंपराओं के पालन पर यूसीसी में किसी प्रकार की रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर बहुविवाह का दुरुपयोग करने या महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं शोषण करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है। किसी भी महिला के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। अंत में उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें, बल्कि यूसीसी के वास्तविक प्रावधानों का अध्ययन कर तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के एमपी सीजी बुलेटिन मे दोपहर 3:30 बजे में देखे आमला की खबर* *धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन* *आवेदन में बताया कि धन्नुढ़ाना से सोमलापुर जाने के लिए वर्तमान में पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है* *क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई ग्रामीणों की समस्या के तरफ ध्यान नहीं देता* *धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    1
    धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग*
*अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के एमपी सीजी बुलेटिन मे दोपहर 3:30 बजे में देखे आमला की खबर*
*धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग*
*सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन*
*आवेदन में बताया कि धन्नुढ़ाना से सोमलापुर जाने के लिए वर्तमान में पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है*
*क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई ग्रामीणों की समस्या के तरफ ध्यान नहीं देता*
*धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है*
👉
*आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर*
*आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है*
*टाटा स्काई - 541*
*एयरटेल - 367*
*जिओ टीवी -3008*
*फ्री डिश - 98*
*डिश टीवी - 4038*
*साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे*
*टाटा प्ले -541*
*एयरटेल एक्सट्रीम -367*
👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68  golu red tv पर उपलब्ध है*
👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें*
*फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे*
*रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए*
*खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे*
*चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे*
*आमला ब्यूरो विक्की पारधी*
*कार्यालय का पता*
*माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण, पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
    4
    एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति ने किया वृहद वृक्षारोपण,
पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण, गुरुजनों के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में धर्माचार्य आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
श्री काले महादेव कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना भी है। इसी उद्देश्य से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर अजय सैनी, शक्ति रघुवंशी, राहुल परदेशी, जसवीर सिंह राजपूत, उदय सिंह, करण परते, आयुष पांडे, सचिन चोरे, स्नेह सोनी, शुभम रकिया, आकाश तिवारी, अनिल रघुवंशी, अतुल शर्मा, गोलू पटेल, राजेश रघुवंशी, रिंकू सोलंकी, आदित्य परदेशी, मोनू विश्वकर्मा, पवन चोरे सहित पुलिस लाइन महिला मंडल, नर्मदापुरम महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ वृक्षों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
    1
    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण
मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए।
जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। 
सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    11 hrs ago
  • 24 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद एन. सूबेदार भास्कर स्वामी सेवानिवृत्त, छिंदवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत छिंदवाड़ा। भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट (द पागल पल्टन) 3 राजपूत के एन. सूबेदार भास्कर स्वामी 31 जुलाई 2026 को 24 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। 4 जुलाई 2002 को भारतीय सेना में भर्ती हुए भास्कर स्वामी ने अपने सेवा काल के दौरान देश के विभिन्न संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाया। उन्होंने वर्ष 2003 से 2006 तक श्रीनगर और डोडा, 2006 से 2007 तक पंजाब के गुरदासपुर, 2007 से 2009 तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग (चीन सीमा), 2009 से 2011 तक जयपुर, 2011 से 2015 तक लखनऊ, 2016 से 2020 तक जम्मू, 2021 से 2024 तक प्रयागराज तथा 2024 से 2026 तक जम्मू-कश्मीर के राजौरी (एलओसी) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद जब एन. सूबेदार भास्कर स्वामी अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे तो परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए घर तक भव्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस भावुक पल में परिवार के कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं। पूरे माहौल में देशभक्ति और गर्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर जित्तू अहिरवार, मोंटी सिंह, लालू, गुलशन, दुर्गेश, गोलू, आशु, नीरज चौहान सहित अन्य मित्र, रिश्तेदार और परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने भास्कर स्वामी के स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।
    4
    24 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद एन. सूबेदार भास्कर स्वामी सेवानिवृत्त, छिंदवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत
छिंदवाड़ा। भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट (द पागल पल्टन) 3 राजपूत के एन. सूबेदार भास्कर स्वामी 31 जुलाई 2026 को 24 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। 4 जुलाई 2002 को भारतीय सेना में भर्ती हुए भास्कर स्वामी ने अपने सेवा काल के दौरान देश के विभिन्न संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाया।
उन्होंने वर्ष 2003 से 2006 तक श्रीनगर और डोडा, 2006 से 2007 तक पंजाब के गुरदासपुर, 2007 से 2009 तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग (चीन सीमा), 2009 से 2011 तक जयपुर, 2011 से 2015 तक लखनऊ, 2016 से 2020 तक जम्मू, 2021 से 2024 तक प्रयागराज तथा 2024 से 2026 तक जम्मू-कश्मीर के राजौरी (एलओसी) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।
सेवानिवृत्ति के बाद जब एन. सूबेदार भास्कर स्वामी अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे तो परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए घर तक भव्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस भावुक पल में परिवार के कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं। पूरे माहौल में देशभक्ति और गर्व का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर जित्तू अहिरवार, मोंटी सिंह, लालू, गुलशन, दुर्गेश, गोलू, आशु, नीरज चौहान सहित अन्य मित्र, रिश्तेदार और परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने भास्कर स्वामी के स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 500000चोरी के आरोपी गिरफ्तारी के बाद चोरी का माल छूपाने वाले आरोपी कों भेजा जेल शाहपुर पुलिस की कार्यवाही जब्बर सिंह चोरे छिंदवाड़ा निवासी गिरफ्तार
    1
    500000चोरी के आरोपी गिरफ्तारी के बाद चोरी का माल छूपाने वाले आरोपी कों भेजा जेल शाहपुर पुलिस की कार्यवाही जब्बर सिंह चोरे छिंदवाड़ा निवासी गिरफ्तार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.