डॉ. संदीप सरावगी ने दिया देशभक्ति और भाईचारे का संदेश, 107वां उर्स शरीफ एवं विवाह सम्मेलन संपन्न झांसी। शहर में आयोजित 107वां उर्स शरीफ 2026 एवं हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन धार्मिक सौहार्द, देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रेलवे फाटक पुलिया नंबर 9 स्थित हजरत करामत अली शाह सैय्यद रिंगल शाह बाबा रहमत उल्लाह अलैह दरगाह परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व जातीय हिंदू एवं मुस्लिम शादी सम्मेलन, भंडारा एवं शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने देर रात तक हिस्सा लिया। मशहूर कव्वाल चांद कादरी एवं नसीम जानी ने सूफियाना कलाम, कौमी एकता और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, भाईचारा और विविधता में छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता केवल एक नारा नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है। डॉ. सरावगी ने कहा कि जब समाज के लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में देशभक्ति मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम और आपसी सौहार्द को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडे भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाज सेवा, भाईचारे और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आजाद, इम्तियाज़ (अध्यक्ष), भूमताज (उपाध्यक्ष), अनीस खान (सेक्रेट्री), बंटी, इब्राहीम, राशिद बरकाती, जाबर, अन्ना, हाजी शकील, रहमत अली, गुलमान, जमील सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
डॉ. संदीप सरावगी ने दिया देशभक्ति और भाईचारे का संदेश, 107वां उर्स शरीफ एवं विवाह सम्मेलन संपन्न झांसी। शहर में आयोजित 107वां उर्स शरीफ 2026 एवं हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन धार्मिक सौहार्द, देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रेलवे फाटक पुलिया नंबर 9 स्थित हजरत करामत अली शाह सैय्यद रिंगल शाह बाबा रहमत उल्लाह अलैह दरगाह परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व जातीय हिंदू एवं मुस्लिम शादी सम्मेलन, भंडारा एवं शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किए
गए, जिनमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने देर रात तक हिस्सा लिया। मशहूर कव्वाल चांद कादरी एवं नसीम जानी ने सूफियाना कलाम, कौमी एकता और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, भाईचारा और विविधता में छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता केवल एक नारा नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी शक्ति
है। डॉ. सरावगी ने कहा कि जब समाज के लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में देशभक्ति मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम और आपसी सौहार्द को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडे भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाज सेवा, भाईचारे और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आजाद, इम्तियाज़ (अध्यक्ष), भूमताज (उपाध्यक्ष), अनीस खान (सेक्रेट्री), बंटी, इब्राहीम, राशिद बरकाती, जाबर, अन्ना, हाजी शकील, रहमत अली, गुलमान, जमील सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
- जालौन : आटा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग पुरनलाल साहू की मौत। जालौन के आटा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग पुरनलाल साहू की मौत। उरई से गांव लौटते समय पिपरायां-इटौरा मार्ग पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही हो गई मौत, परिवार में मचा कोहराम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी।1
- झांसी के कथित भाजपा नेता का वीडियो वायरल का पटाक्षेप.. कथित भाजपा नेता वीडियो वायरल का पटाक्षेप.. झाँसी के कथित भाजपा नेता आदर्श शर्मा (लाला ) का डांस वीडियो वायरल होने व आदर्श शर्मा का नाम सदर विधायक रवि शर्मा से जोड़े जाने की खबर को सदर विधायक रवि शर्मा ने भ्रामक बताया गया है। साथ ही बताया कि आदर्श शर्मा कभी उनके प्रतिनिधि नहीं रहे। खुद आदर्श शर्मा उर्फ़ लाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया है कि वह कभी सदर विधायक के प्रतिनिधि नहीं रहे। वहीं रवि शर्मा समर्थक भी डांस वीडियो को सदर विधायक से जोड़े जाने को साजिश बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।2
- धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे। धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे।1
- भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।1
- जालौन : सरेराह महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात आई सामने, बाइक सवार बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीनकर हुआ फरार, जालौन में सरेराह महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात आई सामने, बाइक सवार बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीनकर हुआ फरार, घटना के बाद लोगों की भीड़ हुई जमा, इलाके में अफरा-आफरी का माहौल जालौन नगर से कोंच मायके आई महिला से बाइक सवार बदमाश ने छीना मंगलसूत्र, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट के पास का मामला।1
- डॉ. संदीप सरावगी ने दिया देशभक्ति और भाईचारे का संदेश, 107वां उर्स शरीफ एवं विवाह सम्मेलन संपन्न झांसी। शहर में आयोजित 107वां उर्स शरीफ 2026 एवं हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन धार्मिक सौहार्द, देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रेलवे फाटक पुलिया नंबर 9 स्थित हजरत करामत अली शाह सैय्यद रिंगल शाह बाबा रहमत उल्लाह अलैह दरगाह परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व जातीय हिंदू एवं मुस्लिम शादी सम्मेलन, भंडारा एवं शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने देर रात तक हिस्सा लिया। मशहूर कव्वाल चांद कादरी एवं नसीम जानी ने सूफियाना कलाम, कौमी एकता और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, भाईचारा और विविधता में छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता केवल एक नारा नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है। डॉ. सरावगी ने कहा कि जब समाज के लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में देशभक्ति मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम और आपसी सौहार्द को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडे भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाज सेवा, भाईचारे और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आजाद, इम्तियाज़ (अध्यक्ष), भूमताज (उपाध्यक्ष), अनीस खान (सेक्रेट्री), बंटी, इब्राहीम, राशिद बरकाती, जाबर, अन्ना, हाजी शकील, रहमत अली, गुलमान, जमील सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।4
- पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।1